बद्दी (सोलन)। जमीन को समतल करने के नाम पर बीबीएन में अवैध खनन जोरों पर हो रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से रात में खनन करने और खनन सामग्री की आवाजाही पर रोक लगाने के बावजूद भी अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। यही नहीं जमीन को समतल करने की आड़ में भी जमकर अवैध खनन किया जा रहा है। बद्दी पुलिस ने बरोटीवाला में ऐसा ही मामला पकड़ा है। समतल करने की अनुमति लेकर निजी जमीन पर अवैध खनन करते हुए पुलिस ने एक जेसीबी…
Read MoreAuthor: ibindiannews
बर्फानी मानव सेवा ट्रस्ट 28 जून से शुरू करेगा यात्रा
नाहन (सिरमौर)। बाबा अमरनाथ बर्फानी यात्रा एवं मानव सेवा ट्रस्ट नाहन ने शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता ट्रस्ट के प्रधान गोपाल अग्रवाल ने की। सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को गोपाल वर्मा ने बताया कि नाहन शहर से बसों द्वारा 11वीं विशाल अमरनाथ यात्रा शुभारंभ किया जाएगा। यात्रा का आरंभ 28 जून को सुबह 7 बजे से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा का रूट पहलगाम रहेगा, जबकि वापसी में बालटाल, श्रीनगर शंकराचार्य मंदिर, माता वैष्णों देवी मंदिर, शिव खौड़ी तथा माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर…
Read Moreअवैध खनन पर दो वाहनों से वसूला 15 हजार जुर्माना
राजपुर (सिरमौर)। डाकपत्थर-यमुना टापू में सिंघपुरा पुलिस के एएसआई रणजीत सिंह की टीम ने यमुना नदी में रेत बजरी की अवैध चोरी करते हुए एक ट्रक तथा एक ट्रैक्टर को धर दबोचा। पुलिस ने माइनिंग एक्ट के तहत दोनों वाहन चालक मनीष कुमार निवासी विकासनगर से दस हजार रुपये एवं भूरा सिंह निवासी ढकरानी से पांच हजार रुपये सहित कुल पंद्रह हजार रुपये जुर्माना वसूला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर को तपती धूप में उत्तराखंड राज्य के दो वाहन अवैध रेत बजरी की चोरी करने हिमाचल की सीमा…
Read Moreपच्छाद क्षेत्र में निजी वाहनों में हो रही ओवरलोडिंग
सराहां (सिरमौर)। क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद भी वाहन चालक ओवरलोडिंग से बाज नहीं आ रहे हैं। पच्छाद क्षेत्र में दर्जनों प्राइवेट वाहन छोटी गाड़ियों की छतों पर सवारियां बैठा रहे हैं। ऐसे में वाहन चालक जहां यात्रियों की जान को जोखिम में डालकर मोटी चांदी कूट रहे हैं वहीं दुर्घटनाओं का भी अंदेशा बना हुआ है। क्षेत्रवासी सोमदत्त, कमल कुमार, रमेश, सुरजन सिंह, भीम सिंह, नरपत सिंह, अरविंद कुमार, देशराज व मामराज ने बताया कि क्षेत्र की जर्जर सड़कों की खस्ताहालत के बावजूद भी प्राइवेट वाहनों…
Read Moreजनवरी से देय महंगाई भत्ता पेंशनरों को शीघ्र दें
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त कर्मचारी नाहन इकाई ने शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान याकूब बेग ने की। संघ ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि जनवरी 2013 से देय 10 फीसदी महंगाई भत्ता पेंशनराें को जल्द प्रदान किया जाए। साथ ही आयु के आधार पर मिलने वाला पेंशन भत्ता भी जल्द मुहैया कराया जाए। संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मांग करते हुए कहा कि विद्युत बोर्ड के पेंशनर कर्मचारियों के मेडिकल बिल पिछले कई महीनों से लंबित…
Read Moreकनेक्शन लेना, बिल जमा कराना होगा आसान
शिमला। हिमाचल के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी सूचना है। प्रदेश में कनेक्शन लेने से लेकर बिजली आपूर्ति और बिल जमा कराने तक की व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए नया सप्लाई कोड बनाने की तैयारी है। इसको लेकर राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर से ड्राफ्ट तैयार किया जा चुका है। साथ ही आम उपभोक्ताओं से इसको लेकर सुझाव मांगे जा रहे हैं, जिससे नए सप्लाई कोड को और बेहतर बनाया जा सके। नियामक आयोग की कोशिश है कि प्रदेश के उपभोक्ताओं को हर सुविधाएं निजी…
Read Moreइस बार बीबीए/बीसीए में भी रूसा
शिमला। बीते सत्र से कॉलेजों में रूसा लागू करने के बाद इस सत्र से सभी यूजी प्रोफेशनल कोर्सों में भी इसे लागू किया जा रहा है। बीते सत्र में विवि ने बीसीए और अन्य प्रोफेशनल, सेल्फ फाइनांसिंग कोर्स में भी रूसा लागू करने के आदेश कॉलेजों को दिए थे। अधिकतर कॉलेजों ने नए सत्र की जून में होने वाली प्रवेश प्रक्रिया में बीबीए/बीसीए एवं अन्य शेष बचे स्नातक प्रोफेशनल, सेल्फ फाइनांसिंग कोर्स में रूसा में प्रवेश देने की तैयारी कर ली है। इसके लिए अलग से प्रोस्पेक्टस छपवाने की प्रक्रिया…
Read Moreहाईकमान तक पहुंची कांग्रेस की धींगामुश्ती
शिमला। कांग्रेस के भीतर चल रही धींगामुश्ती फि र दिल्ली पहुंच गई है। घुमारवीं के कांग्रेस विधायक राजेश धर्माणी का मुख्य संसदीय सचिव पद से इस्तीफा मंजूर करने से पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार को दिल्ली जा सकते हैं। दिल्ली में सलाह मशविरे के बाद ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह राजेश धर्माणी के इस्तीफे को मंजूर करने को लेकर कोई फैसला ले सकते हैं। कांग्रेस के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार को दिल्ली जा सकते हैं। दिल्ली में मुख्यमंत्री केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर राजेश धर्माणी के…
Read Moreछात्रा के अपहरण की गुत्थी सीबीआई सुलझाएगी
शिमला। राजधानी शिमला से छात्रा के अपहरण मामले की पुलिस की नाकामी के बाद अब सीबीआई जांच करेगी। पुलिस एक साल तक अंधेरे में तीर मारती रही और अनट्रेस रिपोर्ट बनाकर मामले को बंद कर दिया गया। पुलिस की जांच से असंतुष्ट छात्रा के पिता और भाई ने हाईकोर्ट के समक्ष सीबीआई जांच की मांग की थी। कोर्ट के आदेश की प्रति शिमला स्थित सीबीआई थाने में पहुंच चुकी है। अब सीबीआई कभी भी नई एफआईआर दर्ज कर सकती है। साल भर पहले छात्रा एमए और जम्मू से बीएड करने…
Read Moreपानी के दुरुपयोग पर कटे कनेक्शन
मंडी। आईपीएच विभाग पीने का पानी व्यर्थ में गंवाने वालाें पर सख्त हो गया है। विभाग ने पानी के दुरुपयोग पर सख्ती से शिकंजा कसते हुए कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कार्रवाई अमल में लाते हुए मंडी शहर में विभाग ने चार उपभोक्ताआें के कनेक्शन काट दिए। विभाग के एसडीओ आरके सैनी ने कनेक्शन कट करने की पुष्टि की है। गर्मी के सीजन में पीने के पानी को व्यर्थ गंवाना लापरवाह उपभोक्ताआें को भारी पड़ेगा। विभाग ने कार्रवाई अमल में लाते हुए पड्डल में…
Read More