चैलचौक के लोगों को भरपूर मिलेगा पानी

चैलचौक (मंडी)। चैलचौक क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं को अब पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। चैलचौक के लिए स्वीकृत ढाई करोड़ की ज्यूणी खड्ड चैलचौक पेयजल योजना का काम अब अंतिम दौर में है। इसके लिए विभाग के ठेकेदारों को काम अवार्ड हो गए हैं और पाइप लाइन बिछाने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। इस योजना के तहत वर्षों पुरानी ज्वाल-चैल पेयजल योजना का नेटवर्क भी सुधारा जाएगा। पेयजल उपभोक्ता तथा पेयजल कनेक्शन की बढ़ती संख्या के कारण यह योजना अब छोटी हो गई थी तथा…

Read More

गर्भवती होने पर तीस हजार देने के आदेश

मंडी। स्टेरिलाइजेशन आपरेशन के बावजूद प्रसूता होने पर जिला उपभोक्ता फोरम ने स्वास्थ्य विभाग और मुख्य चिकित्सा अधिकारी की सेवाओं में कमी करार देते हुए उनकी बीमा कंपनी को उपभोक्ता के पक्ष में 30 हजार रुपये बीमा राशि ब्याज सहित अदा करने का फैसला सुनाया है। इसके अलावा बीमा कंपनी को उपभोक्ता के पक्ष में 5000 रुपये हर्जाना और 3000 रुपये शिकायत व्यय भी देने के आदेश दिए हैं। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्य रमा वर्मा तथा आकाश शर्मा ने थुनाग के नागीनाल निवासी हेम लता…

Read More

विभाग के पास नहीं धान के हाईब्रीड बीज

गोहर (मंडी)। जिले के करीब बीस हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोई जाने वाली धान की फसल की नर्सरी आवंटन के लिए तैयार हैं। लेकिन कृषि विभाग द्वारा किसानाें की मांग अनुसार धान की हाईब्रीड किस्म का बीज उपलब्ध न होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बीज के लिए किसान कृषि विभाग के विक्रय केंद्रों के चक्कर काटते नजर आ रहे हैं। अत्यधिक पैदावार देने वाली हाईब्रीड किस्मों के बीजाें की मांग होने के बावजूद विभाग अभी तक इसे किसानों को उपलब्ध नहीं करवा पाया है। जिले के जोगिंद्रनगर,…

Read More

जीप की टक्कर से बच्चे की मौत

घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत घल्याणा गांव में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तारी जीप ने साइकिल चला रहे बच्चे को टक्कर मार दी। इससे साइकिल पर सवार बच्चा सिर के बल सिर पर गिर गया। बुरी तरह से जख्मी हो गया। नाजुक हालत में ग्रामीण और परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर, 12 वर्षीय बेटे की मौत…

Read More

मूल वेतन में जोड़ा जाए 5-10-15 का भत्ता

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की सदर खंड इकाई ने 65-70-75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पेंशनरों को 5-10-15 प्रतिशत भत्ता देने के सरकारी फैसले का स्वागत करते हुए इसे पेंशन के मूल वेतन में जोड़ने की मांग की है। पेंशनरों ने बिलासपुर के विश्वकर्मा मंदिर में अहम बैठक आयोजित करते हुए विभिन्न मसलों पर चरचा की। बैठक में कहा गया कि एसोसिएशन का स्थापना दिवस जून में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसके आयोजन पर चरचा के लिए 20 मई को महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है। एसोसिएशन…

Read More

अस्पताल में मुफ्त सुविधा के दावे ध्वस्त

बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग की महिला प्रसव के लिए आने-जाने के खर्चे सहित तमाम सुविधाएं मुफ्त मुहैया करवाने के दावों पर यहां संतोष नहीं किया जा सकता। जमीनी स्तर पर हालात यह है कि प्रसव के दौरान अस्पताल प्रबंधन कॉटन तक मुहैया नहीं करवा पा रहा है। ऐसा ही एक वाकया क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में सामने आया है। कथित तौर पर अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला को कॉटन नहीं मिल पाई। रीना के साथ आई तीमारदार बीना देवी को निजी मेडिकल स्टोर से कॉटन खरीने के लिए विवश होना…

Read More

ड्यूटी से लौटते ही व्यक्ति की मौत

बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बीबीएम सुंदरनगर में कार्यरत तुलसी राम नामक यह शख्स ड्यूटी पूरी होने के बाद घर लौटा तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सेक्शन 174 के तहत कार्रवाई करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जमथल निवासी 51 वर्षीय तुलसी राम सुंदरनगर में कार्यकर्ता है। शनिवार शाम वह अपनी ड्यूटी पूरी होने के बाद घर लौट गया।…

Read More

आधा दर्जन दुकानदारों को नोटिस

बिलासपुर। तीन वर्ष के बाद कृषि उपज विपणन समिति (मार्किट कमेटी) ने अपने भवन की दुकानों को दस फीसदी किराया तो जरूर बढ़ा दिया। दुकानदार किराया देने से क न्नी काट रहे हैं। एक साल पहले बढ़ाए गए दस प्रतिशत किराये की राशि लटक गई है। लिहाजा, मार्केट कमेटी ने ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर दिए हैं। बढ़े हुए किराये के लगभग डेढ़ लाख रुपये दुकानदारों के पास फंसे हुए हैं। लगभग दो लाख रुपये की रिकवरी भी कर ली गई है। जिला मार्केटिंग कमेटी को कई दुकानदार बढ़े…

Read More

बीएसएनएल की 175 मीटर केबल चोरी

चंबा। चंबा-पुखरी मार्ग पर कियाणी के पास 175 मीटर केबल चोरी हो गई है। इसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये आंकी गई है। केबल चोरी होने से लगभग 32 फोन बंद पड़े हुए हैं। इसमें राजनगर स्थित जिला कारागार के लैंडलाइन फोन भी शामिल हैं। चोरों ने रात को अंडर ग्राउंड केबल को बड़ी चालाकी के साथ निकाला है। भारत संचार निगम ने चोरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। भारत संचार निगम के सहायक अभियंता फकीर वर्मा व जेटीओ अनिल कुमार ने बताया कि कियाणी व…

Read More

उपायुक्त आवास पर मजदूरों का हल्ला

चंबा। अपनी मांगों को लेकर कामगारों ने रविवार को मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष जय सिंह की अगुवाई में उपायुक्त आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया। करीब आधा घंटे तक धरने पर डटे मजदूरों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर वे उपायुक्त से मिले। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि जिले में जो भी काम ठेकेदार के माध्यम से हो रहे हैं, उसमें स्थानीय युवकों की जगह प्रवासियों को लगाया जा रहा है। इसके अलावा ईपीएफ के नाम पर भी युवाओं से धोखा किया जा रहा…

Read More