रूसा के खिलाफ एसएफआई का हल्लाबोल

कुल्लू। कॉलेज में प्रवेश तिथि बढ़ाने के लिए एसएफआई लाल हो गई है। एसएफआई की कुल्लू इकाई ने प्रथम वर्ष की प्रवेश तिथि बढ़ाने के लिए कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कालेज प्रशासन और प्रदेश विश्वविद्यालय के खिलाफ जमकर हमला बोला गया। एसएफआई के जिला सचिव शेर सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि रूसा प्रणाली के तहत कॉलेजों में प्रवेश हो रहे हैं। इससे पूरे प्रदेश में बहुत बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज में प्रवेश लेने से वंचित रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि…

Read More

कॉकटेल पार्टी के बाद बसअड्डे पर युवती का हंगामा

बुधवार, 2 जुलाई 2014 बस अड्डे पर नशे में टल्ली युवती का हंगामा हिमाचल के जिला ऊना स्थानीय बस अड्डे पर देर शाम नशे में धुत एक युवती ने कुछ ऐसी हरकतें की कि देखने वाले भी हैरान रह गए। युवती की हरकतों को देख बस अड्डे पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इतना ही नहीं, युवती ने बस अड्डे पर लोगों से गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी। युवती की हरकतों को देख लोग दंग रह गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके…

Read More

जमीन के झगड़े में भाई को मार दी कुल्हाड़ी

ऊना। क्षेत्र के गांव घलगोट में जमीन के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। घटना में दोनों लहूलुहान हो गए। उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। दोनों भाइयों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मदन लाल घलगोट ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार शाम वह अपने खेतों में काम कर रहा था। इसी दौरान उसके भाई कमल कुमार ने जमीन के विवाद के कारण उससे झगड़ा करना शुरू कर दिया। जब…

Read More

तेल छिड़ककर महिला ने लगाई आग

अंब (ऊना)। मुबारिकपुर में एक महिला ने खुद पर केरोसिन का तेल छिड़ककर आग लगा ली। हादसे में महिला लगभग 90 फीसदी तक झुलस गई है। उसे घायलावस्था में अंब अस्पताल लेकर आए, लेकिन नाजुक हालत के चलते उसे फौरन पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा महिला घरेलू विवाद के चलते तनाव में थी। इससे वह काफी परेशान रहती थी। इस वजह से महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने केस दर्ज कर परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मुबारिकपुर निवासी 40…

Read More

बीजेपी की मीटिंग में हुआ केजरीवाल का गुणगाण

बीजेपी की मीटिंग में हुआ केजरीवाल का गुणगाण

नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी की मंगलवार को हुई साप्ताहिक बैठक में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की तारीफ की गई। इस बैठक में दिल्ली बीजेपी प्रभारी प्रभात झा और प्रदेश संगठन महामंत्री विजय शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इसमें चर्चा की गई कि दिल्ली में अब छोटे-छोटे प्लॉटों पर मकान बनाना भी आसान काम नहीं रह गया है। कॉरपोरेशन से अधिक पुलिस परेशान करने पहुंच जाती है। इनकी शिकायत भी करो तो कोई फायदा नहीं होता। ऐसे में एक ऐसा सिस्टम बनना चाहिए जो इस धंधे पर…

Read More

पीयू से BA-BEd कोर्स करना है तो

पंजाब यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशनल टेक्नोलॉजी एंड वोकेशनल एजूकेशन विभाग ने चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए (आनर्स) एजुकेशन-बीएड कोर्स में दाखिले के लिए आमंत्रित किए हैं। कोर्स में दाखिले के लिए 12वीं में 50 फीसदी अंक (45 एससी कैटेगरी) से अधिक अंक होने जरूरी हैं। कोर्स में दाखिले एंट्रेंस टेस्ट के तहत होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई तय की गई है। एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त इस कोर्स में 50 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।

Read More

टेस्ट क्रिकेटर ने सबके सामने कहा, ‘हां, मैं धोखेबाज और फिक्सर हूं’

मंगलवार, 1 जुलाई 2014 अपराध कबूलने के बाद लगा आजीवन प्रतिबंध वर्ल्ड कप फुटबॉल में जहां एक मैच में 7 फुटबॉलरों के मैच फिक्सिंग में शामिल होने की बात सामने आई है तो व‌हीं क्रिकेट जगत में एक और बड़े क्रिकेटर को उसके किए की सजा सुनाई गई है। पिछले महीने बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और अपने देश के हीरो क्रिकेटर मोहम्मद अशरफुल पर 8 साल का बैन लगा दिया गया था। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व बल्‍लेबाज लू विंसेंट को ईसीबी ने आजीवन प्रतिबंधित कर दिया है। ईसीबी ने…

Read More

दिल्ली के NGOs को मिला सबसे ज्यादा विदेशी चंदा

मंगलवार, 1 जुलाई 2014 सही जानकारी नहीं देते NGO देश के गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) ने साल 2012-13 में 10900 करोड़ रुपए फॉरेन डोनेशन प्राप्त किया है। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले में थोड़ा कम है। पिछले सालों में ये आंकड़ा 11548 करोड़ रुपए था। पिछले कई सालों से ये देखा जा रहा है कि 30 से 40 फीसदी एनजीओ ही ऐसे हैं जो सही मायनों में अपनी हर जानकारी बतात‌े हैं। यही वजह है कि विदेशों से मिलने वाले चंदे का सही आकलन नहीं हो पाता। अगर सभी…

Read More

ज्योति मर्डर केस: इस रिपोर्ट से मुश्किल में रामकुमार

ब्‍यूराे मंगलवार, 1 जुलाई 2014 राम कुमार चौधरी की मुश्किलें बढ़ी बहुचर्चित ज्योति हत्याकांड में सीएफएसएल चंडीगढ़ की रिपोर्ट पुलिस के पास आ चुकी है। इसमें ज्योति के कपड़ों और मौके से मिले खून के सैंपल मैच कर गए हैं। दोनों सैंपलों में पाया गया कि दोनों जगह ज्योति का ही खून है। इससे पुलिस केस को जहां मजबूती मिली है, वहीं मुख्य आरोपी हिमाचल के विधायक रामकुमार चौधरी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं, ज्योति के स्वेटर से मिले बाल के बारे में कहा गया है कि यह किसी…

Read More

हैरान रह गए सब जब दूध देने लगी ये गाय!

मंगलवार, 1 जुलाई 2014 बिना गर्भ धारण किए दो महीने से दे रही दूध बिना गर्भ धारण किए गाय दूध देने लगे तो यकीन करना मुश्किल होता है। लेकिन संधोल के अप्पर घनाला निवासी राजेश चंद की गाय बिना गर्भ धारण किए गाय दो माह से लगातार दूध दे रही है। इस करिश्मे से पशु चिकित्सक भी हैरान हैं। ढाई साल की गाय एक टाइम पर करीब दो किलो दूध दे रही है। दूध में कोई शिकायत भी नहीं है। राजेश चंद का परिवार दूध इस्तेमाल भी कर रहा है।…

Read More