मंगलवार, 1 जुलाई 2014 सूडान में पिता की मौत अब बेटा कर रहा जदोजहद हिमाचल के इस बेबस बेटे की ऐसी कहानी हैं कि किसी की भी आंखों में आंसू आ जाएं। पिता की मौत सूडान में एक हादसे में हुई। अब एनओसी न मिलने से पिता का शव विदेश में फंसा हुआ है। हिमाचल हमीरपुर का यह बेटा सूडान में हुए एक हादसे में अपने पिता को गंवा चुकी है। मगर अब भारतीय दूतावास की लापरवाही से पिता के शव को वापिस वतन लाने के लिए दर दर की…
Read MoreAuthor: ibindiannews
‘एंटनी कर रहे हैं सोनिया गांधी से दगाबाजी’
अलीगढ़: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखकर मुसलमानों के एक सामाजिक संगठन मिल्लत बेदारी मुहिम कमिटी ने कांग्रेस नेता ए. के. एंटनी के उस बयान पर हैरानी जताई है जिसमें उन्होंने अपनी ही पार्टी पर कथित रूप से अल्पसंख्यकों के तुष्टिकरण का आरोप लगाया है। कमिटी ने एंटनी के बयान को मुसलमानों को कांग्रेस पार्टी से अलग-थलग करने और पार्टी के भीतर सोनिया गांधी के नेतृत्व को अस्थिर करने की साजिश करार दिया। कमिटी के सचिव जासिम मोहम्मद ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक दृष्टि से पहले…
Read Moreतिब्बत के पूर्व पीएम का चीन को करारा जवाब
बुधवार, 2 जुलाई 2014 ‘एलओसी का उल्लंघन कर रहा चीन’ नवनिर्वाचित मोदी सरकार और चीन के बीच चल रही वार्ता के समय चीन की ओर से जारी किया नया नक्शा अथेंटिक नहीं है। नए नक्शे में चीन ने अरुणाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कुछ भूभाग को अपना दर्शाया है। यह एलओएसी (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) का उल्लंघन है। हिमाचल स्थित मैकलोडगंज में अपने निवास स्थान पर एक विशेष वार्ता में निर्वासित तिब्बत सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री सामदोंग रिंपोछे ने कहा कि भारत और चीन के बीच जब भी कोई…
Read Moreरमजान मुबारक
मंगलवार, 1 जुलाई 2014 शुद्धि, नेकी का आध्यात्मिक माह रमजान मुसलिम समुदाय में इबादत का महीना कहा जाने वाला रमजान का महीना शुरु हो गया है। रमजान की एक माह की अवधि के दौरान समुदाय के लोग नियमित रूप से रोजे (उपवास) रखते हैं। रमजान मुबारक इबादत का महीना है। इस माह मुस्लिम समुदाय के लोग रोजे रखेंगे। रमजान के माह में रोजे रखने का मतलब महज भूखा-प्यासा रहना नहीं है। बल्कि यह इंसान की आत्मा में सद्भावनाओं व अच्छाइयों को जगाने की प्रक्रिया है। इसी वजह से इसे आत्मिक…
Read Moreमोदी ने जनता को अच्छे दिन लाने का लॉलीपाप देकर गुमराह किया: केजरीवाल
नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के सयोंजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़कर गलती की। अपने चाचा मुरारीलाल की रस्म पगड़ी में शामिल होने आए केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमें दिल्ली, हरियाणा व पंजाब पर ही फोकस रखना चाहिए था। केजरीवाल ने माना कि दिल्ली में कुर्सी छोड़कर गलती की, वहां सरकार चलानी चाहिए थी। इसके साथ ही केजरीवाल ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा…
Read Moreबाजार में जोश, सेंसेक्स का नया रिकॉर्ड
नई दिल्लीः मजबूत अंतर्राष्ट्रीय संकेतों की वजह से बाजारों ने आज दमदार शुरुआत की है। खुलते ही सेंसेक्स ने 25732.87 का नया लाइफ हाई बनाया। निफ्टी भी 7700 के करीब पहुंचा। हालांकि, बाजार की मजबूती थोड़ी कम हुई है। सुबह 9:24 बजे, सेंसेक्स 161 अंक चढ़कर 25677 और निफ्टी 48 अंक चढ़कर 7683 के स्तर पर हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर 0.75-1 फीसदी चढ़े हैं। रियल्टी, मेटल, कैपिटल गुड्स, पावर शेयर 1.4-1 फीसदी चढ़े हैं। बैंक, ऑयल एंड गैस, हैल्थकेयर, एफएमसीजी, आईटी, तकनीकी, ऑटो शेयर 0.7-0.3 फीसदी मजबूत हैं। कंज्यूमर…
Read Moreबाबा बेड बॉक्स में बंद, 12 चोर मालामाल
मंगलवार, 1 जुलाई 2014 12 नकाबपोशों ने रात को बोला हमला थाना स्वारघाट के अंतर्गत बनेर शिव मंदिर से सटी सराय में सोमवार रात एक दर्जन नकाबपोशों ने महंत को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात और सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने महंत की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर बनेर शिव मंदिर में सोमवार मध्य रात्रि मुंह पर नकाब बांधे लगभग 12 युवक दाखिल हुए। महंत विक्रम पुरी मंदिर से सटी सराय…
Read Moreसुनंदा पुष्कर की मौत पर बड़ा खुलासा
नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एम्स के फरेंसिक्स डिपार्टमेंट के हेड ने यह दावा करके सनसनी फैला दी है कि उनके ऊपर सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में गलत रिपोर्ट देने का दबाव डाला गया था। डॉ. सुधीर गुप्ता ने इसकी शिकायत केंद्रीय सतर्कता आयोग (cvc).से की है। यही नहीं, शिकायत स्वास्थ्य मंत्रालय को भी भेजी गई है। डॉक्टर गुप्ता का आरोप है कि सुनंदा की मौत को सामान्य बताए जाने का दबाव बनाया…
Read Moreएटीएम नंबर जानकर खाते से उड़ाए लाखों
जवाली (कांगड़ा)। खरोटा गांव के एक व्यक्ति ने अज्ञात कॉल पर अपना एटीएम नंबर देने के बाद लाखों रुपये गवां लिए। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खरोटा (बट्ट) निवासी हरबंस लाल के मोबाइल पर मंगलवार सुबह कॉल आई। इसमें व्यक्ति को उसका एटीएम ब्लॉक होने को लेकर सूचना दी गई। साथ ही यह भी कहा गया कि वह तुरंत अपना एटीएम नंबर उन्हें बताएं। एटीएम ब्लॉक होने के डर…
Read Moreसीएम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची एचपीसीए
बुधवार, 2 जुलाई 2014 सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दिया फैसला मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को प्रतिवादी बनाने के लिए अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता वाली हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। मंगलवार को केस की सुनवाई थी। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस कुरियन जोसेफ की खंडपीठ में ये केस लगा था, लेकिन वह ये कहते हुए इस केस की सुनवाई से पीछे हट गए कि वह दोनों पक्षों को पहले से जानते हैं। कुरियन जोसेफ इससे पहले हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे। अब केस नई खंडपीठ में लगेगा।…
Read More