पिछले 96 घंटों से हो रही बारिश और शनिवार को पार्वती बाग में बर्फबारी के कारण ऐतिहासिक श्रीखंड यात्रा पर गए डेढ़ सौ से ज्यादा श्रद्धालुओं को रेस्क्यू टीम ने ऐन मौके पर पहुंचकर उनकी जान बचाई। जिला प्रशासन के मुताबिक अभी तक 814 श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया गया है। बर्फ में रुके रहने के कारण उनके हाथ पैर पूरी तरह से जम चुके थे। हालांकि, अमर उजाला ने अपने 17 जुलाई के अंक में श्रद्धालुओं को पहले ही आगाह किया था कि इस बार श्रीखंड यात्रा आसान नहीं है।…
Read MoreAuthor: ibindiannews
बरसात में गहराया पेयजल संकट
कुल्लू। शमशी स्थित आईटीआई के पास रहने वाले लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। करीब एक माह से पेश आ रही इस समस्या का हल नहीं हो सका है। लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि इस बारे उन्होंने कई बार आईपीएच के शमशी कार्यालय में शिकायत की, बावजूद इसके कुछ नहीं हो सका है। ऐेसे में लोगों को एक किलोमीटर दूर सार्वजनिक नल से पानी ढोना पड़ रहा है। शमशी निवासी झाबे राम तथा आईटीआई शमशी में अध्ययनरत छात्र बलवीर सिंह,…
Read Moreएनएच पांच बंद, आवाजाही रुकी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के एनएच पांच मलिंग के पास ऊपरी पहाड़ी से भूस्खलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पांच बंद हो चुका है। इसके चलते यहां से वाहनाें की आवाजाही शनिवार शाम से नहीं हो पाई है। सड़क के बंद होने से स्पीति वैली सहित पूह खंड की तीनों पंचायतों सुमरा, शलखर और चांगो की ओर वाहनों की आवाजाही न होने से लोगों को भारी परेशानियां हो रही हैं। शनिवार देर रात को मलिंग के पास ऊपरी पहाड़ी से भारी भू-स्खलन होने से एनएच पांच पूरी तरह बंद हो चुका…
Read Moreहत्या कर शव सेफ्टी टैंक में फेंका
रोहड़ू। संदासु स्थित कालोनी के सेफ्टी टैंक में मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेज दिया है। गौरतलब है कि शुक्रवार रात पुलिस ने कालोनी के सेफ्टी टैंक से गली सड़ी अवस्था में एक शव बरामद किया था। मामले में छानबीन करने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन मामले में पुलिस को कई अहम…
Read Moreवाशिंगटन ‘मोदी के भारत’ के साथ पींगे बढ़ाना चाहता है: पाकिस्तानी दैनिक
इस्लामाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को वर्षों तक वीजा देने से मना करने वाला अमेरिका अब भारत के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी के साथ दोस्ती के लिए आतुर है। यह नजरिया पाकिस्तान के एक अखबार ने रविवार को पेश किया। अखबार ने कहा है कि वाशिंगटन ‘मोदी के भारत’ के साथ पींगे बढ़ाना चाहता है। पाकिस्तानी दैनिक डॉन ने अपने संपादकीय में कहा है कि अमेरिका-भारत रणनीतिक वार्ता इस महीने के अंत में अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी के नई दिल्ली दौरे के साथ बहाल हो…
Read Moreसभी सुखों की प्राप्ति के लिए करें एकादशी व्रत
श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की कामिका एकादशी सभी पातकों को हर कर सभी सुख देने वाली है। मनुष्य की सभी कामनाओं की पूर्ति करने के कारण ही इसका नाम कामिका है, इस बार यह व्रत 22 जुलाई को है। इसके प्रभाव से जीव के सभी पापों का नाश हो जाता है तथा संसार के सभी सुखों को भोगता हुआ अंत में वह प्रभु के परमधाम को प्राप्त होता है। प्रत्येक एकादशी व्रत की भांति इस एकादशी का व्रत करने का पूर्व संकल्प करके ही व्रत किया जाता है तथा…
Read Moreरामदेव बोले, …तो वैदिक पर चले देशद्रोह का केस
हरिद्वार: योगगुरु बाबा रामदेव ने कश्मीर की आजादी से जुड़े पत्रकार वेद प्रताप वैदिक के विवादित बयान पर कहा कि अगर वैदिक ने कश्मीर पर ऐसा कहा है तो उनके खिलाफ देशद्रोह का केस चलना चाहिए। वहीं हाफिज सईद को मानवता का हत्यारा करार देते हुए कहा कि उसे तो ड्रोन से उड़ा देना चाहिए। एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान रामदेव ने कहा कि वैदिक अगर कश्मीर को हिंदुस्तान से अलग करने की बात करते हैं तो उनपर देशद्रोह का मुकद्दमा होना चाहिए क्योंकि यह देश के लिए…
Read Moreउपराज्यपाल जंग से आज मिलेंगे केजरीवाल
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से मिलेंगे और दिल्ली विधानसभा भंग करने की मांग करेंगे। आप के एक नेता ने बताया, ‘‘अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल से आज का मुलाकात का समय लिया है, ताकि भाजपा को दिल्ली में सरकार बनाने से रोका जा सके।’’ आप नेता ने कहा कि पार्टी किसी भी परिस्थिति में दिल्ली में नए सिरे से चुनाव के लिए तैयार है। केजरीवाल ने 14 फरवरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद…
Read Moreफिर उठी प्रियंका गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग
लखनऊ: कांग्रेस में एक बार फिर से प्रियंका गांधी को पार्टी की कमान सौंपने की मांग उठ रही है। इलाहाबाद के सुभाष चौराहे पर एक बैनर लगाकर कांग्रेसी कार्यकर्ता श्रीशचंद्र दुबे एवं हसीब अहमद चर्चा में आ गए हैं। लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार से जहां एक तरफ दिग्विजय सिंह एवं मुरली देवडा जैसे वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवालिया निशान लगा दिया वहीं इलाहाबाद में भी प्रियंका के हाथों कांग्रेस की कमान देने की मांग जोर उठाने लगी है। इलाहाबाद के सुभाष चौराहे पर…
Read Moreसिर्फ एक इंटरव्यू और मिल जाएगी नौकरी
जिला चंबा के सुंडला स्थित रोजगार कार्यालय में 21 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन बद्दी की बेस कारपोरेशन कंपनी की ओर से किया जा रहा है। इसमें जिला भर के बेरोजगार युवा हिस्सा ले सकते हैं। कंपनी द्वारा विभिन्न प्रकार के 190 पद भरे जाने हैं। 18 से 30 वर्ष के बीच की उम्र के युवा रोजगार कार्यालय में पहुंच सकते हैं। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता जमा दो पास साथ में आईटीआई का कोर्स होना अनिवार्य है। इसमें प्रत्येक ट्रेड के युवा भाग…
Read More