करतारपुर कॉरिडोर खोल देना चाहिए, लेकिन अंतिम निर्णय केंद्र का : कैप्टन अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हमें करतारपुर कॉरिडोर खोलने पर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन इस मामले में अंतिम निर्णय केंद्र सरकार की ओर से लिया गया ही मान्य होगा। यदि केंद्र सरकार इस विषय में हमारी कोई सलाह मांगती है तो हम यही कहेंगे कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए करतारपुर कॉरिडोर खोल दिया जाए। हालांकि कैप्टन ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में कोरोना का फैलाव अधिक है। लिहाजा हमें उस ओर भी ध्यान देना होगा। भारत ने कोरोना संकट को देखते…

Read More

परिवार संग अपनी कार में कर सकेंगे सफर, रिश्तेदार और मित्रों पर रहेगी मनाही

चंडीगढ़ कोविड-19 संकट के बीच पंजाब सरकार की तरफ से सार्वजनिक बसों में पूरी सवारियां बैठाने की छूट दिए जाने के साथ ही निजी कार में पूरे परिवार के साथ सफर करने की भी छूट दे दी गई है। इस ढील की शर्त यह है कि कार में एक ही परिवार के सदस्य साथ बैठ सकेंगे। रिश्तेदारों, पारिवारिक मित्रों को साथ लेकर एक ही कार में सफर करने की अनुमति नहीं होगी। इससे पहले एमएचए (केंद्रीय गृह मंत्रालय) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत कार में ड्राइवर के साथ केवल एक…

Read More

पाकिस्तान और अलगाववाद को तगड़ा झटका, 370 हटने के बाद अलगाववादियों पर कस गया शिकंजा

जम्मू कट्टरपंथी सैयद अली शाह गिलानी के ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस से अलग होने से पाकिस्तान को सबसे तगड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान को अब घाटी में अलगाववाद तथा आतंकवाद के एजेंडे को आगे बढ़ाने में काफी मुश्किलें आएंगी। घाटी में गिलानी को पाकिस्तान का चेहरा माना जाता रहा है। दरअसल, अनुच्छेद 370 हटने के बाद भारी दबाव झेल रहे गिलानी ने भांप लिया था कि अब घाटी में अलगाववाद की जड़ें मजबूत नहीं हो सकती हैं। राज्य का विशेष दर्जा समाप्त होने के बाद घाटी में किसी तरह की…

Read More

कारोबारियों पर नकेल कसने को फिर से आदेश लागू

शिमला सरकार हिमाचल में जमाखोरी-मुनाफाखोरी, मूल्य सूची प्रदर्शित 1977 के ऑर्डर की तारीख बढ़ाने जा रही है। यह आदेश 30 जून तक लागू था। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने तिथि बढ़ाने की फाइल मंजूरी के लिए सरकार को भेज दी है। मंगलवार को जिला उपायुक्तों को इस बारे में आदेश जारी होंगे। कारोबारियों की मांग के चलते सरकार ने इस आदेश को हटा दिया था। इसके हटने से कारोबारी अपनी मर्जी से खाद्य वस्तुओं और बाजार में बिकने वाली अन्य वस्तुओं के दाम घटा और बढ़ा रहे थे।…

Read More

कांग्रेस और भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष के लिए सियासी जोड़तोड़ शुरू, कई गुटों में बांट दिया दोनों दलों को

धर्मशाला पूर्व मुख्यमंत्रियों शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल और वीरभद्र सिंह की छत्र छाया से हटकर नई पीढ़ी छोटे-छोटे गुटों में राजनीतिक सपनों को साकार करने की जोर आजमाइश करने की कोशिश में लगी है। कांग्रेस और भाजपा में नए प्रदेशाध्यक्ष के लिए अंदरखाते चल रहे जोड़तोड़ के बीच दोनों दलों को कई गुटों में बांट दिया है। दोनों दलों में कई सियासी पावर पिलर खड़े हो गए हैं। कांगड़ा भाजपा में किशन कपूर, पवन राणा, विपिन परमार, इंदु गोस्वामी, त्रिलोक कपूर, रमेश धवाला, राकेश पठानिया के रूप में अंदरखाते…

Read More

एसबीआई बैंक से 82 करोड़ की धोखाधड़ी, सीबीआई ने पांच जगह दी दबिश

शिमला ऊना जिले के अंब में पेपर मिल खोलने के नाम पर एसबीआई शाखा मैहतपुर से लिए लोन में करीब 82 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने पंचकूला और ऊना समेत कंपनी निदेशकों के पांच ठिकानों पर दबिश दी है। इससे पहले बैंक की शिकायत पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने हाल ही में सैनसन पल्प एंड पेपर लिमिटेड कंपनी के प्रबंधकों के खिलाफ सीबीआई की शिमला शाखा में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कंपनी निदेशकों के पंचकूला, जिरकपुर में स्थित घर, ऑफिस समेत अंब…

Read More

भारत और चीन सेना के बीच सीमा विवाद को लेकर जनरल स्तर की तीसरी वार्ता कल

नई दिल्ली पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को कम करने के लिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच कल यानी मंगलवार को तीसरी वार्ता होगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जनरल स्तर की यह वार्ता सुबह 10.30 बजे वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के भारतीय पक्ष के चुशुल में होगी। भारत की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और चीन की ओर से मेजर जनरल लिन लियू बैठक में भाग लेंगे। इन वार्ताओं के पिछले दौ दौर चीनी पक्ष के मॉल्डो में आयोजित हो चुके…

Read More

चीन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भारतीय नौसेना ने बढ़ाई निगरानी

नई दिल्ली गलवां घाटी में चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में अपनी निगरानी बढ़ा दी है। भारतीय नौसेना तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रीय सुरक्षा के मद्देनजर अमेरिकी नौसेना और जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स जैसी विभिन्न अनुकूल नौसेना बलों के साथ अपने परिचालन सहयोग को बढ़ा रही है। शनिवार को भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र में जापानी नौसेना के साथ एक महत्वपूर्ण युद्धाभ्यास किया था। यह एक ऐसा क्षेत्र था, जहां चीनी नौसेना के जहाज और पनडुब्बियां लगातार दिखती रहती…

Read More

इनकम टैक्स अफसर रिश्वत के आरोप में दोषी करार, सीबीआई कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

देहरादून उत्तराखंड में पांच साल पहले रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए इनकम टैक्स अफसर को सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने इस मामले में दोषी को दस साल की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार, जनवरी 2015 में  इनकम टैक्स अफसर अमरीश कुमार सिंह ने नानकमत्ता निवासी कश्मीर सिंह से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। उस दौरान अमरीश कुमार खटीमा में तैनात थे। अमरीश कुमार ने कश्मीर सिंह से टैक्स बचाने के नाम पर रिश्वत की पेशकश की थी। लेकिन कश्मीर सिंह…

Read More

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, यहां पढ़ लीजिए जरूरी शर्तें

चंडीगढ़ 6 जुलाई, 2020 तक हो रहे रजिस्ट्रेशन जिला चयन समिति करेगी मूल्याकंन कोई निर्धारित कोटा नहीं दिया गया पंजाब सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2019 के लिए अध्यापकों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा सुखजीत पाल सिंह ने 6 जुलाई, 2020 तक रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा है। इस अवार्ड के लिए सभी स्कूल प्रमुख, इंचार्ज और रेगुलर अध्यापक अप्लाई कर सकते हैं। इस अवार्ड के मूल्यांकन के लिए हर जिले में जिला चयन समिति बनाई जाएगी। जिला चयन समिति तीन उम्मीदवारों के नाम…

Read More