हिमाचल सरकार ने फिर खोला नौकरीयो का पिटारा

विभिन्न श्रेणियों में इतने पद भरने जा रही सरकार शिमला:(वीरेन्द्र खागटा )  राज्य सरकार ने ‘भू-अभिलेख नियमावली’ में संशोधन कर प्रत्येक 6 पटवार वृत्तों पर 1 कानूनगो वृत्त सृजित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रदेश में कानूनगो के 154 पद सृजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त बैठक में रैवेन्यू रिकार्ड रूम्स को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न श्रेणियों के 148 पदों को भरने को भी मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में विभिन्न विभागों में अलग-अलग…

Read More

दुकान में घुसा कैरोसीन से भरा टैंकर

स्वारघाट: कैरोसीन से भरा एक टैंकर ब्रेक फेल होने के कारण स्वारघाट की एक दुकान में जा घुसा। गनीमत यह रही कि हादसा सुबह तड़के हुआ यदि यही हादसा दिन में हुआ होता तो बाजार व साथ में स्कूल होने के कारण किसी बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था। जानकारी के अनुसार टैंकर सुबह साढ़े 5 बजे अम्बाला से कैरोसीन की सप्लाई लेकर कुल्लू जा रहा था कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21ए नालागढ़-पिंजौर पर लोअर बाजार स्वारघाट में पहुंचने पर सामने से आ रहे एक वाहन को पास देने…

Read More

करंट लगने से मजदूर की मौत

घुमारवीं: घुमारवीं उपमंडल की कुठेड़ा पंचायत के साडग़ गांव में बिजली की तारों के मुरम्मत कार्य में लगे एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान नंद लाल (55) निवासी गांव टिक्कर जिला मंडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मजदूर नंद लाल हादसे के समय बिजली की तारों के साथ लगती पेड़ों की टहनियों को काट रहा था। इस दौरान उसके साथ उसके अन्य सहयोगी भी थे। सहयोगी कर्मियों का कहना है कि एक पेड़ पर टहनी को काटते समय नंद लाल अचानक करंट की चपेट में…

Read More

दुष्कर्म आरोपी ने पुलिस कस्टडी से की भागने की कोशिश

सिहुंता: चम्बा जेल से रूटीन मैडीकल चैकअप के लिए टांडा मैडीकल कालेज ले जा रहे एक आरोपी ने भटियात के थुलेल नामक स्थान में पुलिस की गिरफ्त से भागने का प्रयास किया। पुलिस जवान ने सतर्कता बरतते हुए पुन: कैदी को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने एहतियात बरतते हुए उक्त आरोपी को शाहपुर थाने में ले जाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे साहिल नाम के एक आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। साहिल के खिलाफ …

Read More

कोरैक्स की 40 शीशियां बरामद, एक गिरफ्तार

अर्की: पुलिस चौकी कुनिहार के अंतर्गत आने वाले ऊचा गांव में एक घर में छापा मार कर वहां अवैध रूप से रखी नशीली दवाई कोरैक्स की 40 शीशियां बरामद की हैं। डीएसपी नरवीर राठौर ने बताया कि पुलिस को कई दिनों से गुप्ता सूचना मिल रही थी कि इस गांव में एक युवक दीवान चंद द्वारा नशीली दवाइयों का धंधा किया जा रहा है तथा क्षेत्र के युवकों को इसकी सप्लाई की जा रही है। पुलिस इस युवक पर कई दिनों से नजर रख रही थी। बुधवार को पुलिस चौकी कुनिहार…

Read More

धवाला में रहस्यमयी आग से फिर दहशत

देहरा: देहरा उपमंडल के गांव रैंटा (धवाला) में हमीर चंद के घर अचानक लग रही आग से परिवार एक बार फिर सकते में है। परिवार के मुखिया हमीर चंद ने बताया कि गत सप्ताह से ही उनके घर में रहस्यमयी आग से बच्चों के स्कूल प्रमाण पत्र व घर में रखा अन्य सामान जल गया, जिसके बाद उन्होंने चेलों व अन्य जानकार लोगों को इसके बारे में बताया। लगभग एक सप्ताह तक आग लगने का सिलसिला रुकने के बाद गत रात से उन्हें फिर से उसी मुसीबत का सामना करना पड़…

Read More

बाली का गुस्सा सातवें आसमान पर, अपने अफसरों को लगाई लताड़

मनाली: अपने मनाली दौरे के दौरान मंत्री जी.एस. बाली ने एच.आर.टी.सी. अधिकारियों को लताड़ लगाई। टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने मंत्री को अवगत करवाया कि गर्मियों के सीजन में एच.आर.टी.सी. द्वारा पूरी बस एक ही व्यक्ति को बुक करवा दी जाती थी जिस कारण बस का टिकट 600 की बजाय 900 में बिका। इस पर मंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया और अधिकारियों को आगे से ऑनलाइन टिकट ही बुक करने के आदेश दिए। दूसरी ओर बस स्टैंड में फैली गंदगी को देख कर भी मंत्री का पारा सातवें आसमान पर जा…

Read More

भारत के समर्थन में खुलकर बाेला रूस, कहा- पाकिस्तान के थे आतंकी

> नई दिल्लीः पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक के भारत के फैसले का रूस ने खुलकर समर्थन किया है। भारत में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर एम कदाकिन का कहना है कि हर देश को खुद की रक्षा करने का अधिकार है। रूस एकमात्र ऐसा देश है, जिसने साफ-साफ कहा है कि आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे। पाक सीमा पार रोके आतंकवाद सोमवार को एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में राजदूत अलेक्जेंडर ने कहा कि पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को रोके। हमारा देश सीमा पार से फैलाए जा रहे आतंकवाद के…

Read More

पाकिस्तानी अफसर ने उगली पाक की करतूत, कहा हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक

नई दिल्ली: भारतीय सेना द्वारा पीओके में सर्जिकल अटैक में करीब 50 से अधिक आतंकियों को मार गिराने की बात को नकार रहे पाकिस्तान का झूठ बेनकाब हो गया है। एक टीवी चैनल द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मीरपुर रेंज की स्पेशल ब्रांच के एसपी गुलाम अकबर से वरिष्ठ अधिकारी बनकर फोन पर बात कर सारी सच्चाई उगलवाई और झूठ का पर्दाफाश किया। टीवी चैनल के रिर्पोटर ने अकबर से आईजी मुश्ताक बन कर बात की और उसने रात के सारे वाकया सामने रख दिया। अकबर ने कहा कि 28-29 सितंबर…

Read More

नगर निगम शिमला की 1000 लोगों पर गाज, जानिए क्या है कसूर

शिमला: प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान न करने वाले राजधानी के 1000 उपभोक्ताओं को नगर निगम ने नोटिस जारी किए हैं। निगम ने सैक्शन 124 के अंतर्गत डिफाल्टरों पर यह कार्रवाई की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा वर्ष 2014-16 तक के  सम्पत्ति कर का भुगतान नहीं किया गया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसी के तहत निगम ने डिफाल्टरों को नोटिस जारी किए हैं। प्रशासन का कहना है कि शहर के कुल अढ़ाई हजार उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक टैक्स का भुगतान…

Read More