जयसिंहपुर कालेज में छात्रा को जबरन खिलाया जहर

लम्बागांव: मंगलवार को जयसिंहपुर कालेज की एक छात्रा को उसके सहपाठी द्वारा जबरन जहरीला पदार्थ खिलाए जाने के मामले में लड़की के बयान दर्ज हो जाने के बाद कार्रवाई करते हुए लम्बागांव पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि मंगलवार के दिन जयसिंहपुर के कंवर दुर्गा चंद मैमोरियल डिग्री कालेज में द्वितीय वर्ष के एक छात्र द्वारा सहपाठी छात्रा को जबरन जहर खिलाए जाने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई थी। हालांकि मंगलवार को लड़की के सदमे में होने के चलते उसके बयान दर्ज…

Read More

फैस्टिवल सीजन के दौरान कहीं लग न जाए आपको चपत

पालमपुर: फैस्टिवल सीजन के दौरान उपभोक्ता सावधान रहें ताकि उन्हें चपत न लगे। छोटी-छोटी बातों में सावधानी बरत कर आप अपनी जेब को चपत से बचा सकते हैं। फैस्टिवल सीजन के दौरान कई विभाग उपभोक्ता अधिकारों को लेकर चौकस होने का दावा कर रहे है परंतु आप की अपनी चौकसी ‘जागो ग्राहक जागो अभियान’ को सार्थक बना सकती है। बताया जा रहा है कि आबकारी एवं कराधान विभाग ने बिल जारी कर अभियान के माध्यम से उपभोक्ताओं के अधिकारों को सुरक्षित बनाने का प्रयास किए जाने का दावा किया है तो…

Read More

दोनों हाथों से लोगों को लूट रहे दवा विक्रेता, तमाशबीन बनी सरकार

चंबा: लोगों को सस्ती दरों पर दवाइयां मुहैया करवाने का दावा करने वाली एक दवाई की दुकान के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकत्ताओं ने क्षेत्रीय चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत की। विनीत कपूर की अगुवाई में मिले आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों ने एम.एस. को बताया कि एक व्यक्ति जोकि चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती है, उसे एंटीबायोटिक इंजैक्शन लग रहे हैं। इस इंजैक्शन को जब सस्ती दवाइयों के लिए खोली गई दुकान से लिया गया तो उसका मूल्य 354 रुपए रहा। उसी साल्ट का इंजैक्शन एक निजी…

Read More

खाई में गिरते ही कार में लगी आग, चालक की मौत

सुंडला: सलूणी-बिहाली-बचूणी मार्ग पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से वाहन चालक की मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है। जानकारी के अनुसार विजय कुमार पुत्र बैंसू निवासी गांव रजेरा और बिट्टू पुत्र कर्मो निवासी तेला मंगलवार को रात 10 बजे गाड़ी में सवार होकर पुखरी (सुंडला) में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे और जब गाड़ी उधवारी नामक स्थान पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क से 100 फुट नीचे जा गिरी। गाड़ी के नीचे…

Read More

लूणा के पास मालवाहक वाहन गिरा, 2 घायल

चम्बा: लूणा-छतराड़ी मार्ग पर एक मालवाहक के दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते 3 लोगों को चोटें आई हैं, जिसमें से 2 को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है तो एक को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।   जानकारी के अनुसार एक पिकअप गाड़ी सामान लेकर छतराड़ी की तरफ जाने के लिए लूणा से निकली ही थी कि कुछ दूरी तय करने पर खड़ी चढ़ाई से गाड़ी पीछे को लौट आई। इससे पहले कि…

Read More

5 हजार रुपए रिश्वत लेते आऊटसोर्स कर्मी धरा

चम्बा: बुधवार को श्रम विभाग के कम्प्यूटर आप्रेटर कम मोटिवेटर आऊटसोर्स कर्मचारी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए विजीलैंस की टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा। विजीलैंस ने यह कार्रवाई चुराह के चरोडी गांव के विष्णु राम की शिकायत पर की है। विजीलैंस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे वीरवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार चरोडी गांव के विष्णु राम ने विजीलैंस में शिकायत की थी कि श्रम विभाग में बतौर कम्प्यूटर आप्रेटर कम मोटिवेटर तैनात जितेंद्र सिंह निवासी चम्बा…

Read More

सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने पर फूंका केजरीवाल का पुतला

> हमीरपुर/नादौन: जिलाभर में आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सर्जिकल स्ट्राइक के संबंध में सबूत मांगने के बयान की निंदा की गई। कलंझड़ी देवी कस्बे में व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश कुमार, राजकुमार, रमेश मियां, सुशील राणा, नीरज, बंटी व कश्मीर सिंह सहित अन्य ने केजरीवाल का पुतला फूंका। व्यापार मंडल ने केंद्र सरकार से मांग की है कि केजरीवाल पर देशद्रोह का मुकद्दमा दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि पहली बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाक में घुसकर सेना को आतंकवादियों…

Read More

पुलिस के सामने SFI-ABVP में फिर हुई भिड़ंत

> शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच लड़ाई का सिलसिला खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को एसएफआई व एबीवीपी के बीच फिर से हुई लड़ाई में 5 छात्र घायल हो गए। छात्रों के बीच हुई झड़प का यह मामला समरहिल चौक पर सुबह साढ़े 9 बजे के करीब सामने आया। सूचना के अनुसार जब सभी छात्र विश्वविद्यालय में प्रवेश कर रहे थे तो दोनों गुटों के छात्र पहले से ही चौक पर हमले करने की फिराक में बैठे हुए थे और कुछ ही समय में एकदम…

Read More

कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये अहम फैसले

शिमला (वीरेन्द्र खागटा)   हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को कई बड़े फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में विभिन्न विभागों में करीब 150 पदों को भरने की अनुमति प्रदान की। इसके तहत वन विभाग में अनुबंध आधार पर बहुउद्देश्यीय कामगारों के 108 पदों को भरने की मंजूरी प्रदान की। उच्च शिक्षा विभाग में कार्यालय सहायक (आई.टी.) के 8 पद भरने को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में वैटर्नरी अधिकारी के 7 पद तथा नगर निगम शिमला के अन्तर्गत कृष्णानगर स्थित आधुनिक बूचड़खाने…

Read More

हिमाचल सरकार अब शौर्य पुरस्कार विजेता को देगी एक मुश्त 30 लाख

शिमला:(वीरेन्द्र खागटा )  हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने शौर्य पुरस्कार विजेताओं को दिए जाने वाले वित्तीय लाभों को संशोधित करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके तहत प्रदेश में परमवीर चक्र व अशोक चक्र विजेताओं को मिलने वाली अनुदान राशि को 25 बढ़ाकर 30 लाख रुपए एकमुश्त किया गया है। इसी तरह वार्षिक भत्ते को 1.25 लाख से बढ़ाकर 3 लाख रुपए किया गया है। इसके साथ ही महावीर चक्र विजेताओं को मिलने वाले एकमुश्त अनुदान को 15 से बढ़ाकर 20 लाख रुपए तथा वार्षिकी को 1 लाख से बढ़ाकर 2…

Read More