जमीनी हकीकत से परे है भाजपा का हाईकमान, कोई नहीं करता वर्कर से फीडबैक लेने की कोशिश

जालंधर  : पंजाब में कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इन चुनावों में जीत कर दोबारा सत्ता में आने को लेकर भाजपा व अकाली दल के लोग कई दावे कर रहे हैं। 23 सीटों पर पंजाब में चुनाव लडऩे वाली भाजपा के पास मौजूदा समय में 12 सीटें हैं तथा पार्टी जीत का सपना संजो रही है  जबकि असलियत यह है कि पार्टी जमीनी हकीकत से अनजान है तथा पार्टी के लोग भी नहीं चाहते कि जमीनी हकीकत ऊपर तक पहुंचे। पिछले कुछ समय से पंजाब में…

Read More

हाईकमान के फरमान के बाद सिद्धू को लेकर कैप्टन ने लिया यू-टर्न

जालंधर: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कै. अमरेन्द्र सिंह ने नवजोत सिद्ध को लेकर  यू-टर्न ले लिया है। कैप्टन ने अब सिद्ध को लेकर नया बयान दिया है, जिसमें उन्होंने सिद्धू, बैंस बंधू और परगट सिंह, सभी के लिए पार्टी के दरवाजे खोल दिए है। सिद्ध का कांग्रेस में स्वागत है मीडिया से बातचीत करते हुए कैप्टन ने नवजोत सिंह सिद्धू और आवाज-ए-पंजाब के अन्य नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कोई रोक नहीं है। उन्होंने आज कहा कि वह…

Read More

उग्रवादियों ने की मणिपुर के CM पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

इंफाल: मणिपुर के मुख्यमंत्री आेकराम इबोबी सिंह आज संदिग्ध उग्रवादियों की गोलीबारी में बाल-बाल बच गए। यह गोलीबारी उस समय की गई जब वह उखरूल हेलीपैड पर अपने हेलीकॉप्टर से बाहर निकले। सीआईडी अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री जिस समय हेलीकॉप्टर से उतर कर बाहर आए और सरकारी अधिकारी उनका अभिवादन कर रहे थे उस समय उग्रवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में मणिपुर राइफल का एक जवान घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर ने तुरंत उड़ान भरी और चिनगई की आेर चला गया लेकिन विरोध प्रदर्शन…

Read More

GST के तहत कई दरें रखना नुकसानदायक: चिदंबरम

कोलकाता: पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आज कहा कि प्रस्तावित वस्तु एवं सेवा कर जी.एस.टी. व्यवस्था के तहत कर की कई दरें रखना ‘घातक’ होगा और यह पुराने ‘वैट’ को नए आकार में पेश करने के अलावा और कुछ नहीं होगा। चिदंबरम ने भारतीय प्रबंधन संस्थान-कलकत्ता के विद्यार्थियाों के साथ आर्थिक सुधारों पर परिचर्चा में कहा, ‘‘हम ईमानदारी से उम्मीद करते हैं कि मानक के डिजाइन की गलत व्याख्या न हो, जी.एस.टी. की मानक घटा और जमा दर हो। हमारे पास 20 दरें हो सकतीं हैं। यह घातक होगा…

Read More

बैठक में भावुक हुए अखिलेश…पिता से बोले- आप मेरे गुरु, क्यों बनाऊंगा अलग पार्टी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी और कुनबे में सबसे बड़ी तकरार के बीच लखनऊ में पार्टी की बैठक शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बैठक में कहा कि मेरे पिता मेरे लिए गुरु हैं। नेताजी ने मुझे अन्याय से लड़ना सिखाया। मैं अलग पार्टी क्यों बनाऊंगा। कई लोग गलतफहमी पैदा कर रहे हैं।’ अख‍िलेश बोलते-बोलते भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं नेताजी के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बना हूं। मेरे और नेताजी के खिलाफ हो रही है साजिश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बैठक में कहा कि कहा कि अगर नेताजी(मुलायम) के…

Read More

व्यापारियों ने फूंका चीन और पाकिस्तान का झंडा

ऊना: भारत के विरोध में रहने और पाकिस्तान का समर्थन करने के खिलाफ हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल की जिला इकाई ने रोटरी चौक में चीन में निर्मित सामान और झंडे के साथ-साथ पाकिस्तान के झंडे को आग के हवाले किया। इससे पहले व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रोष रैली निकालते हुए चीन और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सुमेश शर्मा की अगुवाई में एमसी पार्क ऊना से रोटरी चौक तक चीन व पाकिस्तान के खिलाफ रोष रैली निकाल कर नारेबाजी की। रैली के…

Read More

गगरेट में कैमिस्ट से नशे की खेप बरामद

गगरेट: गगरेट के एक प्रमुख दवा विक्रेता के घर देहरा पुलिस ने छापामारी कर नशे के लिए प्रयोग की जाने वाली दवाओं की खेप के साथ दवा विके्रता को पकड़ा है। हालांकि शनिवार को ही ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाहा ने ड्रग इंस्पैक्टरों की टीम के साथ उसी दवा विके्रता के मैडीकल स्टोर व घर पर भी धावा बोला लेकिन इससे पहले ही देहरा पुलिस दवा विके्रता को अपने साथ देहरा ले गई थी। देहरा पुलिस द्वारा मामला कांगड़ा के ड्रग इंस्पैक्टर आशीष राणा को सौंप दिए जाने पर दवा विके्रता के…

Read More

कुनेरन में बिरोजे से लदा टिप्पर पकड़ा

अम्ब/दौलतपुर चौक: अम्ब पुलिस ने मुबारिकपुर-दौलतपुर रोड पर पड़ते कुनेरन में  लगाए गए नाके के दौरान बिरोजे से लदी एक गाड़ी को पकड़ा है। वाहन चालक सहित गाड़ी में सवार लोग गाड़ी से पीछे होते हुए खेतों की तरफ भाग गए। पुलिस ने बिरोजे से लोड गाड़ी को कब्जे में लेकर चोरी व वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रोवेशनल डीएसपी अम्ब चन्द्रपाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने शनिवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे कुनेरन में नाकाबंदी के…

Read More

नशे में धुत ड्राइवर ने खाई में गिराई बस, टला बड़ा हादसा

मंडी : मंडी जिले से करीब 60 किलोमीटर दूर गोहर के जाहल में देर शाम एक निजी बस के खाई में गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में ड्राइवर व कंडक्टर को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार बस में सुंदरनगर के किसी निजी स्कूल के छात्र व स्टॉफ सहित देवीदढ़ में पिकनिक मनाने आए हुए थे, लेकिन चालक के शराब के नशे में धुत होने के चलते स्कूल स्टॉफ ने बस में जाने से मना कर दिया और स्कूल स्टॉफ का यह फैसला एक बड़े हादसे को…

Read More

15 नवम्बर को बंद हो जाएगा रोहतांग मार्ग

कुल्लू: अधिकारिक तौर से 13050 फुट ऊंचा रोहतांग दर्रा 15 नवम्बर से बंद हो जाएगा। हालांकि मौसम का मिजाज बेहतर रहने से दर्रे पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रहेगी लेकिन मौसम की करवट बदलते ही जनजातीय जिला का यह क्षेत्र बर्फ की आगोश में जकड़ जाएगा। जिला के लाहौल घाटी के लोगों के लिए जिला प्रशासन खाद्य एवं जीवनरक्षक दवाइयों का भंडारण करने में जुट गया है। अगले माह रोहतांग दर्रे पर भारी बर्फबारी होने से रोहतांग मार्ग 6 माह के लिए बंद हो जाएगा। हालांकि सीमा सड़क…

Read More