भाभी को गैर मर्द से अवैध संबंध बनाने पर रोका तो कर दिया यह हाल

समाना : गांव ढाबी गुज्जरां में भाभी से प्रेम संबंधों से रोकने पर एक व्यक्ति ने कुछ लोगों से मिल कर वकील चंद नामक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया।   सिविल अस्पताल में उपचाराधीन वकील चंद ने बताया कि उसके भाई बहादर की पत्नी के गांव के ही एक व्यक्ति गुरमेल सिंह से नाजायज संबंध हैं। वकील चंद अपने भाई बहादर के घर उसकी पत्नी रीना देवी को गुरमेल सिंह के साथ अपने नाजायज संबंध खत्म करने के लिए समझाने गया था।   इसी दौरान जब वह…

Read More

दूसरों के घरों में रोशनी करने वाले खुद अंधकार में

नाभा : दीपावली के नजदीक आते ही मिट्टी के बर्तनों की मांग बढ़ जाती है। स्टील व प्लास्टिक के बर्तनों और चाइनीज लडिय़ों के प्रचलन के चलते परम्परागत मिट्टी के बर्तनों व दीयों का प्रचलन काफी कम हो गया है जिसके चलते कुम्हार आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं। इन दिनों दिन-रात एक करने के बावजूद उन्हें अपने हाथों से बनाए उत्पाद बेचना तथा अपने परिवार का गुजर-बसर करना मुश्किल हो गया है। इससे लगता है कि दूसरों के घरों में रोशनी करने वाले खुद अंधकार में जीवन…

Read More

‘AAP’ ने जारी किया इंडस्ट्री मेनिफेस्टो, पढ़े क्या किए वादे

लुधियाना: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को व्यापार तथा उद्योग घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में आप ने व्यापार, उद्योग और परिवहन क्षेत्र को भ्रष्टाचार मुक्त करने का वादा किया गया है। इसके साथ इन क्षेत्रों को इंस्पेक्टर राज से मुक्त करने और गुंडा टैक्स से खत्म करने की भी बात कही गई है इसके साथ ही राज्य से बाहर गए उद्योगों को पंजाब वापस लाने का भी वादा किया गया है। इसके लिए विशेष पैकेज देने की घोषणा भी…

Read More

धूरी में पत्रकार का कत्ल लोकतंत्र की हत्या: बैंस

लुधियाना : टीम इंसाफ मुखी और आजाद विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और विधायक बलविन्द्र सिंह बैंस ने आज एक बयान जारी करते हुए बीते दिनों धूरी में अकाली पार्षद द्वारा सरेआम गोली मारकर पत्रकार की हत्या के मामले को पंजाब सरकार की नालायकी बताया है। विधायक बैंस ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ माना जाने वाला मीडिया है और पंजाब सरकार की नाकामियों को आम लोगों तक पहुंचाने में मुख्य किरदार अदा करता है। सत्ता के नशे में चूर अकाली दल का ध्यान पत्रकार बंधु की तरफ जरा भी…

Read More

मां की गोद में लौटा 4 माह का बच्चा

फिल्लौर : मायके में रह रही पत्नी चंचल देवी के साथ सो रहे 4 माह के बच्चे को उठाकर ले जाने वाला उसका पति प्रमोद बच्चे को उसके दादा-दादी के पास लुधियाना छोड़कर फरार हो गया था।   रविवार प्रात: ‘पंजाब केसरी’ में इस संबंधी समाचार पढ़कर प्रमोद कुमार घबरा गया। पकड़े जाने के डर से वह प्रात: 7 बजे ही बच्चे को अपने माता-पिता के पास लुधियाना छोड़ यह कह कर चला गया कि इसे तुरंत इसकी मां के पास पहुंचा दिया जाए। बच्चे के सही-सलामत अपने दादा के…

Read More

बादल ने दिए शहीदों को सम्मान के अादेश, विधवाएं भड़कीं कहा, पैंशन मिलती नहीं क्या यही होता है सम्मान

अमृतसरः एक तरफ पूर्व सैनिकों और शहीदों का सम्मान हो रहा था और सी.एम. बादल एेलान कर रहे थे कि उन्होंने अफसरों को आदेश दिए हैं कि कोई पूर्व सैनिक आए तो उसे सम्मान दिया जाए। वहीं दूसरी ओर सैनिकों की विधवाओं को बादल के पास जाने का मौका भी नहीं मिल पाया। ये महिलाएं अपना दुखड़ा लेकर सी.एम. बादल के पास जाना चाहती थी कि उन्हें उनके पतियों के गुजर जाने के बाद से ही पैंशन नहीं मिल पाई है। मुक्तसर की हरजिंदर कौर ने बताया कि वह पूर्व…

Read More

स्वास्थ्य विभाग ने 10 क्विंटल मिठाई की जब्त

अमृतसर : स्वास्थ्य विभाग ने 10 क्विंटल मिठाई जब्त की। जिला अधिकारी डा. शिवकरण सिंह काहलों ने बताया कि सूचना मिली थी कि दूसरे राज्यों से अमृतसर व उसके साथ लगते गांवों में मिठाई सप्लाई हो रही है। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल फूड सेफ्टी अधिकारी सुखराव सिंह व सहायक निर्मल सिंह ने अमृतसर-जालंधर जी.टी. रोड पर पुल के नीचे पड़ी करीब 10 क्विंटल मिठाई जब्त की जिसमें खोया बर्फी, पतीसा, सोहन पापड़ी, बादाम गिरी पतीसा व मिल्क केक आदि शामिल हैं। शिवकरण सिंह काहलों ने कहा कि उक्त…

Read More

नशीले पदार्थों के धंधेबाज गिरफ्तार

अमृतसर : जिला पुलिस की तरफ से तलाशी के दौरान नशीले पदार्थों के 5 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। थाना सिविल लाइन की पुलिस ने 260 ग्राम पाऊडर सहित सोनू पुत्र सुरिन्द्र सिंह निवासी कृष्णा नगर जोड़ा फाटक को दबोच लिया। थाना छेहर्टा की पुलिस ने 40 बोतल शराब सहित सिकंदर पाल निवासी कोट खालसा, गेट हकीमां थाना की पुलिस ने 40 बोतल शराब सहित गुरप्रीत सिंह निवासी भाई वीर सिंह कालोनी मूलेचक्क, थाना चाटीविंड की पुलिस ने 50 किलो लाहन सहित जसबीर सिंह निवासी वणचिड़ी, थाना गेट हकीमां की पुलिस ने…

Read More

DSGMC चुनाव पर हावी रहेगा 84 दंगो और बेअदबी का मुद्दा

नई दिल्ली : दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डी.एस.जी.एम.सी.) के आगामी चुनाव में अभी कुछ महीने का समय बचा है लेकिन इसकी सरगर्मी शुरू हो गई है । इस चुनाव में 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय और गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामलों के हावी रहने के आसार हैं। दरअसल, शिरोमणि अकाली दल (बादल) की सत्ता वाली मौजूदा कमेटी का कार्यकाल अगले साल 27 जनवरी को पूरा हो रहा है और ऐसे में चुनाव की तैयारियों और मुद्दों को लेकर हलचल शुरू हो गई है। यह…

Read More

अगवा हुए 5 बच्चे पश्चिम बंगाल से बरामद

पटियाला : शहर के अलग-अलग इलाकों से अगवा 5 नाबालिग बच्चों को पटियाला पुलिस ने आज पश्चिमी बंगाल से बरामद कर लिया। इस संबंध में बच्चों के अभिभावकों ने पुलिस को रिपोर्ट लिखवाई थी। थाना सिविल लाइन के ए.एस.आई. गुरमेज सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम बच्चों को पश्चिमी बंगाल से लाने के लिए रवाना हो गई है।   एस.पी. सिटी दलजीत सिंह राणा ने कहा कि बाबू राम पुत्र रणजीत सिंह निवासी भारत नगर पटियाला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका बच्चा धर्मेन्द्र अपने 2 साथियों जसविन्द्र सिंह…

Read More