गुरुग्राम: असम की महिला को थाने में निर्वस्त्र कर बेल्ट और डंडों से पीटा, एसएचओ लाइन हाजिर

गुरुग्राम पीड़िता – फोटो डीएलएफ फेज-1 एच ब्लॉक स्थित कोठी में चोरी के आरोप में असम की महिला की थाने में पिटाई का मामला सामने आया है। पूछताछ के नाम पर थाने में उसे नौ घंटे तक प्रताड़ित करने की वजह से वह चलने फिरने की हालत में नहीं है। बुधवार को पूर्वोत्तर के लोगों के विरोध के बाद देरशाम पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकील ने एचएसओ समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। मामले में दोषी पाए जाने…

Read More

पंजाब की सबसे सुरक्षित जेल की खुली पोल, पेटीएम से गैंगस्टर को हो रही रंगदारी की पेमेंट

लुधियाना (पंजाब) प्रतीकात्मक तस्वीर – फोटो खास बातें पेटीएम से जेल में बंद गैंगस्टर राजीव राजा के पास पहुंचता था रंगदारी का पैसा। गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों से हथियार और चोरी के वाहन हुए बरामद। हरियाणा या मध्यप्रदेश में जाते समय रास्ते से राजा को थी छुड़वाने की साजिश। लुधियाना के प्रतिष्ठित ज्वैलर्स की हत्याएं करने के बाद तहलका मचाने वाले गैंगस्टर राजीव राजा को उसके गुर्गे बुकियों से पैसे लूटने के बाद पेटीएम के जरिए नाभा जेल भेजते थे। हाई सिक्योरिटी जेल नाभा में गैंगस्टर राजीव राजा फोन के जरिए…

Read More

जम्मू-कश्मीर में प्रतिबंध खत्म होते ही हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी की आशंका से केंद्र सतर्क

नई दिल्ली खास बातें सामान्य स्थिति बहाल करने का अंतरराष्ट्रीय दबाव अगले सीसीएस में लिया जा सकता है ठोस फैसला सुरक्षा एजेंसियां और गृह मंत्रालय स्थिति पर है चिंतित अब केंद्र पर जम्मू-कश्मीर में सख्ती और प्रतिबंध हटाने का अंतरराष्ट्रीय दबाव बन रहा है। सरकार राज्य को बांटकर दो केंद्र शासित प्रदेश के गठन और अनुच्छेद 370 हटाने के राष्ट्रपति की अधिसूचना लागू होने की तारीख 31 अक्टूबर तक सामान्य स्थिति बहाल करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। लेकिन साथ ही सख्ती हटते ही हिंसक प्रदर्शन और पत्थरबाजी…

Read More

पाबंदियों के एक महीने बाद कश्मीर घाटी में आधी रात को बजी फोन की घंटियां, मोबाइल-इंटरनेट सेवाएं बहाल

श्रीनगर खास बातें कश्मीर के एक बड़े इलाके में लैंड लाइन सेवा भी बहाल कर दी गई है दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग,कुपवाड़ा, उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिलों में मोबाइल फोन की घंटियां बज रही हैं एक दिन पहले तक घाटी में 95 टेलीफोन एक्सचेंजों में से 76 में लैंडलाइन सेवाएं बहाल की जा चुकी हैं एक माह बाद बुधवार आधी रात को घाटी के कुछ जिलों में मोबाइल की घंटियां बज उठीं। जबकि कश्मीर के एक बड़े इलाके में लैंड लाइन सेवा भी बहाल कर दी गई है। विज्ञापन जिलाधिकारी…

Read More

काउंट डाउन… चंद्रयान-2: खतरों के बीच चंद्रमा पर भारतीय तकनीकी कौशल की सॉफ्ट लैडिंग

नई दिल्ली चंद्रयान-2 – फोटो : इसरो खास बातें चंद्रयान 2 की सॉफ्ट लैंडिंग के जरिए भारत दुनिया के सामने अपनी तकनीकी श्रेष्ठता का प्रदर्शन करेगा लैंडिंग की सफलता के लिए वह जगह सबसे महत्वपूर्ण है, जहां अंतरिक्ष यान को उतरना है अब तक अमेरिका, रूस और चीन ऐसा कर पाए हैं, भारत बनेगा चौथा देश चंद्रमा पर चंद्रयान 2 की सॉफ्ट लैंडिंग के जरिए भारत दुनिया के सामने अपनी तकनीकी श्रेष्ठता का प्रदर्शन करेगा। अब तक अमेरिका, रूस और चीन ऐसा कर पाए हैं। इस किस्म की लैंडिंग की सफलता के…

Read More

सैनिक स्कूल में अब बेटियां भी करेंगी पढ़ाई,सरकार 2020 से दाखिला नियमों में कर सकती है बदलाव

नई दिल्ली प्रतीकात्मक तस्वीर खास बातें लड़कियां भी जल्द ही सैनिक स्कूल में पढ़ाई कर सकेंगी। मिजोरम सैनिक स्कूल में लड़कों के साथ लड़कियों को पढ़ाने का पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा 30 छात्राओं को छठीं कक्षा में दाखिला दिलाया गया था केंद्र सरकार शैक्षणिक सत्र 2020 में बेटियों को दाखिला दिलाने के लिए नियमों में बदलाव की योजना बना रही है हमारी बेटियां भी जल्द ही सैनिक स्कूल में पढ़ाई कर सकेंगी। मिजोरम सैनिक स्कूल में लड़कों के साथ लड़कियों को पढ़ाने का पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा है। पायलट प्रोजेक्ट…

Read More

शिक्षक दिवस आज: राष्ट्रपति देशभर के शिक्षकों को करेंगे सम्मानित, 46 को मिलेगा नेशनल टीचर अवार्ड

new delhi भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। खास बातें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज विज्ञान भवन में राज्यों के शिक्षकों को सम्मानित करेंगे मानव संसाधन विकास मंत्रालय शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड 2019 देगा पहली बार डिफेंस मिनिस्ट्री के अधीनस्थ सैनिक स्कूलों के शिक्षकों को भी शामिल किया गया है शिक्षा की गुणवत्ता, इनोवेशन समेत पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए देश के 46 शिक्षकों को आज नेशनल टीचर अवार्ड 2019 से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज (गुरुवार) विज्ञान भवन में जम्मू…

Read More

मणिमहेश यात्रा: गौरीकुंड में तबीयत बिगड़ने से एक और यात्री की मौत

भरमौर (चंबा) पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान कांगड़ा जिले के एक श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक मेहरा पुत्र मंगल सेन गांव और डाकघर नगरोटा बगवां के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार अपने परिवार के साथ मणिमहेश यात्रा पर आए दीपक मेहरा की धनछौ पड़ाव पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। बचाव दल के लोग दीपक मेहरा को हड़सर ले आए। उसके बाद हड़सर से उन्हें भरमौर स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां…

Read More

सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाओ, अब 28 मेगावाट बिजली खरीदेगी सरकार

शिमला हिमाचल प्रदेश में सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाने की स्थिति में सरकार 28 मेगावाट बिजली खरीदेगी। लोग 250 से 500 केडब्ल्यूपी के सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट लगा सकेंगे। सरकार ने बिजली की खरीद क्षमता को 20 से बढ़ाकर 28 मेगावाट कर दिया है। उत्पादित बिजली की शत-प्रतिशत खरीद हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड और हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग करेंगे। मंगलवार को प्रधान सचिव ऊर्जा प्रबोध सक्सेना ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए इस योजना को शुरू किया है। इसकी पॉलिसी 31…

Read More

वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा, इन देशों से आई हवाएं कर रहीं भारत को प्रदूषित

 नैनीताल खास बातें नैनीताल स्थित आर्य भट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान (एरीज) के वैज्ञानिकों ने किया महत्वपूर्ण खुलासा देश में वायु प्रदूषण का कारण केवल अपने देश की प्रदूषित हवा नहीं है बल्कि दक्षिण यूरोप और अफ्रीका तक से यहां पहुंचने वाली विषैली हवाएं भी इसका कारण हैं ओजोन परत संरक्षण के लिए यह बहुत अहम जानकारी है नैनीताल स्थित आर्य भट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान (एरीज) के वैज्ञानिकों ने अत्यंत महत्वपूर्ण शोध में सफलता प्राप्त की है जिसमें उन्होंने विश्व में पहली बार इस रहस्य से पर्दा उठाया…

Read More