सेब खरीदने के लिए तीस फीसदी खरीदार ही पहुंचे हिमाचल

शिमला हिमाचल का सेब सीजन बुधवार से शुरू हो रहा है, जबकि एक हफ्ते में रफ्तार पकड़ेगा। एक तरफ जहां सेब को स्कैब जैसी बीमारियां जकड़ रही हैं, दूसरी ओर नेपाली लेबर की व्यवस्था का जिम्मा बागवानों के कंधों पर डाल दिया है। प्रदेश में अभी तक सवा लाख पेटी सेब बिका है। कोरोना संक्रमण के बीच सुरक्षा के लिए मंडियों में पुलिस और सुरक्षा कर्मियों का टोटा है। लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों से सिर्फ तीस फीसदी खरीदार ही पहुंचे हैं। सेब उत्पादक क्षेत्रों की संपर्क सड़कें अभी ठीक…

Read More

डब्ल्यूएचओ की चेतावनी- कोरोना को लेकर वैश्विक स्तर पर और भी खतरनाक होती जा रही है स्थिति

डब्ल्यूएचओ की चेतावनी- कोरोना को लेकर वैश्विक स्तर पर और भी खतरनाक होती जा रही है स्थिति

फ्लोरिडा अमेरिका के फ्लोरिडा में एक दिन में संक्रमितों की संख्या में रिकार्ड तोड़ बढ़ोतरी होने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस एडहेनम गेब्रयेसस ने आगाह किया है कि कोविड-19 महामारी की स्थिति और भी खतरनाक होती जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ समय तक जनजीवन पहले की तरह सामान्य नहीं हो पाएंगी। गेब्रयेसस ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ”निकट भविष्य में पहले की तरह सब कुछ सामान्य होना मुशिकल है।” डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने कहा कि जहां कई देशों ने इस महामारी पर…

Read More

भारत चीन सीमा विवाद के बीच सैन्य स्तर की चौथी वार्ता आज

नई दिल्ली पूर्वी लद्दाख के चुशुल में मंगलवार को भारत और चीनी सेना के कमांडरों के बीच अगले स्तर की वार्ता होगी। इसमें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर दोनों सेनाओं के पीछे हटने को लेकर अगले चरण की बातचीत की जाएगी। माना जा रहा है कि इस बातचीत में फिंगर एरिया और डेपसांग पर तनाव करने और हथियारों वापस खींचने को जगह को लेकर चर्चा होगी। यह कॉर्प्स कमांडर स्तर की चौथी वार्ता है। इससे पहले दोनों सेनाओं ने विवादित सीमा पर तनाव को कम करने के लिए छह जून, 22…

Read More

दिल्ली में 8 फीसदी से कम हुई संक्रमण दर, जल्द लग सकती है लगाम :

नई दिल्ली राजधानी में कोरोना संक्रमण कम होने लगा है। सोमवार को करीब दो महीने बाद संक्रमण दर 8 फीसदी से नीचे आई है। साथ ही बीते एक सप्ताह से पॉजिटिविटी रेट भी 10 फीसदी से नीचे बना हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यही स्थिति लंबे समय तक रही तो दिल्ली में संक्रमण पर लगाम लग सकती है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को 21,236 लोगों की जांच में संक्रमण के 1573 मामले आए थे। इस हिसाब से संक्रमण दर अब 7.5 फीसदी है। 30 अप्रैल…

Read More

हथियार-ड्रग्स तस्करी का खेल पाकिस्तान से पंजाब तक चल रहा था, बीएसएफ जवान के तीन साथी गिरफ्तार

चंडीगढ़ पंजाब पुलिस ने बीएसएफ कांस्टेबल के तीन साथियों को गिरफ्तार कर पाकिस्तान से चलाए जा रहे नशे और गैरकानूनी हथियारों की तस्करी वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में तैनात बीएसएफ कांस्टेबल सुमित कुमार उर्फ नोनी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से 9 एमएम की तुर्की की बनी जिगाना पिस्तौल, 82 कारतूस और 32.30 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। कारतूसों पर पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (पीओएफ) का मार्का है। पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता के अनुसार कांस्टेबल सुमित गांव…

Read More

कोरोना से मौतों का आंकड़ा 200 पार, 357 नए पॉजिटिव मिले, 194 मरीज ठीक भी हुए

चंडीगढ़ पंजाब में कोरोना वायरस से सोमवार को पांच और लोगों की मौत के साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 204 पहुंच गया है। अमृतसर में दो और जालंधर में तीन और मरीजों ने जान गंवा दी। उधर, 24 घंटे के दौरान राज्य में 357 नए कोरोना पॉजिटिव भी मिले हैं। राज्य में संक्रमित की संख्या 8178 तक पहुंच गई। हालांकि इसी दौरान 194 मरीजों को स्वस्थ होने पर घर जाने की अनुमति दे दी गई। राज्य में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की…

Read More

बड़े हमले की ताक में थे सोपोर मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकी : डीआईजी

बारामुला/श्रीनगर उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में रविवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों के मारे जाने से बड़े हमले की साजिश नाकाम हुई है। एक बड़ा खतरा टल गया है। यह दावा डीआईजी नॉर्थ कश्मीर रेंज (एनकेआर) सुलेमान चौधरी ने किया है। सोमवार को पत्रकारों से कहा कि जैसा कि हमारे पास इनपुट था और जिस तरह के हथियार इनसे बरामद हुए हैं, उससे लगता है कि ये लोग किसी बड़े हमले की फिराक में थे। इनका मारा जाना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता…

Read More

हिमाचल में ऑनलाइन लाइसेंस,वाहनों का पंजीकरण पायलट तौर पर किया जा रहा है शुरू

शिमला प्रदेश सरकार हिमाचल में ऑनलाइन लाइसेंस आवेदन, वाहनों का पंजीकरण, रजिस्ट्रेशन शुरू करने जा रही है। परिवहन विभाग ने इसका सॉफ्टवेयर तैयार किया है। 27 जुलाई से पायलट तौर पर यह सेवा जिला शिमला और कांगड़ा में शुरू होगी। इसके बाद अन्य जिलों में यह सुविधा शुरू होनी है। यह सुविधा शुरू होने से लोगों को परिवहन विभाग के कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लाइसेंस के दस्तावेज ऑनलाइन जमा होने के बाद विभाग लोगों को ड्राइविंग टेस्ट के लिए बुलाएगा। इसके बाद लोगों को पास या फेल की…

Read More

थाना प्लोन हाइड्रो प्रोजेक्ट 2500 करोड़ से बनेगा, रोजगार के खुलेंगे द्वार

मंडी हिमाचल के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में 2500 करोड़ रुपये से बनने वाली 191 मेगावाट थाना प्लोन हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना के निर्माण की सारी बाधाएं दूर हो गई हैं। इस परियोजना के लिए पर्यावरण मंत्रालय से हरी झंडी मिल गई है। डीपीआर का कार्य भी अंतिम चरण में है। डीपीआर स्वीकृत होते ही भूमि अधिग्रहण का कार्य शीघ्र आरंभ किया जा सकेगा। परियोजना के निर्माण के लिए 405 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी। एफसीए (फॉरेस्ट क्लीयरेंस) के लिए डीएफओ जोगिंद्रनगर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। एफसीए के लिए भी…

Read More

नामी कंपनियां खरीदेंगी हिमाचल में सेब, बागवानों को तत्काल किया जाएगा भुगतान

शिमला हिमाचल में सेब खरीदने के लिए नामी कंपनियां भी बागवानों के पास पहुंच गई हैं। इनमें बिग बास्केट, वाल मार्ट, रिलायंस फ्रेश और सफल प्रमुख हैं। इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सेब उत्पादक क्षेत्रों में जाकर फसल का मुआयना शुरू कर दिया है। बागवानों से सिर्फ ए ग्रेड का सेब ही ये कंपनियां खरीदेंगी। बगीचों के नजदीक ही सेब खरीद की जाएगी और बागवानों को तत्काल भुगतान भी कर दिया जाएगा। ये नामी कंपनियां मौके पर सेब की क्वालिटी देखकर बगीचों में ही फसल खरीदना चाहती हैं। प्रदेश में…

Read More