चंडीगढ़ दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा के आरोपी पंजाबी कलाकार दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह की गिरफ्तारी की सूचना देने वाले को 1 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। वहीं हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए जाजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक को 50,000 रुपये देने की घोषणा की गई है। लाल किले पर हुई हिंसा के आरोपी…
Read MoreAuthor: admin
आज बारिश और बर्फबारी के आसार, तापमान 6.4 डिग्री गिरकर 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज
जम्मू कश्मीर संभाग में मंगलवार को बादल छाए रहने से शीतलहर ने जोर पकड़ लिया है। यहां अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री तक गिर गया। जम्मू संभाग में मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे। इससे कई जिलों में दिन का तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिर गया। श्रीनगर में दिन…
Read Moreआंगनबाड़ी केंद्र हिमाचल में अभी नहीं खुलेंगे
शिमला हिमाचल में अभी आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खुलेंगे। प्रदेश सरकार ने कोरोना संकट को देखते हुए फिलहाल केंद्रों को आगामी आदेशों तक बंद रखने का फैसला लिया है। दस वर्ष तक की आयु से छोटे बच्चों के स्कूल खुलने के बाद ही महिला एवं बाल विकास निदेशालय केंद्रों को खोलने पर विचार करेगा। कोरोना संकट में नौनिहालों की जिंदगी को लेकर सरकार खतरा नहीं उठाना चाहती है। हिमाचल में 18,965 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें 18465 आंगनबाड़ी केंद्र और 500 मिनी केंद्र हैं। इन केंद्रों में साढ़े 37 हजार वर्कर और…
Read Moreकेंद्र सरकार करेगी हिमाचल के राजस्व घाटा अनुदान में अगले पांच वर्षों में भारी कटौती
शिमला हिमाचल प्रदेश के राजस्व घाटा अनुदान में केंद्र सरकार अगले पांच वर्षों में भारी कटौती करेगी। यह खुलासा 15वें वित्तायोग की रिपोर्ट से हुआ है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में चालू वित्त वर्ष से भी कम ग्रांट मिलेगी, जबकि इससे अगले वित्तीय वर्षों में इससे भी भारी कट लगेगा। ऐसे में हिमाचल के सामने अपने पांव पर खड़ा होने की चुनौती होगी। बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह रिपोर्ट संसद के पटल पर रखी है। 15वें वित्तायोग ने आय और व्यय के बीच के अंतर को…
Read Moreडब्ल्यूएचओ टीम पहुंची वुहान के प्रांतीय रोग नियंत्रण केंद्र, कई देशों में सख्त नियमों का विरोध
वुहान : विश्व में जहां कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 10.36 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है वहीं अब तक इस महामारी में 22.39 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच, कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए चीन पहुंचे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दल ने यहां एक प्रांतीय रोग नियंत्रण केंद्र का दौरा किया जो संक्रमण के शुरुआती प्रसार के दौरान प्रबंधन में शामिल था। डब्ल्यूएचओ के जांचकर्ताओं का दल पिछले महीने हुबेई की प्रांतीय राजधानी वुहान पहुंचा था। यह दल वुहान के…
Read Moreगाजीपुर बॉर्डर पूरी तरह सील, पुलिस आयुक्त ने किया सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण
नई दिल्ली कृषि कानूनों के खिलाफ 67 दिनों से किसानों का प्रदर्शन जारी है। गाजीपुर बॉर्डर पर हर नए दिन के साथ लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा से भी बड़ी संख्या में किसान यहां पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया है। सोमवार को दिल्ली मेरठ हाइवे से किसी को भी बॉर्डर की ओर नहीं आने दिया गया। इससे यातायात ठप हो गया है और लोगों को घंटो…
Read Moreहरियाणा के सात जिलों में इंटरनेट ठप, आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल
चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने सात जिलों कैथल, पानीपत, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, सोनीपत और झज्जर में वॉयस कॉल को छोड़कर इंटरनेट सेवाओं (2जी/3जी/4जी/सीडीएमए/जीपीआरएस) एसएमएस सेवाओं (केवल ब्लाक एसएमएस) और मोबाइल नेटवर्क पर दी जाने वाली सभी डोंगल सेवाओं को बंद करने की अवधि मंगलवार शाम पांच बजे तक बढ़ा दी है। वहीं 10 जिलों में सेवा बहाल कर दी गई है। प्रवक्ता ने बताया कि दूरसंचार अस्थायी सेवा निलंबन (लोक आपात या लोक सुरक्षा) नियम, 2017 के नियम 2 के तहत दुष्प्रचार और अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं…
Read Moreमंत्रिमंडल की बैठक, बजट सत्र बुलाने पर होगी चर्चा
चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने 10 फरवरी को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल पर यह बैठक शुरू होगी। इसमें अनेक जनहितैषी फैसले लिए जाएंगे। पहली फरवरी को केंद्रीय बजट प्रस्तुत होने के बाद अब हरियाणा सरकार भी 2021-22 के बजट की तैयारियों में जुट गई है। मंत्रिमंडल बैठक में आगामी बजट पेश करने को लेकर भी निर्णय लिया जाएगा। बैठक में विधानसभा का बजट सत्र बुलाने पर चर्चा होगी। मंत्रिमंडल की सहमति से सत्र की संभावित तिथि…
Read Moreअब मजबूत होगी लघु, कुटीर एवं मध्यम उद्योग की रीढ़, राज्य में 15 लाख इकाइयां हैं संचालित
चंडीगढ़ केंद्रीय बजट 2021 में ऑडिट टर्नओवर की सीमा पांच करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ करने से पंजाब के एमएसएमई (लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम) उद्योग की रीढ़ मजबूत होगी। 2.5 लाख पंजीकृत इकाइयों को सीधे लाभ होने के साथ ही अब सूबे में ऐसी इकाइयों के पंजीकरण की संख्या में भी तेजी से इजाफा होगा। उद्यमी सीधे तौर पर सरकार के इस फैसले से टैक्स में लाभान्वित होगा। पंजाब के जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, बटाला, खन्ना, फरीदकोट, राजपुरा, मोहाली, मंडी गोबिंदगढ़, रोपड़, फिरोजपुर, संगरूर, मालेरकोटला और मोगा प्रमुख…
Read Moreमोदी सरकार का ‘खास बजट’, लगातार तीसरे साल भी हाथ लगी निराशा
चंडीगढ़ पंजाब को लगातार तीसरे साल केंद्रीय आम बजट में कुछ भी हासिल नहीं हुआ। सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में आर्थिक, औद्योगिक और ढांचागत विकास की अनेक योजनाओं का एलान किया लेकिन इनमें किसी भी योजना का पंजाब को प्रत्यक्ष लाभ नहीं हो रहा। केंद्रीय वित्त मंत्री ने वर्ष 2019-20 और वर्ष 2020-21 के आम बजट में भी पंजाब के लिए किसी ढांचागत विकास की योजना का एलान नहीं किया था। बीते साल राज्य सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व…
Read More