
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा जल प्रलय के कारण हुए नुकसान से उबरने के लिए हिमाचल प्रदेश को दलाई लामा ट्रस्ट से दान देंगे। दलाईलामा ने लेह से प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिख प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से हुई मौतों और नुकसान को लेकर प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
