
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के चक्क सराय में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। दवाई की ओवरडोज को मौत की वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। जबकि मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वह कसी बीमारी से पीड़ित था और कई दिनों से तनाव में चल रहा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के पीछे रहे सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की है।
पुलिस के अनुसार चक्क सराय निवासी 55 वर्षीय सुभाष लंबे अरसे से बीमार चल रहा था। सुभाष ने शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण दवाई ली, जिससे उसकी तबीयत और अधिक खराब हो गई। माना जा रहा है कि दवाई की ओवरडोज से ऐसा हुआ होगा। परिजन से उसे अंब अस्पताल ले गए। लेकिन चिकित्सकों ने सुभाष की गंभीर हालत को देखते उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया, जहां सुभाष की मौत हो गई। डीएसपी अंब सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मौत कैसे हुई, इसका रिपोर्ट से पता चल सकेगा।
