साइट से फोटो हटाई, नाम हटाना भूल गए

केलांग। लोकसभा चुनाव के बीच चुनाव आयोग के आदेश के बाद राज्य के कई सरकारी विभागों ने अपने अधिकारिक वेबसाइट से मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों के फोटो और नामों को हटा दिया है। वहीं उच्च शिक्षा विभाग अपने वेबसाइट से भले ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का फोटो हटा दिया है, लेकिन नाम हटाना भूल गया है।
शिक्षा विभाग ने यह कारनामा अपनी अधिकारिक वेबसाइट में किया है। दरअसल, विभाग ने वेबसाइट पर फोटो निदेशक का डाल दिया है, वहीं नाम मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह लिखा है। विभाग ने वेबसाइट से मुख्यमंत्री का फोटो तो हटा दिया है और वहां पर निदेशक का फोटो लगा दिया। ‘अमर उजाला’ ने जब इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक अश्वनी रमेश से संपर्क किया तो उन्होंने माना कि इस स्तर पर विभाग की तरफ से चूक हुई है। तकनीकी कारणों से वेबसाइट से मुख्यमंत्री का नाम नहीं हट पाया। वेबसाइट से जल्द ही मुख्यमंत्री का नाम हटा दिया जाएगा।

Related posts