सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने रक्षा मंत्रालय से 20 जनवरी के उस आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लेने को कहा है, जिसमें चार किस्तों में वन रैंक वन पेंशन (OROP) के भुगतान करने की बात कही गई थी। कोर्ट ने कहा, रक्षा मंत्रालय कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता है। इसपर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उसने पूर्व सैनिकों के बकाया OROP एरियर का भुगतान एक किस्त में कर दिया है, लेकिन पूरी तरह से भुगतान करने के लिए…
Read MoreYear: 2023
कांग्रेस नेताओं की पुलिस से भिड़ंत, अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर राजभवन का घेराव करने जा रहे थे। इस दौरान हजरतगंज और राजभवन के नजदीक उनकी पुलिस से भिड़ंत हो गई। कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें नियंत्रण में लेने के लिए हिरासत में ले लिया और उन सभी को अस्थाई जेल में ईको गार्डेन ले जाया गया है। यूपी कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ राजभवन के घेराव का एलान किया…
Read Moreनितिन गडकरी ने दिया 10,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, बोले- गोरखपुर में बनेगा इथेनॉल पंप
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को पूर्वांचल को दस हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें उन्होंने 12 परियोजनाओं का शिलान्यास जबकि छह परियोजनाओं का लोकार्पण किया। दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गडकरी के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय सड़क राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद के अलावा पूर्वांचल के सभी सांसद मौजूद रहे। केंद्रीय नितिन गडकरी ने कहा कि हम किसान के बेटे गोरखपुर में इथेनॉल के पंप शुरू करेंगे। पेट्रोल का दाम 120 रुपये…
Read Moreप्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की लटकीं 5,000 भर्तियां, 1,500 हैं कोर्ट केस
हमीरपुर चयन आयोग को भंग करने से 5,000 से अधिक पदों पर प्रस्तावित भर्तियों की प्रक्रिया लटकी हुई है। इससे हजारों बेरोजगार अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में लंबित भर्ती प्रक्रिया और कोर्ट केस के बारे में प्रदेश सरकार को स्टेटस रिपोर्ट सौंप दी गई है। आयोग के ओएसडी अनुपम कुमार ठाकुर इस सिलसिले में प्रदेश कार्मिक विभाग के सचिव से मिले हैं। उन्होंने चयन आयोग की स्टेटस रिपोर्ट समेत अन्य मामलों की जानकारी कार्मिक विभाग को दी है।…
Read Moreहिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के लिए 6 कंपनियां तैनात, 500 जवान संभालेंगे मोर्चा
शिमलाा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र को लेकर शिमला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राजधानी शिमला में विस सत्र के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए 6 कंपनियों की तैनाती की गई है। पुलिस के 12 उच्च अधिकारी सहित करीब 500 जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। रविवार को पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने विस सत्र के लिए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विधानसभा परिसर में विस सत्र में ड्यूटी पर लगे जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। विधानसभा बजट सत्र…
Read Moreभाजपा बजट सत्र में सरकार को घेरने के लिए तैयार कर रही है रणनीति
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। सत्र शुरू होने से एक दिन पहले सोमवार शाम को विपक्ष सुक्खू सरकार को घेरने की रणनीति बनाएगा। इसके लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विलीज पार्क में भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई है। पहले दिन ही सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। भाजपा प्रश्नकाल में ही काम रोको प्रस्ताव पर अड़ सकती है। बजट सत्र में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर वित्त मंत्री 17 मार्च को अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगे। 14…
Read Moreचेरी के बगीचे में बागवान ने प्रयोग के तौर पर शुरू की केसर के फूल की खेती
शिमला शिमला जिले के कोटगढ़ के बागवान ने कश्मीरी केसर की खेती करने में सफलता हासिल की है। बाजार में 5 से 8 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिकने वाले केसर की खेती में सफलता मिलने से सूबे के किसान-बागवानों के लिए अब आय का एक नया जरिया खुल गया है। कोटगढ़ के आल्डी निवासी शमशेर सिंह ठाकुर ने बताया कि पर्वतीय कृषि अनुसंधान एवं प्रसार केंद्र सांगला किन्नौर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुरेंद्र कुमार शर्मा की प्ररेणा से उन्होंने अपने 8000 फीट की ऊंचाई पर चेरी के…
Read Moreनर्सिंग प्रशिक्षु छात्राओं के लिए भवन न होने पर हॉस्टलों में लग रहीं कक्षाएं
शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में सुषमा ठाकुर ने बताया कि 2010 में 5 करोड़ रुपये का बजट टीचिंग ब्लॉक बनाने के लिए मंजूर किया गया था। साल 2016-17 में मेडिकल कॉलेज के पास जगह भी देख ली गई थी लेकिन, आज तक इस बजट का इस्तेमाल नहीं हो पाया है। सिस्टर निवेदिता राजकीय नर्सिंग कॉलेज का टीचिंग ब्लॉक 13 साल बाद भी नहीं बन पाया है। अध्यापन कार्य के लिए भवन की व्यवस्था न होने के कारण नर्सिंग प्रशिक्षु छात्राओं को हॉस्टल में ही क्लासें लगाने पड़ रही है। एचपी…
Read Moreजल विद्युत परियोजनाओं पर वाटर सेस से राज्य के आम जन पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार आर्थिक संसाधनों में वृद्धि के लिए विभिन्न कदम उठा रही है। हिमाचल प्रदेश की जल विद्युत परियोजनाओं पर लगाया गया जल उपकर (वाटर सेस) इन्हीं में से एक है। उन्होंने बताया कि इस उपकर के दायरे में प्रदेश की 172 जल विद्युत परियोजनाओं को लाया गया है। उन्होंने कहा कि केवल इन्हीं चिन्हित जल विद्युत परियोजनाओं से ही राज्य सरकार जल उपकर वसूल करेगी और राज्य के आम जन पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि…
Read Moreएसएमसी शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट
एसएमसी शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमण्डल ने संगीता राजपूत की अध्यक्षता में आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।
Read More