आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि राष्ट्रवादी सोच के स्वयंसेवकों का गठन करना संघ का उद्देश्य है। आर्थिक, नैतिक सहित सभी दूसरी बातों से ऊपर उठकर देश को परम वैभव की ओर ले जाने से ही भारत की सही मायनों में जय होगी। उन्होंने कहा कि हिंदू राजाओं की फूट का फायदा उठाकर मुगलों और अंग्रेजों ने भारत को गुलाम बनाकर रखा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संघ शिक्षा वर्ग में दिनेशपुर पहुंचे सरसंघचालक ने शिक्षार्थियों को संघ के उद्देश्यों की जानकारी दी।…
Read MoreYear: 2023
प्रदेश में लव जिहाद और लैंड जिहाद बढ़ाने वालों पर सख्ती से होगी कार्रवाई : मुख्यमंत्री धामी
धामी ने कहा कि उत्तराखंड के मूल स्वरूप और डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी) को खराब करने की कोशिश की जा रही है। इसे देखते हुए सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जो भी प्रदेश में बाहर से काम करने आएगा। उसे पहले अपना सत्यापन करना होगा। वहीं जमीन की खरीदने के लिए भी सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगा। सीएम ने यह बात जनपद के व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन और बार एसोसिएशन सहित पूर्व सैनिक संगठन और अन्य संगठनों के साथ विभिन्न मुद्दों की चर्चा के दौरान कही। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष…
Read Moreमिशन 2024 की तैयारियों के लिए भाजपा कोर कमेटी में होगा मंथन
हिमाचल भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में सोमवार को हमीरपुर में मिशन 2024 के लिए बिसात बिछेगी। इसकी अध्यक्षता करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हमीरपुर पहुंच रहे हैं। बैठक भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नए संगठन मंत्री सिद्धार्थन के अलावा कोर ग्रुप में हाल ही में शामिल किए गए कभी वीरभद्र सिंह के विशेष रणनीतिकार रहे हर्ष महाजन की विशेष उपस्थिति में होने जा रही है। राज्य में भाजपा को पहले राज्य विधानसभा और उसके बाद नगर निगम शिमला के चुनाव में हार का…
Read Moreकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से समस्याओं को लेकर मिलेगा प्रभावित पीड़ित मंच
हमीरपुर से मंडी तक नेशनल हाइवे-तीन के निर्माण से पेश आ रहीं समस्याओं का हल न होने पर प्रभावित पीड़ित मंच ने रोष जताया है। इस मामले में मंच शीघ्र ही केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मिलेगा। रविवार को एनएच तीन प्रभावित पीड़ित मंच की टौणी देवी माता मंदिर में बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की गई बैठक में एनएच निर्माण में आ रही समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया है कि इन सभी समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मिला…
Read Moreबिलासपुर में एम्स और फोरलेन के चलते 40 गुना तक बढ़ गए जमीन के दाम
एम्स और फोरलेन के बनने से बिलासपुर की जमीनों के दाम 40 गुना तक बढ़ गए हैं। पांच से 10 लाख प्रति बीघा जमीन के दाम अब दो करोड़ रुपये तक पहुंच गए हैं। एम्स और फोरलेन के आसपास की जमीन धड़ाधड़ बिक रही है। रेलवे लाइन के किनारे भी जमीनें बिक चुकी हैं। इसमें प्रदेश ही नहीं, बाहरी राज्यों के लोग भी जमीनें खरीद रहे हैं। रेलवे, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) और केंद्र सरकार की ओर से दिए गए दामों से भी अधिक दाम में लोग जमीनें…
Read Moreरेड जून किस्म का सेब पहुंचा मंडी, 45 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका
प्रदेश में सेब सीजन की शुरुआत हो गई है। रविवार को राजधानी शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी में पहली बार रेड जून किस्म का सेब पहुंचा। सरकार के निर्देशों पर मंडी में इस बार किलो के हिसाब से सेब की बोली लगी। 45 रुपये प्रति किलो के हिसाब से सेब बिका। नीलामी स्थल पर सभी पेटियों का वजन भी किया गया। पेटियों का वजन 18 से 21 किलो के बीच निकला। मंडी में पहली बार किलो के हिसाब से सेब की बोली लगने पर आढ़ती, पल्लेदार और खरीददार खासे उत्साहित…
Read Moreधर्मशाला-शिमला का हवाई सफर हुआ महंगा, गगल एयरपोर्ट पर बढ़ी उड़ानों की संख्या
पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित हो रहे जिला कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पर दिल्ली से आने वाली उड़ानों की संख्या बढ़ते ही धर्मशाला-शिमला हवाई रूट पर भी किराये में बढ़ोतरी हो गई है। विमानन कंपनी एलायंस एयर इस हवाई रूट पर 500 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4088 रुपये प्रति यात्री किराया वसूल रही है। ऑफ सीजन में इस रूट पर 3563 रुपये तक किराया वसूला गया था। गगल एयरपोर्ट से शिमला के लिए कुछ चिह्नित दिनों में विमानन कंपनी एलायंस एयर और हेली टैक्सी पवन हंस की उड़ानें…
Read Moreस्पीति में 840 महिलाओ को सुक्खू सरकार देगी 1500 रूपये प्रोत्साहन राशि 137 आवेदन हुए रद्द
प्रदेश की स्पीति घाटी की 286 बौद्ध भिक्षुणियों समेत 840 महिलाओं को 1,500 रुपये की मासिक प्रोत्साहन राशि मिलेगी। बशर्ते यह एकल नारी पेंशन सुविधा का लाभ नहीं ले रही हों। तहसील कल्याण विभाग काजा के पास प्रोत्साहन राशि पाने के लिए कुल 940 आवेदन आए थे। इनमें 137 आवेदन रद्द हुए हैं। अब पहले चरण में 840 महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक प्रोत्साहन राशि की रिपोर्ट एक जून को आगे प्रेषित की जा चुकी है।इसमें 286 बौद्ध भिक्षुणी भी शामिल हैं। हालांकि, अभी आवेदन प्रक्रिया जारी है। पात्र महिलाओं…
Read Moreडब्ल्यूएचओ के अध्ययन, भारत में जल जीवन मिशन से बचाई जा सकती हैं चार लाख जिंदगियां
अगर जल जीवन मिशन (जेजेएम) सभी ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के अपने लक्ष्य को पूरा करता है तो डायरिया से होने वाली लगभग चार लाख लोगों की जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। दिल्ली में शुक्रवार को भारत में विश्व स्वास्थ संगठन के प्रतिनिधि डॉ. रोडेरिको एच. आफ्रिन की ओर से जारी अध्ययन की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। आफ्रिन भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि है। जेजेएम योजना के तहत 2024 तक देश के सभी साढ़े छह लाख गांवों में नल से जल की सुविधा…
Read MoreATS को मिली बड़ी सफलता, ISIS के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 संदिग्ध गिरफ्तार
एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने गुजरात के पोरबंदर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उसने आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। इससे जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि ये लोग एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन के संपर्क में थे। एक और संदिग्ध की तलाश में छापेमारी की जा रही है। विदेशी नागरिक भी शामिल एटीएस का कहना है कि विदेशी नागरिक समेत ये चारों आईएसआईएस के सक्रिय सदस्य हैं और उनके कब्जे से कई प्रतिबंधित चीजें मिली हैं। सीमा पार आकाओं के इशारों पर…
Read More