प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बैचवाइज टीजीटी के 1409 पदों को भरने की प्रक्रिया की शुरू

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बैचवाइज टीजीटी के 1409 पदों को भरने की प्रक्रिया की शुरू

हिमाचल प्रदेश में 1,409 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक(टीजीटी) की बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से 25 वर्ष पहले बीएड करने वालों को भी सरकारी नौकरी करने का मौका मिलने जा रहा है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय टीजीटी कला संकाय के 652, नॉन मेडिकल के 492 और मेडिकल के 265 पद भरेगा। टेट पास अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्र होंगे। अनुबंध आधार पर भर्ती होने वाले शिक्षकों को 22,860 रुपये का फिक्स वेतन मिलेगा। विभाग ने प्रदेश के दुर्गम और दूरदराज के स्कूलों में सेवाएं नहीं देने…

Read More

नौणी विवि सेब की स्कैब प्रतिरोधक किस्म पर कर रहा काम, साथ ही इसकी उप किस्म भी कर ली तैयार

नौणी विवि सेब की स्कैब प्रतिरोधक किस्म पर कर रहा काम, साथ ही इसकी उप किस्म भी कर ली तैयार

जर्मनी के जूलियस कुहन इंस्टीट्यूट (जेकेआई) ने सेब की स्कैब प्रतिरोधक किस्म ईजाद की है। यह किस्म स्कैब सहित अन्य फंगस रोगों के प्रति भी प्रतिरोधी है। अब हिमाचल प्रदेश के डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय ने भी इस पर शोध शुरू कर दिया है। विवि ने इसकी एक उप किस्म तैयार कर ली है।  यह किस्म हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड के बागवानों के लिए आशा की नई किरण बनी है। स्कैब सहित अन्य फंगस संक्रमण से सेब की फसल को बचाने के लिए बागवानों को फफूंदनाशकों का…

Read More

हिमाचल कांग्रेस के ये नेता जाएगे पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रचार पर

हिमाचल कांग्रेस के ये नेता जाएगे पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रचार पर

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का एलान होते ही चुनावी ड्यूटियां लगाने का काम शुरू हो गया है।  हिमाचल प्रदेश के कई कांग्रेस नेता चुनाव प्रचार के लिए इन राज्यों में जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। विधानसभा चुनाव वाले सभी पांच राज्यों में मुख्यमंत्री चुनावी रैलियां करेंगे। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कई कांग्रेस नेता आए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अशोक गहलोत ने कई जिलों में चुनावी रैलियां कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया…

Read More

प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी

प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में लाहौल समेत ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। इसके अलावा राजधानी शिमला में रात में हल्की बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज भी कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है, जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं। इसके बाद 14-15 अक्तूबर को भी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के कई भागों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, चंबा जिला में सोमवार मध्यरात्रि मौसम ने करवट बदली। मौसम के करवट बदलते ही कबायली क्षेत्र भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों समेत…

Read More

राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी से मुलाकात करेंगी तंजानियाई राष्ट्रपति

राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी से मुलाकात करेंगी तंजानियाई राष्ट्रपति

तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद उनकी यह पहली और तंजानिया के किसी राष्ट्रपति की आठ साल बाद भारत यात्रा है। ऐतिहासिक रूप से भारत के करीबी रहे इस अफ्रीकी देश से अब चीन के सैन्य और आर्थिक रिश्ते हैं। भारत की नजर चीन के पाले से निकलने को बेताब तंजानिया के साथ आर्थिक और रक्षा करार कर उससे पहले जैसे करीबी संबंध बनाने पर है। विदेश मंत्रालय में प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक्स…

Read More

इसरो ने गगनयान मिशन उड़ान परीक्षण जल्द शुरू करने का लिया फैसला, चंद्रयान-3 के परियोजना निदेशक ने साँझा की जानकारी

इसरो ने गगनयान मिशन उड़ान परीक्षण जल्द शुरू करने का लिया फैसला,   चंद्रयान-3 के परियोजना निदेशक ने साँझा की जानकारी

चंद्रयान-3 और आदित्य एल1 की सफलता के बाद भारत अब अंतरिक्ष में मानव भेजने के अपने मिशन को साकार करने में जुट गया है। इस गगनयान मिशन के बारे में चंद्रयान-3 के परियोजना निदेशक पी वीरामुथुवेल ने बताया कि इसका रोडमैप बना लिया गया है। इसे जल्द ही भेजा जाएगा। वीरामुथुवेल ने कहा, चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग एक बेहद खास तकनीक है, जिसे हासिल कर भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है। हमने इसमें विशेषज्ञता अर्जित की है। इसके आगे केवल मानव को अंतरिक्ष खोज अभियान में भेजना बाकी…

Read More

नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भवन 200 करोड़ से हमीरपुर में होगा निर्मित : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भवन 200 करोड़ से हमीरपुर में होगा निर्मित : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

हमीरपुर। गौतम महाविद्यालय में रविवार को अंतर महाविद्यालय छात्र वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर में 200 करोड़ से नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भवन बनेगा। यह सेंटर देश के चुनिंदा सेंटरों में से एक है। अभी यहां प्रशिक्षकों तथा अन्य स्टाफ के पद भरे जा रहे हैं। इस भवन की आधारशिला भी जल्द ही रखी जाएगी। अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को जिलास्तर तक बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए देशभर में…

Read More

वाहन चालकों को जागरूक करने का पुलिस ने शुरू किया अभियान, ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने ऐसी होगी कार्रवाई

वाहन चालकों को जागरूक करने का पुलिस ने शुरू किया अभियान, ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने ऐसी होगी कार्रवाई

बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों को जागरूक करने का अभियान शुरू किया है। पुलिस कर्मचारी नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन सवारों को यातायात नियमों की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही चेताया भी जा रहा है कि यदि दोबारा नियमों की अवहेलना पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक रूप लाल कथानिया ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वाहन चालकों से आह्वान किया है कि वह…

Read More

भाजपा ने आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों पर मंथन करना किया शुरू

भाजपा ने आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों पर मंथन करना किया शुरू

लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही भाजपा ने प्रत्याशियों पर मंथन शुरू कर दिया है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व अपने नुमाइंदों को अनौपचारिक तरीके से हिमाचल भेजकर अपने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने लगा है। इसी क्रम में गोपनीय तरीके से प्रारंभिक सर्वेक्षण शुरू हो गया है। राज्य में लोकसभा की चार सीटें हैं। यह शिमला, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा हैं। वर्तमान में केवल मंडी संसदीय क्षेत्र से ही कांग्रेस की अकेली सांसद प्रतिभा सिंह हैं। अन्य क्षेत्रों में लोकसभा सीटों पर भाजपा काबिज है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव…

Read More

हिमोफिलस वैक्सीन को मिला ग्रीन टिक, बच्चों का निमोनिया-गठिया के गंभीर संक्रमण से करेगी बचाव

हिमोफिलस वैक्सीन को मिला ग्रीन टिक, बच्चों का  निमोनिया-गठिया के गंभीर संक्रमण से करेगी बचाव

बच्चों को बी-टाइप निमोनिया और सेप्टिक गठिया जैसे खतरनाक संक्रमण से बचाने के लिए आधुनिक वैक्सीन तैयार हो गई है। इस वैक्सीन को सेंट्रल ड्रग्स लैबोरेटरी (सीडीएल) कसौली से ग्रीन टिक भी मिल गया है। अब यह जल्द बाजार में आएगी। बैसिलस इन्फ्लूएंजा (हिमोफिलस) वैक्सीन के तीन बैच विश्व स्वास्थ्य संगठन से प्रमाणित लैब ने पास कर दिए हैं। अभी तक इस बीमारी से होने वाले नुकसान से बचने के लिए हिब वैक्सीन का टीका लगाया जाता था। अब इस वैक्सीन को आधुनिक रूप से तैयार कर इसे हिमोफिलस वैक्सीन…

Read More