RBI के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, BJP नेता ने बिना ID के 2000 के नोट बदलने की मांग रखी थी

RBI के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, BJP नेता ने बिना ID के 2000 के नोट बदलने की मांग रखी थी

बिना किसी पहचान पत्र के 2000 के नोट को बदलने के रिजर्व बैंक के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। बता दें कि रिजर्व बैंक और स्टेट बैंक के बिना डॉक्यूमेंट के नोट बदलने के आदेश के खिलाफ भाजपा नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय ने दिल्ली हाईकोर्ट में पीआईएल दायर की थी। भाजपा नेता ने बिना किसी पहचान प्रमाण पत्र के 2000 के नोट बदलने की अनुमति न देने की मांग की थी। मंगलवार यानी 23 मई को कोर्ट ने इस पर सुनवाई…

Read More

दिल दहला देने वाला मर्डर: युवक ने नाबालिग लड़की पर चाकू से किए 30 वार, फिर पत्थर से कुचलकर मार डाला

दिल दहला देने वाला मर्डर: युवक ने नाबालिग लड़की पर चाकू से किए 30 वार, फिर पत्थर से कुचलकर मार डाला

देश की राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक युवक ने नाबालिग लड़की की चाकू से गोदने के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना इलाके में यह वारदात हुई। आरोपी युवक की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी मिली है कि आरोपी साहिल और लड़की के बीच कहासुनी होती है। इसके बाद आरोपी साहिल लड़की…

Read More

भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की फिराक में थे आरोपी, नक्सली हमले मामले में दूसरी चार्जशीट

भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की फिराक में थे आरोपी, नक्सली हमले मामले में दूसरी चार्जशीट

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल जनवरी में भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर नक्सली हमले से जुड़े एक मामले में दो लोगों के खिलाफ दूसरी चार्जशीट दाखिल की है। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई थी। बता दें, इससे पहले 14 लोगों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया गया था। संघीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) आतंकवादी समूह के दो सशस्त्र कैडर 25 वर्षीय तिवारी बंकिरा उर्फ शाका और 20 वर्षीय सदन कोरह उर्फ साजन के…

Read More

भारत ने किया नेविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-1 का प्रक्षेपण सफल, अब सेना होगी और सशक्त, जानें कैसे

भारत ने किया नेविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-1 का प्रक्षेपण सफल, अब सेना होगी और सशक्त, जानें कैसे

अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार सुबह भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) से नेविगेशन सैटेलाइट ‘नाविक’ एनवीएस-1 को प्रक्षेपित कर दिया। यह सैटेलाइट खासकर सशस्त्र बलों को मजबूत करने और नौवहन सेवाओं की निगरानी के लिए बनाया गया है। भारत के अपने पोजिशनिंग सिस्टम ‘नाविक’ से लैस होकर जवान और सशक्त व घातक होंगे। नाविक अमेरिकी ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) का जवाब है। नाविक का इस्तेमाल स्थलीय, हवाई और समुद्री परिवहन, लोकेशन-आधारित सेवाओं, निजी गतिशीलता, संसाधन निगरानी, सर्वेक्षण और भूगणित, वैज्ञानिक अनुसंधान, समय प्रसार और आपात स्थिति में किया जाएगा। 2232 किलो…

Read More

मंत्री और विधायक तबादलों पर रोक के बावजूद भी जारी कर रहे डीओ नोट

मंत्री और विधायक तबादलों पर रोक के बावजूद भी जारी कर रहे डीओ नोट

मुख्यमंत्री सुखविन्दर सुक्खू ने सामान्य तबादलों पर लगाई है रोक फिर भी कई मंत्री और विधायक और पार्टी नेताओं की ओर से कर्मचारियों को तबादलों के लिए डीओ नोट जारी हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में तीन हजार नोट पेंडिंग हैं। विशेष परिस्थितियों और ठोस कारण में ही मुख्यमंत्री कार्यालय से तबादला आदेश जारी हो रहे हैं। शिक्षकों के सबसे ज्यादा नोट कार्यालय में लंबित हैं। इनकी संख्या आठ सौ से ज्यादा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग, बिजली बोर्ड, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के…

Read More

पानी की आपूर्ति के लिए बल्क ड्रग पार्क में 29.43 करोड़ के टेंडर

पानी की आपूर्ति के लिए बल्क ड्रग पार्क में 29.43 करोड़ के टेंडर

बल्क ड्रग पार्क के लिए प्रस्तावित भूमि पर पानी की आपूर्ति को लेकर टेंडर प्रक्रिया फिर से पूरी की गई है। जल शक्ति विभाग ने एक बार फिर इसके लिए टेंडर लगाए हैं। कुछ दिन पूर्व लगाया गया टेंडर सिरे नहीं चढ़ पाया। इस कारण दोबारा से टेंडर लगाना पड़ा है। अब विभाग की ओर से बल्क ड्रग पार्क में पीने के पानी के लिए 29.43 करोड़ के दो टेंडर लगाने जा रहा है। दोनों टेंडर पूरे होने से पार्क में सुविधाओं में पानी की जरूरतों को लेकर ड्रिलिंग और…

Read More

विजिलेंस के कर्मचारी ने स्वयं किया गैर कानूनी कार्य, कर्मचारी के विरुद्ध मामला हुआ दर्ज

विजिलेंस के कर्मचारी ने स्वयं किया गैर कानूनी कार्य, कर्मचारी के विरुद्ध मामला हुआ दर्ज

हमीरपुर में शिकार के दौरान एक व्यक्ति को गोली का छर्रा लग गया। पुलिस ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (विजिलेंस) हमीरपुर में कार्यरत एक कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि शिकार के दौरान तीन अन्य व्यक्ति भी शामिल थे। पीड़ित युवक की पहचान रजनीश कुमार के रूप में हुई है। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे गसोता महादेव मंदिर में माथा टेकने के बाद रजनीश अपने बच्चे के साथ बाइक पर घर जा रहा था। छयोड़ी में चार युवक जंगली मुर्गे का शिकार…

Read More

श्रीखंड महादेव यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी, प्रशासन जुटा तैयारियों में

श्रीखंड महादेव यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी, प्रशासन जुटा तैयारियों में

समुद्रतल से 18570 फीट की ऊंचाई पर विराजमान श्रीखंड महादेव की यात्रा इस साल एक जुलाई से शुरू होगी। बरसात के चलते यात्रा को पहले शुरू करने की तैयारी चल रही है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने यात्रा को शुरू करने के लिए दो विकल्प रखे हैं। पहला विकल्प एक जुलाई से 15 जुलाई और दूसरा विकल्प पांच से 20 जुलाई तक यात्रा करवाने का है। दोनों विकल्प 29 मई को कुल्लू में होने वाली श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट की बैठक में रखे जाएंगे। बैठक के एजेंडे में श्रीखंड यात्रा शुरू करने…

Read More

घोर कलियुग : नवजात बच्चा कूड़े के ढेर में मिला,पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी, जांच शुरू

घोर कलियुग : नवजात बच्चा कूड़े के ढेर में मिला,पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी, जांच शुरू

शिमला जिले के रोहड़ू में कूड़े के ढेर में नवजात बच्चा मृत अवस्था में मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सुबह सैर पर निकले लोगों ने कोर्ट रोड रोहड़ू के पास कूड़े के ढेर में नवजात बच्चा देखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्चे का शव कब्जे में लिया और स्थानीय लोगों से भी इस संबंध में पूछताछ की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया…

Read More