भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद को एसआईटी सोमवार फिर हमीरपुर कोर्ट में पेश करेगी। उसे पोस्ट कोड 819 ट्रैफिक इंस्पेक्टर पेपर लीक मामले में कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसआईटी ने इस मामले में बीते माह उमा आजाद, निखिल आजाद, नितिन आजाद और आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसआईटी ने इस मामले में आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर को हमीरपुर स्थित घनाल गांव से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है, जहां से वह 4 अप्रैल…
Read MoreMonth: April 2023
बाबा बालक नाथ मंदिर पहुंचे चार लोगों को अमृतपाल सिंह प्रकरण को लेकर हिरासत में लिया, पूछताछ के बाद छोड़ा
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह प्रकरण को लेकर रविवार को बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चार लोगों को पुलिस ने संदेह के आधार पर पकड़ा। हिमाचल में काफी समय पहले से पुलिस अलर्ट है। विशेषकर पंजाब से आने वाले लोगों की बैरियर पर ही चेकिंग की जा रही है। बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र माह के मेले चल रहे हैं। ऐसे में यहां अधिकतर पंजाबी श्रद्धालु पहुंचते हैं। रविवार शाम को बड़सर पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को पकड़ा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दियोटसिद्ध…
Read Moreपंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव की तिथियां घोषित
राज्य चुनाव आयोग ने हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं के 220 विभिन्न पदों के लिए उपचुनाव की तिथियां घोषित कर दी हैं। पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के पदों का उपचुनाव लड़ने को 13, 17 और 18 अप्रैल को नामांकन पत्र भरे जाएंगे और 2 मई को मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद चुनाव नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित होंगे। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची की ओर से जारी अधिसूचना…
Read Moreअन्नदाता के हितों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में विगत दिनों प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई असमय वर्षा और ओलावृष्टि से उपजी स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश की अद्यतन स्थिति के संबंध में राजस्व विभाग के एक प्रस्तुतिकरण का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अन्नदाता किसानों का हित सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता है। विगत मार्च माह में प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में हुई असमय वर्षा और ओलावृष्टि के कारण किसान और कृषि उपज पर दुष्प्रभाव पड़ा है। विगत 24…
Read Moreकेंद्र से ग्रामीण सड़कों के बेहतर रख-रखाव के लिए हिमाचल को 37.76 करोड़ रुपए का वित्तीय प्रोत्साहन: विक्रमादित्य सिंह
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के बेहतर रख-रखाव के लिए हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार की ओर से 37.76 करोड़ रुपए का वित्तीय प्रोत्साहन अनुदान प्रदान किया गया है। यह जानकारी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां दी। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित सड़कों की मरम्मत एवं रख-रखाव के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 31 मार्च, 2023 को 37.76 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन अनुदान राशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा राज्य में दोष-दायित्व अवधि (डीएलपी) के दौरान ई-मार्ग…
Read Moreमुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दी जन्मदिवस की बधाई
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को उनके जन्मदिवस की बधाई दी। उन्होंने राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर, लेडी गर्वनर जानकी शुक्ल भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री के साथ लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और स्थानीय विधायक हरीश जनारथा भी उपस्थित रहे। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्यों, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य गणमान्य लोगों ने दूरभाष से राज्यपाल को शुभकामनाएं दीं।…
Read Moreआबकारी विभाग द्वारा राजस्व एकत्रिकरण में 19 प्रतिशत की वृद्धि
राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त यूनुस ने आज यहां बताया कि विभाग ने वित्त वर्ष 2022-23 में 5130 करोड़ रुपये के राजस्व एकत्रित करने के लक्ष्य को पार कर इस अवधि के दौरान 19 प्रतिशत वृद्धि के साथ 5343 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है, जो 2021-22 की तुलना में 846 करोड़ अधिक है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष जीएसटी संग्रह में यह शानदार वृद्धि विभाग द्वारा कड़ी सर्तकता और कर अधिकारियों की कार्यकुशलता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि रिर्टन फाईलिंग में सुधार हुआ है। इसके…
Read Moreसीबीआई टीम के पहुंचते ही मचा हड़कंप, अधिकारियों से पूछताछ जारी
एम्स में 4.41 करोड़ रुपये के स्वीपिंग मशीन और मेडिकल स्टोर घोटाले के मामले में सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को तीसरी बार छापा मारा। इस दौरान टीम ने एम्स अधिकारियों से पूछताछ की और घोटाले से जुड़े दस्तावेज खंगाले। करीब 10 घंटे तक चली जांच के बाद सीबीआई की टीम ने कई फाइलें भी कब्जे में लीं। सीबीआई जल्द ही इस मामले में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने जा रही है। घोटाले के आरोप में अभी तक आठ नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका…
Read Moreशिमला-मटौर फोरलेन सड़क परियोजना को मूर्त रूप प्रदान करने में रंगलाए वर्तमान प्रदेश सरकार के प्रयास
हिमाचल की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियां इसे सड़क संपर्क की दृष्टि से एक चुनौतीपूर्ण राज्य बनाती हैं। राज्य में सड़क संपर्क को सुदृढ़ करने को वर्तमान प्रदेश सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। मौजूदा सड़क अधोसंरचना को विकसित कर इस पहाड़ी राज्य की जीवन रेखाओं को जीवंत एवं सुगम्य बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार समयबद्ध एवं तेजी से कार्य कर रही है। राजधानी शिमला को प्रदेश केछः प्रमुख जिलों से जोड़ने वाली शिमला-मटौर फोरलेन सड़क परियोजना को साकार रूप प्रदान करने के लिए वर्षों से प्रयास किए जाते रहे…
Read Moreयूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं का किया जा रहा अध्ययन: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य के बागवानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं का अध्ययन कर रही है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम के नेतृत्व में ठियोग विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सीए स्टोर स्थापित करने की दिशा में कदम उठाए हैं,…
Read More