कर्नाटक में चुनावी समर अपने चरम पर है। सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। पीएम मोदी सहित कई अन्य केंद्रिय मंत्रियों भाजपा के स्टार नेता भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार में लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पिछले कई दिनों से कर्नाटक में डेरा जमाए हुए हैं। इसी क्रम में उन्होंने रविवार को उन्होंने कहा कि वह कर्नाटक के लोगों में बहुत उत्साह देख रहे हैं। उन्हें भरोसा है कि लोग डबल इंजन वाली सरकार बनाने के लिए वोट करेंगे…
Read MoreMonth: April 2023
राहुल से सीखें वह देश के लिए गोली खाने को भी तैयार’, प्रियंका गांधी का मोदी को जवाब
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। दरअसल, कर्नाटक के चुनावी दौरे के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस नेताओं की उन पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को मुद्दा बनाया है। इस पर प्रियंका ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में इस तरह के हमलों से सबक लेना चाहिए। उन्हें अपने भाई राहुल गांधी से सीखने की सलाह दी, जो देश के लिए गोली खाने को भी तैयार हैं। क्या है मामला? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावी सभा के दौरान पीएम मोदी को…
Read Moreगैस लीक कांड: जो सामान लेने आया, उसने ही जान गंवाई… जानें हादसे की दर्दनाक सच्चाई
लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गोयल किराना दुकान से गैस लीक हो गई। गैस लीकेज में 11 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस दुकान में चार बड़े डीप फ्रीजर रखे थे। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं डीप फ्रीजर से गैस लीक हुई। आसपास के लोगों के अनुसार, इस दुकान में सुबह जो भी सामान लेने आया, उसने जान गंवा दी। गिरते हुए लोगों को उठाने आए लोगों पर भी गैस का असर पड़ा। दरअसल ग्यासपुर के 33…
Read MoreBJP की डराने वाली रणनीति काम नहीं करेगी, 2026 के चुनाव में 240 सीटें जीतेगी TMC : अभिषेक बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने रविवार को कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ ‘डराने की रणनीति’ का जितना ज्यादा इस्तेमाल करेगी, 2026 के विधानसभा चुनावों में उन्हें उतनी ही अधिक सीटें मिलेंगी, क्योंकि लोग भगवा खेमे के गेम प्लान का विरोध करेंगे। उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस अगले विधानसभा चुनाव में कम से कम 240 सीटें जीतेगी। 2026 के चुनाव में मिलेंगी कम से कम 240 सीटें उन्होंने यह…
Read Moreराज्यपाल ने सामाजिक सरोकार के मुद्दों पर जन सहयोग का आग्रह किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण की आज यहां राजभवन में विशेष स्क्रीनिंग की गई। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और प्रसार भारती के माध्यम से इस स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित विद्यानंद सरैक और नेक राम शर्मा, राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पुरस्कारों के विजेता और प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में उल्लेखित प्रदेश के विशिष्ट लोगों ने इस आयोजन में भाग लिया। मन की बात कार्यक्रम के 100वें…
Read Moreबच्चों के स्वस्थ जीवन का आधार टीकाकरण
विश्व टीकाकरण सप्ताह 24 से 30 अप्रैल, 2023 तक दुनियाभर में मनाया गया। इस वर्ष इस सप्ताह का विषय ‘दि बिग कैच-अप’ रहा। हिमाचल प्रदेश में भी इस सप्ताह को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस बार इस सप्ताह को मनाने का उद्देश्य प्रत्येक पात्र शिशु तथा गर्भवती महिला को रोगों से बचाने के लिए टीकाकरण सुनिश्चित करना तथा टीकाकरण से छूटे हुए लाभार्थियों को कवर करना था। हिमाचल प्रदेश में इस सप्ताह के दौरान विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण शिविर लगाए गए तथा जागरूकता गतिविधियां भी संचालित की गईं…
Read Moreसरकार ने अनुबन्ध तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाएं की नियमित कीं
राज्य सरकार ने 31 मार्च, 2023 तक दो वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबन्ध कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त, 30 सितंबर, 2023 को दो वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों की सेवाओं को भी इस तिथि के बाद नियमित किया जाएगा। राज्य सरकार ने 31 मार्च, 2023 तक चार वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का भी निर्णय लिया है। इसी प्रकार 30 सितंबर, 2023 को चार वर्ष का सेवाकाल पूरा करने…
Read Moreमुख्यमंत्री ने उत्तर क्षेत्र-दो के क्षेत्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां ‘न्याय एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से समकालीन न्यायिक विकास एवं सुदृढ़ीकरण’ (कंटेम्परेरी ज्यूडिशियल डिवलेपमेंट एंड स्ट्रेंथनिंग जस्टिस थ्रू लॉ एंड टैक्नोलॉजी) विषय पर आयोजित उत्तर क्षेत्र-दो के क्षेत्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए कहा कि न्यायिक प्रणाली में प्रौद्योगिकी का उपयोग पारदर्शिता, उत्पादिता और दक्षता सुनिश्चित कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी के उपयोग से न्यायपालिका सहित आज हर क्षेत्र में आम लोगों के जीवन को सरल बनाने में मदद मिली है। उन्होंने न्यायिक प्रणाली में परिवर्तन एवं सुदृढ़ीकरण के…
Read Moreकोरोना के पिछले 24 घंटे में आए 7,171 नए केस, 40 की मौत; सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 51,000 के पार
देश में कोरोना के मामलों में मामूली गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,171 नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार से तुलना करें तो नए मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ देश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 51 हजार के पार पहुंच गया है। देश में वर्तमान समय में 51,314 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 4.49 करोड़ केस देश में अब तक 4.49 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सक्रिय मामले अब…
Read Moreचुनाव आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन पर चलाया चाबुक 50% से ज्यादा ठहराए गए दोषी
कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव आयोग चौंकन्ना बना हुआ है। एक अधिकारी ने खुलासा किया है कि राज्य में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन से जुड़े मामलों में 50 प्रतिशत से अधिक दोष सिद्ध हुए हैं। मामलों पर बारीकी से नजर कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने कहा कि चुनाव आयोग आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों पर बारीकी से नजर रखे हुए है। उसी की वजह से ऐसा हुआ है। दो हजार से ज्यादा मामले दर्ज उन्होंने कहा…
Read More