आबकारी विभाग की सतर्कता से पकड़ी गई प्रदेश में करोडो का कारोबार करने वाली चार जाली कंपनियां

आबकारी विभाग की सतर्कता से पकड़ी गई प्रदेश में करोडो का कारोबार करने वाली चार जाली कंपनियां

हिमाचल प्रदेश में 167 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन कर रहीं चार फर्जी कंपनियां पकड़ी गई हैं। कर एवं आबकारी विभाग की आर्थिक सतर्कता इकाई ने जीएसटी पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान इनकी पहचान की है। इन कंपनियों ने प्रदेश में 56 करोड़ का कारोबार दिखाया था। 9.43 करोड़ रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट भी दिया। राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त युनूस ने बताया कि विभाग ने फर्जी कंपनियों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। विभाग ने इस मामले को केंद्रीय अधिकारियों के समक्ष उठाया है। यह कंपनियां केंद्रीय अधिकार…

Read More

सुक्खू सरकार ने नई औद्योगिक इकाई विकसित करने के लिए किया इन क्षेत्रो का चयन

सुक्खू सरकार ने नई औद्योगिक इकाई विकसित करने के लिए किया इन क्षेत्रो का चयन

हिमाचल प्रदेश सरकार ने खेड़ा नानोवाल और भांगला में दो नए औद्योगिक क्षेत्र चयन किए हैं। इन क्षेत्रों में जमीन को विभाग के नाम करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। नालागढ़ में चार औद्योगिक क्षेत्र पहले विकसित हो चुके हैं और दो अब नए खुलने से यहां पर औद्योगिकरण को नई गति मिलेगी और बाहर से आने वाले निवेशक भी आकर्षित होंगे। अभी तक नालागढ़ के मझौली में डिवाइस पार्क, लखनपुर में डिफेंस, किरपालपुर के मंडयारपुर और नालागढ़ के पलासड़ा में नए औद्योगिक क्षेत्र पहले ही खुल…

Read More

प्रदेश विधानसभा में आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर विपक्ष का हंगामा, सदन से किया वाकआउट

प्रदेश विधानसभा में आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर विपक्ष का हंगामा, सदन से किया वाकआउट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को सदन में विभिन्न विभागों में आउटसोर्स कर्मचारियों का अनुबंध खत्म होने पर हंगामा हुआ। आउटसोर्स कर्मियों की सेवाएं खत्म करने पर सदन में विपक्ष ने हंगामा और नारेबाजी की। मामले पर विपक्ष ने नियम 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव दिया और सारा काम रोककर चर्चा मांगी। लेकिन स्पीकर ने चर्चा की मंजूरी नहीं। विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए वेल में चले गए। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए।

Read More

विधायक डॉ. जनक राज के प्रश्न पर डिप्टी सीएम का तंज जानिए क्या कहा

विधायक डॉ. जनक राज के प्रश्न पर डिप्टी सीएम का तंज जानिए क्या कहा

भरमौर के भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने प्रश्नकाल में सवाल किया कि जल शक्ति विभाग में प्रारूपकार की भर्ती कब हुई। इनके कितने पद खाली पडे़ हैं। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 166 में से 163 पद खाली हैं। पिछली सरकार ने विभाग में प्रारूपकार के पद खत्म कर दिए। अब कनिष्ठ प्रारूपकार ही पदोन्नत कर प्रारूपकार नियुक्त किए जाते हैं। अग्निहोत्री ने कहा कि हम तो 100 दिन पहले ही आए हैं। यह तो जयराम ही बता सकते हैं। पद खाली है। यह हकीकत है। वह इस…

Read More

सरकार ने तत्परता से निपटाए भू-अधिग्रहण मुआवजा राशि के मामले लोगो को मिली राहत

सरकार ने तत्परता से निपटाए भू-अधिग्रहण मुआवजा राशि के मामले लोगो को मिली राहत

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में विभिन्न राजमार्गों के विकास और विस्तार से राज्य की आर्थिकी को बढ़ावा मिल रहा है। एक माह में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अंतर्गत राजमार्गों के निर्माण एवं विस्तारीकरण के लिए भू-अधिग्रहण मुआवजे के रूप में लोगों को रिकॉर्ड 1,226 करोड़ की धनराशि दी गई है। उपायुक्त कांगड़ा के माध्यम से इस अवधि के दौरान 593 करोड़, उपायुक्त हमीरपुर ने 182 करोड़, उपायुक्त सोलन ने 32 करोड़, उपायुक्त मंडी ने 242 करोड़, उपायुक्त शिमला ने 170 करोड़ और उपायुक्त चंबा ने…

Read More

छात्र ने नर्स का बनाया अश्लील वीडियो, पुलिस ने दर्ज किया मामला

छात्र ने नर्स का बनाया अश्लील वीडियो, पुलिस ने दर्ज किया मामला

सोलन में एक निजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्टाफ नर्स ने मेडिसन के एक छात्र पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। नर्स ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के फोन को जब्त कर लिया गया है। फोन को जांच के लिए  शिमला स्थित जुन्गा लैब में भेजा गया है। पुलिस के अनुसार शिकायत में नर्स ने बताया है कि जब वह शनिवार शाम ड्यूटी के लिए अस्पताल पहुंचीं तो उसे मेडिसन का एक छात्र मिला।…

Read More

राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह काजा में होगा : सीएम सुक्खू

राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह काजा में होगा : सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 15 अप्रैल को लाहौल-स्पिति  जिला के काजा में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया चंबा में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जिला सिरमौर के नाहन में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल जिला हमीरपुर में, कृषि मंत्री चंद्र कुमार जिला कांगड़ा के धर्मशाला में, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान जिला ऊना में, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी जिला बिलासपुर में, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जिला शिमला में, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज…

Read More

जनता को खटारा बसों से मिलेगा छुटकारा, शिमला पहुंची बीएस – 6 बसे

जनता को खटारा बसों से मिलेगा छुटकारा, शिमला पहुंची बीएस – 6 बसे

एचआरटीसी की नई बीएस-6 बसें शिमला पहुंच गई हैं। परिवहन विभाग से पासिंग के बाद इन बसों का शहर के लोकल रूटों पर संचालन शुरू होगा। नई बसें आने के बाद अब शहर के लोगों को खटारा बसों में सफर से छुटकारा मिल जाएगा। टाटा कंपनी की यह नई बसें गोवा में तैयार करवाई गई हैं। शिमला शहर को 28 सीटर क्षमता वाली 4 बसें मिली हैं। गोवा से मालगाड़ी के माध्यम से यह बसें पहले चंडीगढ़ और फिर चंडीगढ़ से नालागढ़ पहुंचाई गई थीं। बसें पीडीआई (प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन)…

Read More

मल्लिकार्जुन खरगे का प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार कहा आपने लोगों की जेब काटने के लिए सुपारी ली

मल्लिकार्जुन खरगे का प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार कहा  आपने लोगों की जेब काटने के लिए सुपारी ली

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कुछ आवश्यक दवाओं की कीमतों में कथित वृद्धि को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आम जनता की जेब काटने के लिए ‘सुपारी’ ली है। उनका हमला मीडिया की उन खबरों पर आया जिसमें कहा गया था कि एक अप्रैल से 384 आवश्यक दवाओं और 1,000 से अधिक फॉर्मूलेशन में 11 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। कांग्रेस पार्टी के मुखिया खरगे ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा कि पीएम मोदी आपने लोगों की जेब…

Read More

मुख्यमंत्री ने एचपीपीटीसीएल को निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने एचपीपीटीसीएल को निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीटीसीएल) की ट्रांसमिशन लाइनों के माध्यम से राजस्व बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया है। शनिवार देर सायं यहां आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉरपोरेशन अपनी टेंडर प्रक्रिया की अवधि को कम कर निर्माण कार्य में तेजी लाये ताकि राज्य को अधिक से अधिक राजस्व प्राप्त हो सके और लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि राजस्व में बढ़ौतरी के लिए एक तकनीकी कमेटी का गठन किया जाएगा, जो एक…

Read More