विभागों ने बजट के लिए बढ़ा-चढ़ाकर अनुमान भेजे, असमंजस में वित्त महकमा

विभागों ने बजट के लिए बढ़ा-चढ़ाकर अनुमान भेजे, असमंजस में वित्त महकमा

हिमाचल प्रदेश सरकार के कई सरकारी विभागों ने वित्तीय वर्ष 2023-2024 के वार्षिक बजट के लिए बढ़ा-चढ़ाकर अनुमान भेजे हैं। इससे वित्त विभाग उलझन में है कि किस तरह बजट प्रबंधन करते हुए इन विभागों की मांगों को पूरा करे। सरकार के वित्त विभाग ने करीब एक महीना पहले सभी विभागों से वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अनुमानित मांगों का ब्योरा मांगा था। हालांकि, यह भी कहा था कि सभी विभाग वास्तविक आधार पर ही ये अनुमान भेजें। काल्पनिक आंकड़े प्रस्तुत न करें। बावजूद इसके विभिन्न विभागों ने बिना किसी आधार…

Read More

पेपर लीक मामले में आयोग के बड़े अफसर की संलिप्तता, मुकदमा चलाने के लिए मांगी मंजूरी

पेपर लीक मामले में आयोग के बड़े अफसर की संलिप्तता, मुकदमा चलाने के लिए मांगी मंजूरी

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी पेपर लीक मामले में विजिलेंस ने प्रदेश सरकार को अंतिम जांच रिपोर्ट सौंप दी है। जांच में हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के बड़े अफसर की संलिप्तता पाई गई है। इस अफसर पर कार्रवाई करने के लिए विजिलेंस ने प्रदेश सरकार से अभियोजन मंजूरी मांगी है ताकि मुकदमा चलाया जा सके। इस मामले में अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें से चार जमानत पर हैं। अभी मुख्य आरोपी आयोग की वरिष्ठ सहायक उमा आजाद, उसके दोनों बेटे और दलाल संजीव…

Read More

पर्यटन को बढ़ावा देने में परस्पर सहयोग करेंगे हिमाचल व गोवा

पर्यटन को बढ़ावा देने में परस्पर सहयोग करेंगे हिमाचल व गोवा

हिमाचल प्रदेश और गोवा पर्यटन और निवेश जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए परस्पर सहयोग से कार्य करेंगे और घरेलू तथा विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष पैकेज भी तैयार किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के मध्य गोवा में रविवार देर सायं आयोजित बैठक में इस पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संयुक्त रणनीति पर विशेष बल देते हुए कहा कि हिमाचल और गोवा देश के प्रमुख पर्यटन राज्य हैं और दोनों ही राज्यों…

Read More

प्रदेश सरकार ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। इन क्षेत्रों के लिए बेहतर अधोसंरचना निर्मित करने तथा ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने इस महत्वपूर्ण क्षेत्र के लिए एक हजार करोड़ रुपये का प्रावधान करने का निर्णय लिया है। ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था का मुख्य स्रोत पशुपालन है। प्रदेश सरकार पशु पालकों से 80 रुपये प्रति लीटर गाय का दूध और 100 रुपये की…

Read More

मुख्यमंत्री ने हारमनी आफ द पाइन्ज़ को बधाई दी

मुख्यमंत्री ने हारमनी आफ द पाइन्ज़ को बधाई दी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दादा साहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल अवार्ड समारोह में प्रस्तुति के लिए चयनित होने पर हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केस्ट्रा बैंड हारमनी आफ द पाइन्ज़ को बधाई दी है। हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केस्ट्रा बैंड के एक दल ने आज यहां मुख्यमंत्री से भेंट की और उन्हें इस उपलब्धि से अवगत करवाया। दल में पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) डी.के. यादव, अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन और बैंड के मुख्य निरीक्षक विजय कुमार शामिल थे। मुख्यमंत्री ने हिमाचल पुलिस और हारमनी आफ द पाइन्ज़ बैंड दल के…

Read More

प्रदेश सरकार सीमेंट कंपनी-ट्रक आपरेटरों के बीच गतिरोध शीघ्र समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार सीमेंट कंपनी-ट्रक आपरेटरों के बीच गतिरोध शीघ्र समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

सीमेंट कंपनी और ट्रक यूनियनों के बीच माल ढुलाई दरों को लेकर जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में माल ढुलाई दरों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के ट्रक आपरेटरों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस गतिरोध को इस तरह सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों पक्षों को कोई नुकसान न हो। उन्होंने गतिरोध समाप्त करने पर…

Read More

आतंकी संगठन से संबंध रखने वाले संदिग्धों के ठिकानों पर NIA ने की छापेमारी, अहम दस्तावेज बरामद

आतंकी संगठन से संबंध रखने वाले संदिग्धों के ठिकानों पर NIA ने की छापेमारी, अहम दस्तावेज बरामद

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने वैश्विक आतंकी संगठन आईएसआईएस और अलकायदा से संबंध रखने वाले कुछ संदिग्धों के खिलाफ शनिवार को मुंबई और बंगलूरू में कई स्थानों पर छापा मारा। सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की आतंकी गतिविधियों को फैलाने और देश की एकता, सुरक्षा और संप्रभुता को खतरे में डालने की साजिश रचने के मामले में यह कार्रवाई की गई। सूत्रों ने बताया कि तलाशी के दौरान संदिग्धों के घरों से डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के…

Read More

शोधकर्ताओं ने दिए पुरानी इमारतों की समस्याओं के समाधान, पुरानी इमारतें भी बनेंगी भूकंपरोधी

शोधकर्ताओं ने दिए पुरानी इमारतों की समस्याओं के समाधान, पुरानी इमारतें भी बनेंगी भूकंपरोधी

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रोपड़ के शोधकर्ताओं के मुताबिक, पुरानी इमारतों को कंक्रीट, पॉलिमर और फाइबर से अतिरिक्त ताकत देकर भूकंपरोधी बनाया जा सकता है।  शोधकर्ताओं में शामिल आदित्य सिंह ने आईआईटी रोपड़ के सहयोग से आयोजित एसेसमेंट एंड अपग्रेडेशन ऑफ डिटेरेटिंग रीइन्फोर्स्ड कंक्रीट स्ट्रक्चर्स : ए रिसर्चर्स व्यू वेबिनार के दौरान बताया कि उनके शोध में पुरानी इमारतों में कंक्रीट के स्तंभ बनाने व दीवारों को पॉलिमर व फाइबर से सुदृढ़ बनाने के बाद उनकी भूकंप सहने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। कंक्रीट संस्थान, चंडीगढ़ की तरफ से आयोजित वेबिनार…

Read More

पीएम मोदी आज करेंगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले खंड का उद्घाटन

पीएम मोदी आज करेंगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले खंड का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौसा में 18,100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। वह दिल्ली से दौसा को जोड़ने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का पहला खंड भी देश को समर्पित करेंगे। दिल्ली से दौसा तक 246 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे का पहला खंड शुरू होने से दिल्ली से जयपुर का सफर पांच घंटे से घटकर साढ़े तीन घंटे में पूरा हो सकेगा। दिल्ली-मुंबई को जोड़ने वाले इस एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 1,386 किमी है। निर्माण पूरा होने के बाद यह दुनिया का सबसे लंबा…

Read More

क्या हुआ तेरा वादा ? प्रदेश की जनता को 300 यूनिट निशुल्क बिजली का इंतजार

क्या हुआ तेरा वादा ?  प्रदेश की जनता को 300 यूनिट निशुल्क बिजली का इंतजार

प्रदेश में 300 यूनिट निशुल्क बिजली के इंतजार के बीच हजारों घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ भी नहीं मिल रहा है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं को 22 दिन में बिजली बिल जारी हो रहे हैं। इन उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 90 यूनिट के बिल जारी हो रहे हैं। 88 यूनिट की बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल नहीं दिए जा रहे हैं। कुल्लू, कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर जिले में जारी हुए फरवरी के बिजली बिलों ने लोगों को डरा दिया है। प्रतिमाह…

Read More