उपचुनाव 2021: सेमीफाइनल हारी कांग्रेस, फाइनल के लिए भाजपा का मनोबल बढ़ा

उपचुनाव 2021: सेमीफाइनल हारी कांग्रेस, फाइनल के लिए भाजपा का मनोबल बढ़ा

देहरादून उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माने जा रहे सल्ट उपचुनाव में सहानुभूति की लहर पर सवार भाजपा ने लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी को आधार बताकर जीत का दावा कर रही कांग्रेस को मात दे दी। भाजपा प्रत्याशी को करीब-करीब हर क्षेत्र से वोट पड़े और हर चरण में बढ़त सामने आने से यह साफ भी हो गया। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के कारण खाली हुई सल्ट सीट पर महेश जीना को मैदान में उतारकर भाजपा ने आधा मैदान पहले ही मार…

Read More

ऑक्सीजन लाइन में लीकेज से अटकीं मरीजों की सांसें 

ऑक्सीजन लाइन में लीकेज से अटकीं मरीजों की सांसें 

देहरादून देहरादून में राजकीय जिला अस्पताल के कोरोनेशन अस्पताल परिसर के कोविड वार्ड में शनिवार रात ऑक्सीजन लाइन में लीकेज हो गई। इससे वहां भर्ती मरीजों की सांसें उखड़ने लगीं। आननफानन में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने स्थिति संभाली और बड़ा हादसा होने से बचा गया। कुछ दिन पहले ही अस्पताल के नए भवन में कोविड वार्ड बनाया गया है। जहां ऑक्सीजन युक्त 34 बेड बनाए गए हैं। सभी बेड फुल हैं। 15 मरीज मुख्य भवन में भर्ती हैैं। शनिवार रात कुछ मरीज सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई और कुछ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पर थे।…

Read More

सेना और वायुसेना के जवानों की मूवमेंट बंद, डबल मास्क पहनने के आदेश

सेना और वायुसेना के जवानों की मूवमेंट बंद, डबल मास्क पहनने के आदेश

करनाल कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सेना और वायुसेना अपने जवानों के स्वास्थ्य को लेकर और ज्यादा गंभीर हो गई है। अब आगामी आदेशों तक सभी प्रकार की छुट्टियां, पोस्टिंग, कोर्स समेत तमाम विशेष प्रशिक्षणों पर रोक लगा दी गई है। जो जवान पहले से छुट्टियों पर चल रहे हैं, उन्हें यूनिटों की ओर से अगले आदेशों तक फिलहाल घर पर रुकने को कहा जा रहा है। इसके अतिरिक्त जवानों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी वैक्सीन लगवाने की तैयारी की जा रही है।  गौरतलब है कि वायुसेना…

Read More

पंजाब और हरियाणा के बाद चंडीगढ़ में भी सख्ती की तैयारी, बैठक के बाद घोषणा आज

पंजाब और हरियाणा के बाद चंडीगढ़ में भी सख्ती की तैयारी, बैठक के बाद घोषणा आज

चंडीगढ़ हरियाणा सरकार के सात दिन का लॉकडाउन और पंजाब सरकार की ओर से कड़े प्रतिबंध लगाने के बाद यूटी प्रशासन भी शहर में सख्ती लागू करने की तैयारी कर रहा है। इस बारे में सोमवार को यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर अधिकारियों के साथ बैठक कर फैसला लेंगे। यूटी प्रशासक ट्राइसिटी में एक साथ सख्ती लागू करने के पक्ष में हैं। माना जा रहा है कि सोमवार को चंडीगढ़ में भी एक हफ्ते के लॉकडाउन का एलान हो सकता है। इससे पहले भी पंजाब और हरियाणा सरकार की ओर…

Read More

तीन कोरोना मरीजों का ऑक्सीजन स्तर घटने से आईजीएमसी में हड़कंप

तीन कोरोना मरीजों का ऑक्सीजन स्तर घटने से आईजीएमसी में हड़कंप

शिमला आईजीएमसी शिमला में कोरोना मरीजों के लिए बनाए न्यू ओपीडी ब्लॉक में तीन संक्रमितों का ऑक्सीजन स्तर घटने से उनकी जान पर बन आई। रविवार सुबह 4 बजे मरीजों को ऑक्सीजन की व्यवस्था करवाने के लिए वहां कोई कर्मी नहीं था। लिहाजा तीमारदार स्वयं दूसरे वार्डों में रखे ऑक्सीजन सिलिंडर उठाकर लाए। शिमला के अमित, बिलासपुर के संजय खान और अन्य एक व्यक्ति ने बताया कि दाखिल तीन मरीजों का ऑक्सीजन स्तर घटने पर उन्होंने डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों से मदद मांगी, लेकिन मदद नहीं मिली, जिसके बाद वे…

Read More

इस सप्ताह बाहरी राज्यों से 10,831 लोग आएंगे हिमाचल

इस सप्ताह बाहरी राज्यों से 10,831 लोग आएंगे हिमाचल

शिमला हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस सप्ताह बाहरी राज्यों से 10,831 लोग आएंगे। कांगड़ा, सोलन और ऊना जिले में आने के लिए सबसे अधिक पंजीकरण हुए हैं। सोमवार को प्रदेश के विभिन्न बॉर्डरों पर 6352 लोगों को प्रवेश मिलेगा। लाहौल-स्पीति जिले में आने को सिर्फ 20 लोगों ने पंजीकरण करवाया है। एक मई को प्रदेश में 10057 लोगों ने प्रवेश किया। बिलासपुर में 424, चंबा 341, हमीरपुर 902, कांगड़ा 2454, किन्नौर 28, कुल्लू 479, लाहौल-स्पीति 27, मंडी 746, शिमला 540, सिरमौर 1091, सोलन 1276 और ऊना में 1749…

Read More

कंपनी का रिकॉर्ड सीज, एक माह की ऑक्सीजन सप्लाई की होगी जांच

कंपनी का रिकॉर्ड सीज, एक माह की ऑक्सीजन सप्लाई की होगी जांच

बद्दी (सोलन) बद्दी पुलिस ने इंडो गैस कंपनी का रिकॉर्ड सीज कर दिया है। कंपनी ने पिछले एक माह के दौरान किसे ऑक्सीजन सिलिंडर बेचे हैं, उसका भी रिकॉर्ड जांचा जा रहा है। पुलिस ने कंपनी संचालक पर सरकार के नियमों के तहत ऑक्सीजन की सप्लाई न करने पर मामला दर्ज किया है। बद्दी की इंडो गैस कंपनी में 800 ऑक्सीजन सिलिंडर तैयार होते हैं।  कंपनी से हिमाचल के अस्पतालों के अलावा पंजाब अज्ञैर हरियाणा के अस्पतालों के लिए भी सप्लाई जाती है। जिला प्रशासन ने ऑक्सीजन की कालाबाजारी रोकने…

Read More

विशेषज्ञों को किया गया अलर्ट, ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने के लिए मैदान में उतरी सेना

विशेषज्ञों को किया गया अलर्ट, ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने के लिए मैदान में उतरी सेना

मेरठ कोरोना काल में गंभीर मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए सेना ने भी मदद देना शुरू कर दिया है। मेरठ स्थित पश्चिमी यूपी सब एरिया से सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करने के लिए मदद मांगी गई है। इस पर सेना ने गंभीरता दिखाते हुए तुरंत विशेषज्ञों की टीम को सहारनपुर के लिए रवाना कर दिया है। आज प्लांट का कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं, जिला प्रशासन मेरठ भी लगातार सेना के साथ संपर्क में है। मेरठ के अस्पतालों में कम बेड पड़ने के कारण सेना…

Read More

हरियाणा में तीन मई से सात दिन के लिए पूर्ण लॉक डाउन घोषित

हरियाणा में तीन मई से सात दिन के लिए पूर्ण लॉक डाउन घोषित

चंडीगढ़ कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच तीन मई सोमवार से हरियाणा में अगले सात दिन के पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। गृहमंत्री अनिल विज ने इसकी घोषणा की। इससे पहले शुक्रवार को ही प्रदेश के नौ जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया था। अब पूरे प्रदेश में सात दिन तक पाबंदियां रहेंगी। हरियाणा में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 13588 नए मामले सामने आए जबकि रिकॉर्ड 125 संक्रमितों की मौत हो गई। मरने वालों का आंकड़ा तेजी से…

Read More

ऑक्सीजन का 25 मीट्रिक टन अतिरिक्त कोटा, आज पहुंचेगा टैंकर

ऑक्सीजन का 25 मीट्रिक टन अतिरिक्त कोटा, आज पहुंचेगा टैंकर

चंडीगढ़ मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने हरियाणा का ऑक्सीजन कोटा 25 मीट्रिक टन और बढ़ा दिया है। इसे सेलाकुई लिंडे से लाया जाएगा। इसके साथ ही राज्य का ऑक्सीजन कोटा बढ़कर 257 मीट्रिक टन हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। राज्य में ऑक्सीजन की आपूर्ति का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। यह सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। राज्य भर के अस्पतालों में ऑक्सीजन की मांग में अचानक वृद्धि को ध्यान में रखते हुए…

Read More