हिमाचल प्रदेश में एक फरवरी से सरकारी स्कूल खुलते ही पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को मिड-डे मील मिलना भी शुरू हो जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने मध्याह्न भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। ग्रीष्मकालीन स्कूलों से पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को एक फरवरी और शीतकालीन स्कूलों में 15 फरवरी से इसकी शुरुआत होगी। कोरोना संकट के चलते बीते साल मार्च माह से बंद हुए स्कूलों में मिड-डे मील का राशन विद्यार्थियों के घरों तक ही पहुंचाया जा रहा है। अब एक फरवरी के…
Read MoreYear: 2021
हिमाचल में दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला, आधारकार्ड में उम्र 130 साल
हिमाचल में दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला सामने आई है। आधार कार्ड में उनकी उम्र 130 साल है। उनका जन्म वर्ष 1890 में हुआ है। यह खुलासा गुरुवार को उस समय हुआ जब महिला जिला बिलासपुर के घुमारवीं के पपलाह गांव में पंचायत चुनाव के दौरान वोट डालने पहुंचीं। पपलाह की मंशा देवी स्याल के जन्म वर्ष को देखकर हर कोई दंग है। बता दें कि आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला रूस की जीन केलिमेंट हैं जिनका वर्ष 1997 में 122 साल की आयु में देहांत…
Read Moreहिमाचल में बिगड़ेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी, अंधड़ का येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से मौसम बिगड़ेगा। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में 23 और 24 जनवरी को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 23 जनवरी को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में अंधड़ और बिजली गरजने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 25 जनवरी से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। 27 जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ बना…
Read MoreHP Panchayat Election 2021: तीसरे चरण के चुनाव के लिए 1137 पंचायतों में 81 फीसदी वोटिंग
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण में 1137 पंचायतों में गुरुवार को चुनाव हुए। तीसरे चरण में 81 फीसदी मतदान हुआ। प्रदेश में तीन चरणों में 3572 पंचायतों में 54 लाख मतदाताओं में से 43 लाख 47 हजार मतदाताओं ने वोट डाले, जो कुल मतदाताओं का 80.05 फीसदी रहा। कुछ पंचायतों में मतदान बाद में भी होगा। प्रदेश में कुल 3615 पंचायतें हैं। इनमें 389 नवगठित हैं। राज्य चुनाव आयोग अधिकारी संजीव महाजन ने बताया कि तीसरे चरण के लिए मतदान गुरुवार सुबह 8 से शाम 4…
Read Moreअमेरिका पर टिकीं दुनिया की उम्मीदें: दलाईलामा
धर्मशाला: तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभालने पर जो बाइडेन को बधाई संदेश भेजा। उन्होंने बधाई संदेश में लिखा ‘पृथ्वी के पारीस्थितिकीय तंत्र को लेकर उपजे संकट के प्रति आप बेहद चिंतित हैं। मुझे खुशी है कि जलवायु परिवर्तन के मामले को आपने अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में स्थान दिया है। अब संयुक्त राज्य अमेरिका पैरिस जलवायु समझौते में फिर से शामिल हो रहा है। ग्लोबल वार्मिंग पूरे विश्व के सामने एक बड़ा खतरा बन चुका है। इसके कारण पृथ्वी पर रहने वाली हर प्रजाति…
Read Moreमतपत्र पर ही लिख दिए मतदाताओं के नाम, निर्वाचन अधिकारी को भेजी शिकायत
हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के विकास खंड भोरंज की पट्टा पंचायत में 17 जनवरी को हुए प्रथम चरण का मतदान सवालों के घेरे में आ गया है। यहां मतपत्र पर कई मतदाताओं के नाम लिखे मिले। इससे मतदाताओं का की निजता और मतदान की गोपनीयता भंग हो गई है। इससे पहले नादौन ब्लॉक की ग्राम पंचायत उटप में इस तरह का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग ने यहां दोबारा चुनाव करवाने के आदेश दिए हैं। अब भोरंज की पट्टा पंचायत में उपप्रधान का…
Read Moreस्कूल नहीं आने वाले विद्यार्थियों के होंगे ऑनलाइन यूनिट टेस्ट
शिमला: एक और 15 फरवरी से स्कूल खुलने के बाद भी अगर दसवी और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी स्कूल नहीं आते हैं तो इनके ऑनलाइन यूनिट टेस्ट होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने छह जनवरी को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ हुए विद्यार्थियों के संवाद में मिले सुझावों को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। फैसला लिया गया है कि मार्च में प्रस्तावित प्री बोर्ड परीक्षाओं से पहले दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों के ऑनलाइन और ऑफलाइन यूनिट टेस्ट लिए जाएंगे। प्री बोर्ड परीक्षा में कम लेने वाले विद्यार्थियों की अप्रैल में…
Read Moreएनआईए के नोटिस से सियासत गरमाई, निशाने पर केंद्र सरकार
चंडीगढ़ पंजाब की किसान यूनियनों सहित राजनीतिक दलों ने जताया विरोध, बोलीं- केंद्र बना रहा दबाव किसान संगठनों ने आंदोलन को जारी रख उग्र करने की दी चेतावनी कृषि कानूनों की खिलाफत कर रहे किसानों को राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) के नोटिस पर पंजाब की सियासत गरमा गई है। सत्तासीन कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों ने इसको लेकर केंद्र पर निशाना साधा है। साथ ही किसान यूनियनों ने भी नोटिस की इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया प्रकट की है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि केंद्र सरकार नोटिस भेजकर…
Read Moreपुंछ में फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना ने दिया माकूल जवाब
जम्मू पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पाकिस्तान ने पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में रात साढ़े दस बजे संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने कल शाम को भी गोलाबारी की थी। पाक सेना ने लगातार सातवें दिन नियंत्रण रेखा पर दिगवार और माल्टी सेक्टर में सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी में किसी तरह के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। फिर देर…
Read Moreगोभी की कीमतें गिरने से किसान बेहाल, किसान से दो रुपये किलो बाजार में 20 से 25 रुपये दाम
नेरचौक (मंडी) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में फूलगोभी के दाम लुढ़क गए हैं। शिमला में 20 से 25 रुपये बिकने वाली गोभी मंडी में दो रुपये किलो बिक रही है। पंचायत चुनावों के शोर के बीच मंडी जिले का किसान गोभी की कीमतें गिरने से किसान बेहाल है। बंपर पैदावार के चलते सब्जी मंडी में किसानों से गोभी की खरीद दो रुपये किलो तक पहुंच गई हैं। आलम यह है कि पैदावार खेतों में ही सड़कर तबाह हो रही है। किसानों का कहना है कि कमर तोड़ मेहनत के…
Read More