चीन अपनी चालाकियों से बाज नहीं आ रहा है। चीन अब वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारतीय सेना की जासूसी करा रहा है। भारतीय खुफिया एजेंसियों को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में जानकारी प्राप्त करने के प्रयास में चीन की हरकतों का पता चला है। एलएसी पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के इंटेलिजेंस द्वारा भारतीय सेना की आवाजाही और सीमा पर जारी निर्माण कार्य की जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश की जा रही है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने…
Read MoreYear: 2021
नेताजी 125वीं जयंती: कोलकाता में भाजपा नेताओं का जमावड़ा, पीएम मोदी भी जाएंगे बंगाल
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 125वीं जयंती है। इसे भारत सरकार ‘पराक्रम दिवस’ के तौर पर मना रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल जाकर नेताजी को श्रद्धांजलि देंगे। वे कोलकाता में जयंती के उपलक्ष्य पर होने वाले दो कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। वहीं राज्य में भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। प्रह्लाद जोशी, बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय सहित कई नेता बंगाल में मौजूद हैं। प्रधानमंत्री ने नेताजी को बताया मां भारती का सच्चा सपूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी को याद करते हुए…
Read Moreपाकिस्तान ने कभी मांगा ही नहीं इसलिए नहीं दिया टीका : भारत Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share
पड़ोसी देशों को कोरोना का टीका देने पर विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पाकिस्तान की ओर से कभी मांग ही नहीं की गई इसी लिए उसे टीका नहीं दिया। भारत ने भूटान, मालदीव, नेपाल, म्यांमार और बांग्लादेश को देश में बना टीका उपलब्ध कराया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, भारत टीका निर्माण का वैश्विक गढ़ है, लोगों में भारत से टीका लेने में उनका ही हित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही कहा था कि कोरोना से जंग में भारत की वैक्सीन उत्पादन…
Read Moreतमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, बोले- मोदी सरकार के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे
तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी को देखते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी ने वहां पहुंचते ही मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम मोदी सरकार के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे। राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ”मैं एक बार फिर से तमिलनाडु आकर काफी खुश हूं।…
Read Moreक्या होम लोन के ब्याज पर खत्म होगी आयकर छूट की सीमा? जानिए क्या है रियल एस्टेट क्षेत्र की उम्मीदें
एक फरवरी 2021 को सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करेंगी। कोरोना वायरस महामारी के समय में रियल एस्टेट क्षेत्र को झटका लगा है और मकानों की खरीद में आई कमी को देखते हुए सरकार इस क्षेत्र को कई राहत दे सकती है। यह क्षेत्र 14 फीसदी रोजगार प्रदान करने के साथ सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में सात फीसदी की हिस्सेदारी रखता है। ऐसे में कंफेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई), नारेडको, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और एसोचैम जैसे संगठनों ने प्रोत्साहन एवं समर्थन…
Read Moreसुरक्षा परिषद में भारत का कड़ा रुख, कहा- ‘पाक में कट्टरपंथियों ने मंदिर तोड़ा और इमरान सरकार मूकदर्शक बनी रही’
अल्पसंख्यकों पर पाकिस्तान के पाखंड का पर्दाफाश करते हुए भारत ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में एक मौलवी के नेतृत्व में कट्टरपंथियों द्वारा पाकिस्तान में हिंदू मंदिर को तोड़े जाने के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया। भारत ने कहा कि दुनिया में आतंकवाद, हिंसात्मक अतिवाद, कट्टरपंथ और असहिष्णुता बढ़ रही है। इससे धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत स्थलों में आतंकी गतिविधियों और विनाश का खतरा पैदा हो गया है। यूएन में भारत ने कहा कि पाकिस्तान के दोगलेपन का ताजा उदाहरण हाल ही में पाकिस्तान के करक जिले में देखने को…
Read Moreदुश्मन के 100 किमी दूर ठिकाने को तबाह करेगा ‘हॉक आई’ विमान, एचएएल ने किया सफल परीक्षण
भारत ने स्वदेशी हॉक आई विमान से बृहस्पतिवार को स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वेपन (सॉ) का सफल परीक्षण किया है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने देश के इस पहले स्मार्ट हथियार का परीक्षण ओडिशा के तट से किया है। सॉ 100 किमी दूर स्थित दुश्मन के रडार, बंकर, टैक्सी ट्रैक, रनवे समेत किसी भी किसी भी ठिकाने को तबाह कर सकता है। एचएएल ने 125 किमी वजनी हथियार को स्वदेशी हॉक-आई विमान से ओडिशा तट पर किया परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित इस 125 किलो वजनी हथियार…
Read Moreहिमाचल: जिला परिषद और पंचायत समिति वार्ड सदस्यों के चुनाव नतीजे आज
हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद और पंचायत समिति वार्ड सदस्यों का चुनाव नतीजे शुक्रवार को घोषित होंगे। प्रदेश भर के कुल 80 ब्लाक मुख्यालयों में सुबह आठ बजे से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पंचायत समिति के 1638 और जिला परिषद के 239 सदस्य के भाग्य का पिटारा खुलेगा। पंचायत समिति के 54 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। जिला परिषद का कोई सदस्य निर्विरोध नहीं चुना गया है। राज्य चुनाव आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव तीन चरणों में कराने…
Read Moreहिमाचल पहुंची कोरोना वैक्सीन की 87,500 और डोज
कोविड वैक्सीनेशन के लिए हिमाचल प्रदेश को 87500 और टीके मिल गए हैं। केंद्र ने पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज भेजी है। प्रदेश में सवा एक लाख से अधिक लोगों को को टीके दो बार लगाए जाने हैं। स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन सेंटर में डोज भेजने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहले चरण में केंद्र से हिमाचल को 93000 डोज मिली हैं। 87,500 टीकों की दूसरी डोज मिलने के बाद प्रदेश में कोविड वैक्सीन की एक लाख 80 हजार डोज पहुंच चुकी…
Read Moreपंचायत चुनाव: खुद स्कूटी चलाकर मतदान करने पहुंचे 102 साल के रुमेल
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विकास खंड फतेहपुर की पंचायत लाड़थ के वरोह गांव के 102 वर्षीय सेवानिवृत्त कैप्टन रुमेल सिंह पठानिया खुद स्कूटी चलाकर मतदान करने पहुंचे। देश की रक्षा की खातिर तीन जंगों में दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाले कैप्टन रुमेल सिंह इस उम्र में भी बिना चश्मा खुद स्कूटी चलाते हैं। उनका जन्म 19 जनवरी,1919 को हुआ था। उन्होंने वोट डालने के बाद अमर उजाला से रूबरू होते हुए बताया कि ईमानदारी से अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करने वाला व्यक्ति हमेशा सफल होता है।…
Read More