फिरोजपुर (पंजाब) जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में रेल पटरी बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। उधमपुर-बारामूला रेल सेक्शन पर 272 किलोमीटर लंबी रेल पटरी बिछाई जानी है, जबकि 161 किलोमीटर लंबी रेल पटरी बिछाई जा चुकी है। बाकी इलाकों में कार्य चल रहा है। कुल 37 पुलों में से 26 बड़े पुल और 11 छोटे पुल हैं। वर्तमान में 12 बड़े पुलों और 10 छोटे पुलों का कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य प्रगति पर है। यह जानकारी फिरोजपुर रेल मंडल के डीआरएम राजेश अग्रवाल ने दी।…
Read MoreYear: 2021
सरकार की बैठकों में शामिल होंगे प्रशांत किशोर, कामकाज की प्रणाली को भांप बनाएंगे चुनावी रणनीति
चंडीगढ़ पंजाब में कांग्रेस के प्रचार की कमान इस बार प्रशांत किशोर (पीके) संभालेंगे। वह पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के अच्छे दोस्त हैं और चुनाव के एक कुशल रणनीतिकार भी हैं। देश के कई हिस्सों में वह विभिन्न पार्टियों के लिए काम कर चुके हैं। अब वह मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार होंगे। सूत्रों के मुताबिक पीके अब सरकार की बैठकों में भी शामिल होंगे। बैठकों के हिसाब से सरकार के कामकाज की प्रणाली को भांप अगली रणनीति तय करेंगे। इसके अलावा पंजाब में किसान आंदोलन इस…
Read Moreभाजपा विधायक के नौ करोड़ टैक्स चोरी मामले में बैंक खाते सीज
शिमला केंद्रीय माल एवं सेवा कर के आयुक्त कार्यालय शिमला ने भाजपा के एक विधायक और उनकी फर्म के सभी बैंक खातों को सीज कर दिया है। विधायक शिमला जिले से हैं। यह कार्रवाई सेवा कर चोरी के एक मामले में की गई है। आरोप है कि उन्होंने अपनी एक फर्म के माध्यम से शिमला में ही अपार्टमेंट का निर्माण कर उसके फ्लैट बेचे लेकिन निर्धारित सेवा कर नहीं चुकाया। सीजीएसटी के अधिकारियों की जांच में करीब नौ करोड़ रुपये का सर्विस टैक्स बना, जिसे विधायक की ओर से जमा…
Read Moreजांच में खुलासा : 45 निजी कॉलेजों के प्रिंसिपल अयोग्य
शिमला हिमाचल प्रदेश में आठ निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को अयोग्य करार देने के बाद अब 45 निजी कॉलेजों के प्रिंसिपल भी अयोग्य पाए गए हैं। राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग की प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है। आयोग ने 61 कॉलेजों की जांच की है। इनमें 16 कॉलेजों के प्रिंसिपल योग्य पाए गए हैं। जांच के दौरान संस्कृत, नर्सिंग, मैनेजमेंट और डेंटल कॉलेजों से एक भी प्रिंसिपल मानकों पर सही नहीं उतरा है। आयोग अभी 100 और कॉलेजों के दस्तावेज खंगाल रहा है। अयोग्य करार दिए प्रिंसिपलों…
Read Moreइसरो 2021 में मानवरहित अंतरिक्ष मिशन सहित 14 मिशन लॉन्च करेगा
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 2021 में 14 मिशन लॉन्च करेगा, जिसमें इस साल के अंत में स्पेस एजेंसी का पहला मानवरहित मिशन भी शामिल है। इसरो के चेयरमैन के सिवन ने रविवार को ब्राजील के अमेजोनिया-1 समेत 19 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के बाद वैज्ञानिकों को संबोधित किया। सिवन ने कहा, इस साल हम काफी व्यस्त रहने वाले हैं। हमारे हाथ पूरी तरह भरे हैं। हम करीब 14 मिशन इस साल लॉन्च करेंगे। इनमें से सात लॉन्च व्हीकल मिशन, जबकि छह सैटेलाइट मिशन होंगे। इसके साथ ही साल के…
Read Moreचीन के साथ शांति पर ही सामान्य द्विपक्षीय संबंध संभव : विदेश सचिव
नई दिल्ली। विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने रविवार को कहा कि भारत ने हमेशा से चीन के वार्ताकारों से कहा कि दोनों देशों के बीच सामान्य द्विपक्षीय संबंध सीमा पर शांति पर निर्भर हैं। चीन को दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था और उसके साथ भारत के व्यापक कारोबार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अपने पड़ोसी मुल्क के साथ आर्थिक संबंधों पर लगातार काम कर रहा है लेकिन यह दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रगति पर आधारित है। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हालिया…
Read Moreजैश का मददगार त्राल से गिरफ्तार, हथियार बरामद
जम्मू दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके से रविवार शाम सुरक्षा बलों ने आतंकियों के एक मददगार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर लारू जगीर से ओजीडब्ल्यू मुजमिल अहमद भट को गिरफ्तार किया गया। वह अवंतीपोरा में टोल पोस्ट पर काम करता है। उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस बीच पत्रकारों से बात करते हुए जीओसी मेजर जनरल साही ने कहा संघर्ष विराम समझौता सही दिशा में उठाया गया एक…
Read Moreसियासी हलचल तेज, पाला बदलने को लेकर कयासबाजी
जम्मू कांग्रेस के कद्दावर नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे गुलाम नबी आजाद के अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उमड़े प्रेम से सियासी हलचल तेज हो गई है। जम्मू में जी-23 नेताओं के पार्टी हाईकमान के खिलाफ संघर्ष का संकेत देने के एक दिन बाद ही सार्वजनिक मंच पर आजाद की ओर से मोदी को जमीनी नेता कहने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इसे सियासी समीकरणों में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। राज्यसभा में विदाई के दौरान आजाद की तारीफ करते हुए…
Read Moreआज से वैक्सीनेशन का तीसरा चरण, लाना होगा पहचान पत्र
चंडीगढ़ हरियाणा में 1 मार्च (सोमवार) से कोविड-19 वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की शुरुआत प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। तीसरे चरण में अब 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 45 वर्ष से 60 वर्ष की आयु के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में टीका लगाया जाएगा, जबकि बीमा योजना के तहत सूचीबद्ध 382 निजी अस्पतालों में यह 250 रुपये में लगवाया जा सकेगा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य…
Read Moreकिसानों ने बनाई आंदोलन की रणनीति, महिलाओं को लामबंद करने में जुटे संगठन
रोहतक/चंडीगढ़ किसान आंदोलन की आगे की रणनीति बनाने के लिए कुंडली बॉर्डर पर रविवार को पंजाब के किसान संगठनों की बैठक हुई जिसमें सरकार पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन के तरीके पर विचार किया गया। पंजाब के किसान संगठन अपना फैसला अब संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में रखेंगे। इधर, पंजाब में किसान आंदोलन को गति देने के लिए अब महिलाओं का समर्थन जुटाने में किसान संगठन जुट गए हैं। भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) ने मोगा में चेतना मार्च निकाल कर समर्थन जुटाया। आठ मार्च को मोगा से…
Read More