नई दिल्ली भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक संसद का मानसून सत्र चलेगा, तभी तक किसानों की संसद भी बाहर चलेगी। किसान तभी वापस जाएंगे, जब कृषि कानूनों को रद्द किया जाएगा। टिकैत ने कहा कि अब सरकार की मर्जी है, वह जब चाहे बातचीत शुरू कर सकती है। किसान बातचीत से कभी पीछे नहीं हटे थे और वह हमेशा बातचीत के लिए तैयार हैं। यह आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और इस तरह ही चलता रहेगा। 15 अगस्त को लेकर भी कार्यक्रम…
Read MoreMonth: July 2021
मुख्यमंत्री का वादा पूरा किया जाना है जरूरी, सरकार दे मकान का किराया : हाईकोर्ट
नई दिल्ली दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक अहम फैसले में कहा कि किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वादे या घोषणा को लागू करना जरूरी है। कोर्ट ने दिल्ली सरकार को कोरोना महामारी के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा गरीबों का मकान किराया देने के जुमले पर छह हफ्ते में अमल करने का आदेश दिया। देश में सियासी स्थितियों को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट के इस फैसले को अहम माना जा रहा है। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने अपने फैसले में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 29…
Read Moreमौसम: 24 घंटे में मध्यम बारिश की संभावना, 25-26 के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
देहरादून मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, और नैनीताल में अगले 24 घंटों में तेज बारिश और राजधानी देहरादून व आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। हालांकि शुक्रवार को फिलहाल दून में मौसम साफ है। वहीं श्रीनगर के चमधार में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को फिर अवरुद्ध हो गया है। बता दें कि गुरुवार को भी यहां मार्ग 10 घंटे बाधित रहा था। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे भी गंगतल में मलबा आने से बंद है। चंपावत-टनकपुर हाईवे शुक्रवार सुबह 9:30 बजे यातायात के लिए खोल दिया…
Read Moreजासूसी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, हुड्डा नहीं, समर्थक विधायक पहुंचे
चंडीगढ़ इजरायली स्पाइवेयर पेगासस के माध्यम से कथित जासूसी कराने जाने के विरोध में गुरुवार को हरियाणा कांग्रेस ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल और प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने किया। हालांकि प्रदर्शन में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, किरण चौधरी, मोहम्मद इलियास, मामन खान, कुलदीप वत्स, चिरंजीराव और राजेंद्र जून शामिल नहीं हुए। खास बात ये रही कि पहली बार हुड्डा के समर्थक विधायक प्रदर्शन में शामिल रहे। बता दें कि महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में विधायकों के शामिल नहीं होने पर प्रभारी बंसल…
Read Moreआज संभालेंगे कार्यभार : नवजोत ने नहीं मांगी माफी फिर भी मान गए कैप्टन, समारोह में करेंगे शिरकत
चंडीगढ़ सारे मनमुटाव को नजरअंदाज करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस के नए प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के पदभार ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पर सहमति जता दी है। यह समारोह शुक्रवार को होगा। सिद्धू ने अब तक कैप्टन से माफी नहीं मांगी है। माना जा रहा है कि पार्टी आलाकमान के निर्देश के बाद कैप्टन ने समारोह में हिस्सा लेने का फैसला लिया है। कैप्टन की शर्त थी कि सोशल मीडिया पर इस्तेमाल की गई अभद्र शब्दावली को लेकर सिद्धू के माफी मांगने पर ही…
Read Moreगायक के विवाह ने पिघलाई दो गांवों के बीच 200 साल पुरानी दुश्मनी की परत
शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू के दो गांवों की करीब 200 साल पुरानी दुश्मनी की परत पहाड़ी गायक चिराग की शादी के साथ ही पिघल गई। पारंपरिक पहाड़ी गीत गाने वाले चिराग ज्योति मजटा ने 22 जुलाई को अपनी दोस्त विदुषी सुंटा के साथ विवाह किया। रोहड़ू का करासा चिराग का पैत्रिक गांव है, जबकि विदुषी रोहडू नावर के खलावन से संबंध रखती हैं। करासा और नावर खलावन के बीच पिछले करीब 200 साल से पुश्तैनी बैर चल रहा था। दोनों गांव के लोग एक-दूसरे से कोई…
Read Moreरिचार्ज हुए पेयजल स्रोत, 400 योजनाएं चालू
शिमला हिमाचल प्रदेश में पेयजल स्रोत मानसून की बारिश से रिचार्ज हो गए हैं। इससे राज्य में 400 पेयजल योजनाएं चालू हो गई हैं। पिछले दिनों जलशक्ति विभाग की लगभग 400 स्कीमें सूख गई थीं। कई योजनाओं में 100 फीसदी, किसी में 25 से 75 फीसदी तक पानी सूख गया था। इससे जलशक्ति विभाग पर भी पेयजल आवंटन के लिए बड़ा दबाव था। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कई स्थानों पर लोगों के गुस्से का भी शिकार होना पड़ रहा था। जल शक्ति विभाग के प्रमुख अभियंता नवीन पुरी भी…
Read Moreकक्षा में एक सीट छोड़ बैठेंगे विद्यार्थी, कैबिनेट में चार हजार शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव
शिमला हिमाचल प्रदेश में दो अगस्त से खुलने जा रहे स्कूलों में 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को एक-एक सीट छोड़कर बैठाया जाएगा। एक कक्षा में अधिक विद्यार्थियों के होने पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए विद्यार्थियों को अलग-अलग कमरों में बिठाकर कक्षाएं लगाई जाएंगी। फेस मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही शिक्षकों और विद्यार्थियों को स्कूल परिसरों में प्रवेश दिया जाएगा। मानसून की छुट्टियां समाप्त होते ही 26 जुलाई से ग्रीष्मकालीन स्कूलों में शिक्षकों को अनिवार्य तौर पर आना होगा। शीतकालीन स्कूलों में…
Read Moreसगाई कर किया दुष्कर्म, गाड़ी के नाम पर पैसे भी लिए, अब दूसरी लड़की से कर रहा था शादी, केस दर्ज
रेवाड़ी (हरियाणा) हरियाणा के रेवाड़ी में शादी के मंडप में बैठने से एक दिन पहले ही दूल्हे पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उससे पहले सगाई कर चुका है, जबकि 18 जुलाई को किसी और से शादी करने वाला है। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। खोल थाना क्षेत्र निवासी युवती ने महिला थाना पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 15 अप्रैल 2019 को उसकी सगाई रेवाड़ी जिले के रहने वाले एक युवक के…
Read Moreनशा मुक्त हरियाणा का रखा लक्ष्य, नए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
चंडीगढ़ हरियाणा के नए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय कार्यभार संभालते ही अपने चिर-परिचित अंदाज में र्मोचे पर डट गए हैं। उन्होंने प्रदेश को अपराध-नशामुक्त बनाने के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। शनिवार को उनके साथ मुख्य सचिव विजय वर्धन, पुलिस महानिदेशक अपराध, कानून एवं शासन (शाखा) मोहम्मद अकील व यूटी के डीजीपी संजय बेनीवाल सहित अनेक अधिकारियों ने मुलाकात की। राज्यपाल ने पुलिस महानिदेशक अपराध, कानून एवं शासन (शाखा) मोहम्मद अकील को प्रदेश को अपराध और नशामुक्त बनाने का लक्ष्य दिया। वहीं मुख्य…
Read More