मोहाली (पंजाब) पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी बलवंत सिंह मुल्तानी केस में सोमवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश हुए। सुबह 11:10 मिनट पर वे मटौर थाने पर पहुंचे। थाने के बाहर मटौर के एसएचओ ने उन्हें रिसीव किया। इसके बाद उन्हें अंदर ले जाया गया। जहां जांच दल पूर्व डीजीपी से पूछताछ करने में जुटा है। इस दौरान थाने के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों और मीडियाकर्मी तैनात रहे। हालांकि इससे पहले भी एक बार उन्हें जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया…
Read MoreYear: 2020
महबूबा के बयान पर मचा बवाल, कार्यकर्ताओं ने फहराया तिरंगा
14 महीने तक नजरबंद रहने के बाद बाहर आईं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा तिरंगे पर दिए गए बयान को लेकर जम्मू-कश्मीर में बवाल मचा हुआ है। सोमवार सुबह से ही श्रीनगर और पूरे केंद्र शासित प्रदेश का माहौल गर्म रहा। एक तरफ लालचौक के क्लॉक टावर पर झंडा फहराने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, तो वहीं दूसरी ओर एक बार फिर पीडीपी कार्यालय के बाहर भाजपाई तिरंगा लेकर इकट्ठा हो गए। पीडीपी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फहराया तिरंगा पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के तिरंगे…
Read Moreहिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी
अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में मौसम ने करवट ली है। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति सहित ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। रविवार रात को रोहतांग दर्रा, बारालाचा व कुंजुम दर्रा में करीब पांच सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है। वहीं, कोकसर और सिस्सू में हल्की बर्फबारी के साथ ओले भी गिरे। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने से समूचा क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गया है। हालांकि सोमवार को लाहौल-स्पीति व कुल्लू में हल्के बादल छाए हुए हैं। कुल्लू जिले में तीन माह से बारिश नहीं हुई…
Read Moreशूलिनी विश्वविद्यालय की योगानंद गुरु श्रृंखला के दौरान क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी ने कहा…..
सोलन भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह, जिन्हें लोग प्यार से भज्जी बुलाते है , ने शूलिनी विश्वविद्यालय की योगानंद गुरु श्रृंखला के तहत एक बातचीत के दौरान सामान्य रूप से क्रिकेट और जीवन के खेल के बारे में दिलचस्प जानकारी साझा की। हरभजन सिंह, जो वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के प्रमुख स्पिनर हैं, ने अपने क्रिकेट करियर से संबंधित कई किस्से साझा किए। उन्होंने कहा कि कैसे आत्म विश्वास व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में चमत्कार पैदा कर सकता…
Read Moreहिमाचल कोरोना से शून्य मृत्यु दर का लक्ष्य करेगा निर्धारित
शिमला हिमाचल प्रदेश में तीन और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। टांडा में चौंतड़ा चंबा की 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, नेरचौक मेडिकल कॉलेज मंडी में मबोग करसोग के 25 वर्षीय कोरोना संक्रमित युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक का दो बार ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ था। इसके अलावा नेरचौक निवासी 83 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया। वहीं प्रदेश में सोमवार को 177 नए मामले आए हैं। कुल्लू जिले में 34, शिमला 33, हमीरपुर 20, कांगड़ा 25, मंडी 13,…
Read Moreभारत आने के लिए नेपाल के झूला पुल गेट पर भीड़, पुलिस ने भांजी लाठियां
धारचूला (पिथौरागढ़) नेपाल पुलिस ने पेंशन लेने और खरीदारी के लिए भारत आ रहे अपने ही देश के लोगों पर लाठियां भांज दीं। जब भारत आए ये लोग वापस नेपाल जाने लगे तो झूलापुल के गेट बंद कर दिए। लगभग 50 से अधिक लोग छह घंटे तक झूलापुल पर फंसे रहे। सूचना पर धारचूला के एसडीएम ने दार्चुला प्रशासन से बात की, तब जाकर पुल के गेट खोले गए। दोनों देशों की सहमति के बाद तीसरे दिन शुक्रवार को भी भारत से पेंशन लेने वाले नेपाल निवासियों के लिए धारचूला…
Read Moreमुख्यमंत्री के बेटे को चार साल बाद ईडी ने दोबारा जारी किया नोटिस
जालंधर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर सिंह को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) उल्लंघन के आरोप में ईडी ने लगभग चार साल बाद दोबारा नोटिस जारी किया है। उन्हें 27 अक्तूबर को जालंधर कार्यालय में पेश होने को कहा है। मामला 2016 से पहले का है। इससे पहले रणइंदर को 2016 में ही बुलाया गया था। कुछ दिन पहले ही पंजाब सरकार ने विधानसभा में केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास किए थे। इसके बाद से केंद्र और राज्य सरकार में ठन गई है। ईडी…
Read Moreहेरोइन तस्करी केस में इंटरपोल से जुड़ा शख्स गिरफ्तार, आज हो सकता है खुलासा
जम्मू अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अरनिया इलाके से 300 करोड़ की हेरोइन बरामदगी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जम्मू-कश्मीर और पंजाब से छह गिरफ्तारियां करने के बाद पुलिस ने अब इंटरपोल से जुड़े एक शख्स को पकड़ा है। प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा रैकेट बताए जा रहे इस केस में पुलिस ने आधिकारिक रूप से नाम उजागर नहीं किए हैं, लेकिन सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को पकड़ा गया शख्स इंटरपोल से जुड़ा हुआ है। यह रैकेट पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन को देशभर के अलावा दूसरे…
Read Moreबीबीएन में पानी और हवा हो गए हैं जहरीले
बद्दी (सोलन) एशिया के सबसे बड़े फार्मा हब बीबीएन की आबोहवा फिर जहरीली होने लगी है। लॉकडाउन के दौरान संवर चुका पर्यावरण फिर से दूषित होने लगा है। अप्रैल में जहां हवा में पार्टिकल की मात्रा 49 थी, अब बढ़कर 125 तक पहुंच गई है। यह हवा सांस की बीमारी के रोगियों, बच्चों और बूढ़ों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बीबीएन के नदी-नालों का पानी भी दूषित होने लगा है। अप्रैल में सरसा नदी के पानी में बीओडी (बॉयोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड) की मात्रा 0.6 थी। अब सितंबर में 2.0…
Read Moreइस बार 70 पंचायत के प्रतिनिधि नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
शिमला हिमाचल में 70 पंचायत प्रतिनिधि इस बार चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। पंचायतों के विकास कार्य में घोटाले और आपराधिक मामलों में संलिप्तता के चलते ऐसा किया गया है। प्रदेश में जनवरी, 2021 में पंचायत चुनाव संभावित हैं। हिमाचल में पहले 3226 पंचायतें थी। इसके अलावा सरकार ने 411 नई पंचायतें घोषित की हैं। अब कुल पंचायतों की संख्या 3637 हो गई है। पंचायती राज विभाग इन दिनों पंचायत चुनाव की तैयारियों और पंचायत के पुराने विकास कार्य के रिकॉर्ड की पड़ताल करने लगा है। बताया जा रहा है कि…
Read More