चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह की अध्यक्षता में बुलाए गए विशेष सत्र के अंतिम दिन सात महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कर दिया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब स्टेट विजिलेंस कमीशन बिल, 2020 पेश किया। इसके तहत बहु-सदस्यीय कमीशन की स्थापना का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों के कामों में और पारदर्शिता लाना और भ्रष्टाचार को रोकना है। विजिलेंस ब्यूरो और राज्य सरकार के सभी विभागों के कामकाज पर निगरानी रखने के लिए कमीशन को एक स्वतंत्र संस्था के तौर पर बनाया गया है, जिससे बेदाग,…
Read MoreMonth: October 2020
दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, छह साल की बच्ची का अधजला शव मिला
होशियारपुर (पंजाब) पंजाब के होशियारपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के थाना टांडा के तहत एक गांव की हवेली से बुधवार देर शाम प्रवासी मजदूर की छह वर्षीय बच्ची का अधजला शव बरामद हुआ है। लोगों ने हवेली में बच्ची का शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि दोपहर के वक्त गांव का ही एक व्यक्ति का पोता उनकी बेटी को बिस्कुट खिलाने के बहाने ले गया था। इसके बाद वह नहीं लौटी। पिता…
Read Moreमहिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित
जम्मू जिला विकास परिषद की सीधे निर्वाचित होने वाली 14 सीटों में एक तिहाई महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। पंचायतों के बाद जिला परिषद में महिलाओं की नुमाइंदगी सुनिश्चित होने से महिला सशक्तीकरण को एक और पायदान मिलेगा। जम्मू-कश्मीर पंचायती राज एक्ट में संशोधन को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के साथ ही प्रदेश में भारतीय संविधान का 73वां संशोधन अधिनियम भी पूरी तरह से लागू हो गया है। पंचायत, ब्लॉक के बाद जिला परिषद का त्रिस्तरीय ढांचा ग्रामीण विकास में जवाबदेही के साथ रफ्तार लाएगा। महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण…
Read Moreश्रीनगर में लगे 22 अक्तूबर को ब्लैक डे बताने वाले होर्डिंग
श्रीनगर इसी दिन 1947 में कबाइलियों ने तत्कालीन रियासत पर किया था हमला जम्मू-कश्मीर में बदलाव की बयार का असर नजर आ रहा है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पिछले 70 सालों के दौरान पहली बार सड़कों के किनारे 22 अक्तूबर को काला दिवस (ब्लैक डे) लिखे होर्डिंग नजर आए। यह अलगाववादियों के मुंह पर करारा तमाचा है। इसे 73 वर्ष पहले 22 अकतूबर 1947 को हुए हुए कबाइलियों के हमले की घटना के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जाता है कि…
Read Moreकुल्लू के भुंतर में हादसा……
कुल्लू हिमाचल के जिला कुल्लू के भुंतर में एक प्रवासी युवती की फिसलने से व्यास नदी में गिरने से मौत हो गई। हादसा बुधवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे के आसपास हुआ है। जानकारी के अनुसार भुंतर के राधा कृष्ण मंदिर के पास झोपड़ी में रहने वाली एक प्रवासी युवती शौच करने गई थी। इसी दौरान अंधेरे में उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गई। इस दौरान उसकी छोटी बहन भी साथ थी। बड़ी बहन को बचाने के लिए वह ब्यास नदी में कूद पड़ी। हादसे की…
Read Moreहिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल मामले……
शिमला/मंडी हिमाचल प्रदेश में 9 और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। बुधवार को मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में बुधवार को तीन कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इनमें एक मंडी शहर के टारना, दूसरा सरकाघाट और तीसरी महिला बिलासपुर से संबंधित है। तीनों मौतों के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 37 तक पहुंच गया है। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सरकाघाट के सदानी निवासी 89 वर्षीय कोरोना संक्रमित को 20 अक्तूबर को…
Read Moreचीन पर बरसे जापानी पीएम सुगा, कहा- हठधर्मिता का मुकाबला करना जरूरी
जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा अपनी पहली विदेश यात्रा के दूसरे चरण के तहत मंगलवार को वियतनाम से इंडोनेशिया पहुंच गए। उन्होंने कहा कि दोनों दक्षिण एशियाई देश ‘मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत’ दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह चीन के बढ़ते प्रभाव और दक्षिण चीन सागर को लेकर अन्य सरकारों के साथ विवादों में चीनी हठधर्मिता का मुकाबला करने के लिए जरूरी है। बता दें कि सुगा की यात्रा का उद्देश्य चीन के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ क्षेत्र के देशों को एकजुट करना है। सुगा ने कहा…
Read Moreदस लाख पर 5500 लोगों को कोरोना, अमेरिका में 25 हजार : पीएम मोदी
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि देश में कोरोना से ठीक होने वालों की दर अच्छी है। भारत में जहां प्रति दस लाख जनसंख्या पर करीब 5500 लोगों को कोरोना हुआ है, वहीं अमेरिका और ब्राजील जैसे देशों में ये आंकड़ा 25 हजार के करीब है। भारत में प्रति दस लाख लोगों में मृत्युदर 83 है, जबकि अमेरिका, ब्राजील, स्पेन और ब्रिटेन जैसे कई देशों में ये आंकड़ा 600 के पार है। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के साधन-संपन्न देशों की तुलना…
Read Moreकेंद्र सरकार ने घरेलू रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए डीआरडीओ की नई खरीद नीति को मंजूरी
नई दिल्ली केंद्र सरकार ने घरेलू रक्षा उद्योग की भागेदारी बढ़ाने के लिए हथियार खरीद की नीति में कुछ जरूरी बदलाव किए हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की इस नई खरीद नीति को मंजूरी दे दी। रक्षामंत्री ने ट्वीट किया, ‘नई खरीद नीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक कदम है। इसके तहत घरेलू रक्षा उद्योगों की भागेदारी की प्रक्रिया और आसान की गई है। साथ ही डिजाइन और विकास संबंधी गतिविधियों में…
Read Moreविधेयकों पर कृषि कानूनों के खिलाफ तीन घंटे हुई बहस, यहां पढ़ें- किसने क्या कहा
चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा में मंगलवार को कृषि कानूनों और केंद्र के प्रस्तावित बिजली संशोधन विधेयक को रद्द करने संबंधी प्रस्ताव पर तीन घंटे से भी अधिक समय तक चर्चा हुई। इसमें कांग्रेस के अलावा अकाली दल, आम आदमी पार्टी और लोक इंसाफ पार्टी के सदस्यों ने भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह ने प्रस्ताव पर चर्चा शुरू कराते हुए तीन घंटे का समय रखा, जिसमें कांग्रेसी सदस्यों को 2 घंटे 3 मिनट, आम आदमी पार्टी को 29 मिनट, अकाली दल को 22 मिनट, भाजपा और लोक इंसाफ पार्टी को…
Read More