चंडीगढ़ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाने वाले अमृतसर के तरुण चुघ को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। नड्डा ने उन्हें कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके अलावा श्री आनंदपुर साहिब से प्रशासनिक अनुभव रखने वाले इकबाल सिंह लालपुरा को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। तरुण चुघ को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद यह तय हो गया है कि इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा बेहद गंभीर है। हालांकि चुघ इससे पहले भी अमित शाह…
Read MoreMonth: September 2020
पंजाब में धान की खरीद शुरू, 30 नवंबर तक बेच सकते हैं किसान
चंडीगढ़ पंजाब में समय से पहले मंडियों में धान की आमद को देखते हुए सरकार ने धान खरीद की तिथि निर्धारित कर दी है। धान खरीद 27 सितंबर यानी आज से शुरू होकर 30 नवंबर की जाएगी। इसके लिए 4035 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। सरकार ने निर्देश दिया है कि मंडी में धान विक्रय करने वाले किसानों और मजदूरों को क्रय केंद्रों में उचित सुविधा मुहैया कराई जाए। राज्य की मंडियों में धान की तैयार फसल आने की सूचनाएं सरकार को प्राप्त हो रही थीं। जिस पर सरकार ने…
Read Moreलाभ लेने के लिए पर्यटन कारोबारियों को करना होगा आवेदन
शिमला हिमाचल सरकार ने पर्यटन नीति-2019 में निवेशकों को लुभाने के लिए दी गईं रियायतों का लाभ लेने के लिए आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सरकार ने जिला और राज्य स्तर पर दो कमेटियों का गठन किया है। पर्यटन कारोबारियों को रियायतों का लाभ लेने के लिए जिला अधिकारियों के पास आवेदन करना होगा। जिला और राज्य स्तरीय कमेटियां दस्तावेजों की जांच करने के बाद मंजूरी देंगी। राज्य में पर्यटन कारोबार करने वाले हिमाचलियों को स्टांप ड्यूटी और पंजीकरण फीस में 70 फीसदी छूट दी गई…
Read Moreकोरोना पॉजिटिव महिला की प्रसव के दौरान मौत, नवजात को दूसरे बच्चों की माताओं ने दिया दूध, चिकित्सकों ने दी नई जिंदगी
शिमला कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत के बाद आईजीएमसी शिमला में दाखिल उसके दुधमुंहे साढ़े सात माह के बच्चे को चिकित्सकों ने नई जिंदगी दी है। महिला कोरोना पॉजिटिव थी और प्रसव के दौरान उसकी मौत हो गई थी। साढ़े सात माह के बच्चे को ऑपरेशन के जरिये डॉक्टरों ने निकाला था और आईजीएमसी में ही दाखिल किया था। 17 दिन आईजीएमसी में बच्चे का उपचार चला और शनिवार को स्वस्थ होने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। जन्म के वक्त बच्चे का वजन 1200 ग्राम था। 17 दिन…
Read Moreकोरोना : पर्यटन गतिविधियां बंद होने से प्रदेश को करीब 55 हजार करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान
शिमला हिमाचल के इतिहास में इस साल कोरोना के चलते पहली बार समर सीजन पूरी तरह सुनसान रहा है। छह महीने तक प्रदेश में होटल, होम स्टे सहित अन्य पर्यटन गतिविधियां बंद होने से प्रदेश को करीब 55 हजार करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। अनलॉक फोर में मिली छूट से सैलानियों के आने की उम्मीद बंधी है। पर्यटन कारोबारियों की नजरें विंटर सीजन पर टिकी हैं। प्रदेश में करीब छह हजार होटल, होम स्टे और रेस्टोरेंट करीब पांच माह तक बंद रहे। साल 2019 में मार्च से मई…
Read Moreहिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय
शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में वर्ष 2020-21 के लिए विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि बहाल करने को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके लिए 25 लाख रुपये की पहली किश्त अक्तूबर, 2020 को प्रति विधानसभा क्षेत्र और पंचायती राज संस्थानों के चुनावों के उपरांत 25 लाख रुपये की दूसरी किश्त जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हिमाचल प्रदेश के प्रस्तावित दौरे पर मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुति दी गई। मंत्रिमंडल ने शिमला के…
Read Moreशूलिनी विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया
सोलन शुक्रवार को एक आभासी समारोह के माध्यम से शूलिनी विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज द्वारा विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। भविष्य के फार्मासिस्टों को शिक्षित करने के लिए इस वर्ष की थीम “ट्रांसफॉर्मिंग ग्लोबल हेल्थ” थी, क्योंकि वे दवाओं के अनुसंधान और विकास में एक महान भूमिका निभाते हैं। प्रोफ़ेसर दीपक कपूर, डीन फ़ार्मास्युटिकल साइंसेज, ने मुख्य अतिथि प्रो। पी.के. खोसला, कुलपति, शूलिनी विश्वविद्यालय, मुख्य वक्ता प्रो। सरनजीत सिंह, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPER), मोहाली और सभी प्रतिभागियों का अभिनन्दन किया। प्रो खोसला ने कहा…
Read Moreकेंद्र ने तोड़ा जीएसटी क्षतिपूर्ति कानून : कैग
नई दिल्ली कैग ने केंद्र सरकार द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर (सेस) के 47,272 करोड़ रुपये कब्जा लेने की बात कही है। नियमों के हिसाब से यह रकम जीएसटी लागू होने से घटे राजस्व की पूर्ति के लिए राज्यों में बंटनी चाहिए थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इस रकम को अपने ही पास रख लिया। सरकारी खातों की अपनी ऑडिट रिपोर्ट में महालेखा परीक्षक व नियंत्रक (कैग) ने वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू होने के पहले दो साल में जुटाई गई इस रकम को अलग से…
Read Moreभारत और जापानी नौसेना आज से ‘जीमेक्स’ अभ्यास में जुटेंगी अरब सागर में दिखेगी ताकत
नई दिल्ली – दोनों देशों के बीच बंदरगाहों के इस्तेमाल को लेकर समझौते के बाद पहला संयुक्त अभ्यास ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के साथ हिंद महासागर में संयुक्त अभ्यास के महज एक दिन के अंतराल पर भारतीय नौसेना एक और मेगा नौसैनिक अभ्यास में शिरकत करने जा रही है। शनिवार से भारतीय नौसेना उत्तरी अरब सागर में जापानी नौसेना के साथ तीन दिन के संयुक्त अभ्यास ‘जीमेक्स’ की शुरुआत करेगी। अधिकारियों का कहना है कि इससे भारतीय नौसेना की अभियान क्षमताओं को मजबूती मिलेगी। दोनों देशों के बीच 9 सितंबर को नौसेनाओं…
Read Moreशूलिनी विश्वविद्यालय को पेटेंट दाखिल करने में देशभर में तीसरा स्थान
सोलन दस वर्षीय शूलिनी विश्वविद्यालय ने अपनी सफलताओं की सूची में एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। भारत में शैक्षणिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों द्वारा पेटेंट दाखिल करने में शूलिनी विश्वविद्यालय देश में तीसरे स्थान पर और हिमाचल प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। हाल ही में ऑफिस ऑफ इंटेलेक्चुअल राइट्स, इंडिया द्वारा जारी वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, पेटेंट फाइलरों की सूची में सबसे पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IITs) हैं। हालांकि, देश के सभी 23 आईआईटी द्वारा दायर किए गए पेटेंट संस्थानों को पेटेंटकर्ता घोषित करने के लिए एक…
Read More