देश में घरेलू यूनिकॉर्न स्टार्टअप की संख्या 21 है जिनका बाजार मूल्यांकन 1 अरब डॉलर (7.5 हजार करोड़) से ज्यादा है। हुरून की मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक 40 और ऐसी कंपनियां हैं लेकिन उनके संस्थापक भारतीय मूल के विदेशी नागरिक हैं। भारतीय स्टार्टअप मेें चीन के निवेश पर प्रतिबंध की कार्रवाई के बीच रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि चीन के तीन निवेशकों ने 11 यूनिकॉर्न में पैसे लगाए हैं। भारत के इन 21 यूनिकॉर्न की संयुक्त बाजार पूंजी 73.2 अरब डॉलर है। इस मामले में अमेरिका,…
Read MoreMonth: August 2020
राम मंदिर भूमि पूजन आज, पीएम मोदी के संदेश पर दुनिया की नजर
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेने एवं मंदिर के शिलान्यास के लिए अयोध्या पहुंचेंगे। इस ऐतिहासिक मौके के लिए अयोध्या नगरी सज धज कर तैयार है, सारी सजावट और भूमि पूजन की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। पीएम के हाथों आज शुभ मुहूर्त में मंदिर के गर्भगृह में पहली ईंट रखने का सभी को इंतजार है। यहां यह उत्साह मंदिर बनने तक अखंड भक्तिभाव से जारी रहेगा। घरों-प्रतिष्ठानों, रास्तों पर केसरिया रामध्वजा लहराने के साथ 12 स्वागत द्वार और जबरदस्त लाइटिंग…
Read Moreउत्तराखंड : करीब 600 करोड़ के घोटाले की ऑडिट की विशेष जांच रिपोर्ट में पुष्टि
देहरादून स्पेशल ऑडिट में सामने आया प्रदेश के सबसे बड़े चावल घोटाला उत्तराखंड में करीब 600 करोड़ के चावल घोटाले में हर स्तर पर घपला होने की पुष्टि अब ऑडिट की विशेष जांच रिपोर्ट से भी हो गई है। सचिव वित्त अमित सिंह नेगी ने 2015-16 और 2016-17 की यह जांच रिपोर्ट प्रमुख सचिव खाद्य को भेज दी है। रिपोर्ट से जाहिर है कि धान खरीद से लेकर मिलिंग, पैकिंग, गोदामों तक पहुंचाने के दौरान हर स्तर पर गड़बड़ी हुई। पीडीएस तक चावल पहुंचाने वाले स्टेट पूल तक को नहीं बख्शा…
Read Moreफिलहाल नहीं खुलेंगे योग सेंटर और जिम
नई दिल्ली केंद्र सरकार से इजाजत मिलने के बाद भी अनलॉक-3 में दिल्ली के जिम और योग सेंटर नहीं खुलने जा रहे हैं। दिल्ली सरकार ने देर रात तक इससे जुड़ा कोई आदेश जारी नही किया है जबकि बुधवार को इसे खोलने को हरी झंडी केंद्र ने दे रखी है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है। उधर, प्रदेश सरकार का काई अधिकारी इस बारे में बात करने को तैयार नहीं है। इससे पहले केंद्र सरकार ने बीती 31 जुलाई को अनलॉक-तीन की गाइडलाइन जारी…
Read Moreपंकज से सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कटवाए गए कई चक्कर तभी व्यवस्था को बदलने की ठान ली बन गए आईएएस
रेवाड़ी (हरियाणा) डॉ. पंकज ने तीसरे प्रयास में आईएएस बनने का सपना किया पूरा, आल इंडिया 56वीं रैंक सरकारी स्कूल से पढ़ाई, फिर रोहतक से एमबीबीएस किया, अब बन गए आईएएस रेवाड़ी के गांव टींट निवासी डॉ. पंकज यादव ने यूपीएससी की परीक्षा तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया 56वीं रैंक हासिल की है। पंकज यादव को 2018 में 589वीं रैंक मिली थी और वह आईपीएस बने थे। वह वर्तमान में इंफाल में बतौर एएसपी तैनात हैं। आईएएस बनने के सवाल पर यादव ने बताया कि वर्ष 2007 में 12वीं कक्षा…
Read Moreराघव जैन को मिली सफलता, ऑल इंडिया 127वीं रैंक
लुधियाना (पंजाब) चार साल से कर रहे थे सिविल सर्विसेज की तैयारी, शिक्षा के क्षेत्र में काम पसंद पिता का कारोबार संभालने की जगह मन में सिविल सर्विसेज में जाने का था जुनून मेहनत की दम पर हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। लुधियाना सिविल लाइंस निवासी राघव जैन ने भी मेहनत कर मंगलवार को घोषित सिविल सर्विसेज के परिणाम में ऑल इंडिया स्तर पर 127वां रैंक हासिल किया है। राघव इस रैंक को हासिल करने का श्रेय अपने मन की इच्छा और स्मार्ट वर्क को देते हैं। राघव…
Read Moreभारतीय सेना ने पाकिस्तान को सिखाया सबक एलओसी पर मारे गए पाकिस्तान के 10 सैनिक कई चौकियां भी तबाह
पुंछ जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अक्सर संघर्षविराम का उल्लंघन करने वाले पाकिस्तान को भारतीय सेना ने करारा सबक सिखाया है। तत्तापानी क्षेत्र में भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कम से कम 10 सैनिक मारे गए, जबकि कुछ घायल भी हुए हैं। सेना ने पाकिस्तान की कई चौकियां भी तबाह कर दीं। दरअसल, एलओसी पर मंगलवार सुबह करीब सात बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी, मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी…
Read Moreकिसानों को गोभी और मटर में उठाना पड़ा था घाटा, टमाटर ने की भरपाई
कुल्लू कुल्लू में फलों के बेहतर दाम मिलने के बाद सब्जियों को भी व्यापारी हाथों हाथ ले रहे हैं। कुल्लू का टमाटर स्थानीय मंडियों में 35 से 40 रुपये किलो बिक रहा है। सेब उचित दाम में बिकने के साथ ही टमाटर के दाम मिलने से घाटी के किसानों के चेहरे खिल गए हैं। इससे पहले फूलगोभी, गोभी और मटर में किसानों को काफी घाटा उठाना पड़ा था। पिछले साल सीजन के दौरान टमाटर पांच से दस रुपये किलो तक बिका था। इस बार किसानों को टमाटर के दाम तीन…
Read Moreसरकार ने पीटीए, पैट और पैरा शिक्षकों को बैक डेट से लाभ देने से हाथ खड़े कर दिए
शिमला सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे पीटीए, पैट और पैरा शिक्षकों को बैक डेट से लाभ मिलने के आसार बहुत कम है। वर्तमान महीने से ही प्रदेश सरकार नियमित करने के निर्देश जारी करने की तैयारी में है। बुधवार को अधिसूचना जारी होने की संभावना है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए वित्त महकमे ने बैक डेट से लाभ देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। साढ़े दस हजार शिक्षकों को बीते माह ही मंत्रिमंडल ने नियमित करने का फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के…
Read Moreएसआरएल लैब में कोई भी व्यक्ति 700 रुपये में करा सकेगा अपना कोरोना टेस्ट
शिमला हिमाचल में अब कोई भी व्यक्ति अपना कोरोना टेस्ट खुद करा सकेगा। यह टेस्ट निजी लैब एसआरएल में 700 रुपये में होगा। अभी इस लैब ने जिला कांगड़ा और मंडी में कोविड एंटीजन में टेस्ट कराने की हामी भारी है। सरकार ने इस निजी लैब को टेस्ट कराने के किए मशीनें स्थापित करने को कहा है। इसमें यूजर आईडी, पासवर्ड और लॉगिन आईडी स्वास्थ्य विभाग का रहेगा। यह इसलिए ताकि टेस्ट की निगरानी और गुणवत्ता बनी रहे। एसआर लैब प्रदेश के बड़े अस्पताल में सुविधा दे रही है। हिमाचल…
Read More