कोरोना महामारी से प्रभावित जुलाई महीने में यात्री वाहनों की बिक्री में 25.19 फीसदी गिरावट आई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने सोमवार को बताया कि इस साल जुलाई महीने में 1,57,373 यात्री वाहन बिके। फाडा ने देशभर के 1,235 आरटीओ से जुटाए आंकड़ों के आधार पर बताया कि जुलाई 2019 में 2,10,377 यात्री वाहनों की बिक्री हुई थी। इस साल जुलाई में दोपहिया वाहन भी कम बिके। यह संख्या पिछले साल के 13,98,702 वाहन की तुलना में 8,74,638 वाहन रही। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पर सबसे ज्यादा…
Read MoreMonth: August 2020
पकड़ी गई एक हजार करोड़ की हेरोइन,अफगानिस्तान से लाई गई थी 191 किलोग्राम की खेप
मुंबई महाराष्ट्र में नवी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर अधिकारियों ने अफगानिस्तान से आ रही 191 किलोग्राम हेरोइन की खेप पकड़ी है। नार्कोटिक्स विभाग के मुताबिक इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक हजार करोड़ रुपये से अधिक है। डॉयरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) और कस्टम विभाग के अधिकारियों के संयुक्त अभियान के तहत यह कार्रवाई की है। कस्टम विभाग के मुताबिक हेरोइन को प्लास्टिक पाईप के भीतर रख कर अफगानिस्तान से ईरान और फिर मुंबई लाया गया। पाईप को इस ढंग से पेंट किया गया था…
Read Moreयूपी में एमओयू साइन होते हैं, पर रोजगार नहीं मिलता : प्रियंका गांधी
नई दिल्ली कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद महासचिव प्रियंका गांधी ने युवाओं के रोजगार का मामला उठाया है। प्रियंका ने उत्तर प्रदेश सरकार से पूछा कि हर साल इन्वेस्टर्स समिट में एमओयू साइन होते हैं लेकिन उसका लाभ नहीं दिखता। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि करोड़ों लगाकर इन समिट में ये काम कागजी शेर बनने के लिए किया जाता है। उत्तर प्रदेश में भयंकर बेरोजगारी है और आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार को ये बताना चाहिए कितने एमओयू धरातल पर उतरे। कितने युवाओं…
Read Moreदिल्ली में कोरोना वायरस हो रहा है बेदम, स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रिकवरी रेट का 90 फीसदी
नई दिल्ली राजधानी में कोरोना वायरस बेदम हो रहा है। सोमवार को यहां कोरोना का रिकवरी रेट 90 फीसदी के पार पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि रिकवरी रेट का 90 फीसदी के आंकड़े को पार करना दर्शाता है कि अब संक्रमण पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है। नए मामले कम हो गए हैं। जितने लोग संक्रमित मिल रहे हैं। उससे ज्यादा ठीक हो रहे हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1,46,134 हो गई है और इनमें से 1,31,657 लोग ठीक…
Read Moreबाजवा की सुरक्षा वापस लेना बदला नहीं, वे इसे जन्मसिद्ध अधिकार मान रहे : कैप्टन अमरिंदर सिंह
चंडीगढ़ मुख्यमंत्री बोले- पंजाब सरकार ने नियमित समीक्षा के आधार पर लिया फैसला बाजवा की शिकायत ओछी, बादल परिवार के साथ नहीं हो सकती उनकी तुलना पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा की सुरक्षा वापस लेने पर उनके द्वारा लगाए बदले के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह 2013 की राज्य की सुरक्षा नीति के अनुसार उन्हें पेश खतरे की समय-समय पर की जाने वाली समीक्षा पर आधारित साधारण प्रक्रिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार किसी भी व्यक्ति को सही…
Read Moreडिफेंस इंडस्ट्री होंगी मजबूत, ताकत के साथ रोजगार भी बढ़ेगा
चंडीगढ़ अंबाला, पंचकूला, फरीदाबाद, पलवल, पृथला, बहादुरगढ़, गुरुग्राम व झज्जर में डिफेंस उपकरण बनाने वाली इकाइयां चंडीगढ़ समेत पंजाब के रोपड़, लालड़ू, मोहाली व हिमाचल के बद्दी, सोलन में भी तैयार होते हैं रक्षा उत्पाद रक्षा मंत्रालय ने 110 सैन्य उपकरणों के आयात पर रोक लगा दी है। इसी के साथ अगले छह सात साल में घरेलू सैन्य उद्योगों को चार लाख करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट दिए जाएंगे। इससे हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में स्थित स्थानीय डिफेंस इंडस्ट्रीज को भी बड़ा बूस्टअप मिलेगा। रक्षा उत्पाद विशेषज्ञों का मानना है…
Read Moreनए युग की शुरूआत, सेना का मनोबल बढ़ेगा, लेकिन गुणवत्ता जरूरी
जालंधर/अमृतसर (पंजाब) अर्थशास्त्री बोले- भारत की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर होगा, घरेलू उद्योग बढ़ेगा रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाते हुए भारत ने असॉल्ट राइफल, आर्टिलरी गन, राडार, हल्के जंगी हेलीकॉप्टर जैसे 101 रक्षा सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। भारत अब अपनी जरूरत के इन सामानों और हथियारों को खुद बनाएगा। भारत सरकार के इस कदम को एक क्रांतिकारी कदम बताया जा रहा है और इससे सेना के रिटायर अधिकारी खासे उत्साहित हैं। वहीं अर्थशास्त्रियों का तर्क है कि देश अब आत्मनिर्भरता की…
Read Moreतीन युवक लापता, या फिर 18 जुलाई के एन्काउंटर में मारे गए
राजोरी/श्रीनगर राजोरी के कोटरंका इलाके के दो गांवों से मजदूरी करने कश्मीर के शोपियां गए तीन युवक लापता हो गए हैं। एक युवक के पिता ने रविवार को इनके लापता होने की रिपोर्ट पीड़ी स्थित पुलिस चौकी में दर्ज कराई है। युवक के पिता का आरोप है कि 18 जुलाई को शोपियां में जो मुठभेड़ हुई उनमें मारे गए युवकों में एक उसका बेटा भी है। बताया जाता है कि कोटरंका के धार साकरी निवासी अबरार अहमद पुत्र बैग्गा खान, इम्तियाज अहमद पुत्र सबार हुसैन और तरकस्सी निवासी अबरार अहमद…
Read Moreभारतीय वायुसेना ने हिमाचल के आसमान को बना लिया है ट्रेनिंग ग्राउंड
शिमला चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के साथ हुए भारतीय सेना के टकराव के बाद से वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बढ़ते तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने लद्दाख से सटे हिमाचल के आसमान को अपना ट्रेनिंग ग्राउंड बना लिया है। पिछले एक महीने से हिमाचल के आसमान में अपाचे, चिनूक और मिग जैसे युद्धक व मालवाहक हवाई जहाजों के बाद अब राफेल ने भी उड़ान भरना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिन से लद्दाख से लगते लाहौल-स्पीति के आसमान में कई बार राफेल मंडराते देखे गए हैं। बताया जा…
Read Moreकरदाताओं का सस्ता राशन बंद, अब एपीएल उपभोक्ताओं में बंटेगा
शिमला हिमाचल के करीब 11 लाख एपीएल उपभोक्ताओं के सस्ते राशन में बढ़ोतरी होगी। सरकार ने डेढ़ लाख करदाताओं का सस्ता राशन बंद करना शुरू दिया है। अब इन लोगों का राशन एपीएल उपभोक्ताओं में बंटेगा। अभी एपीएल उपभोक्ताओं को प्रति कार्ड 11 किलो आटा और 5 से 6 किलो चावल मिल रहा है। बताया जा रहा है कि उपभोक्ताओं के राशन में 1 से 2 किलो तक बढ़ोतरी हो सकती है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता…
Read More