बेटी की आत्महत्या के लिए पढ़ाई का दबाव जिम्मेदार

हल्द्वानी। 15 अक्तूबर को टनकपुर रोड पर हुई आठवीं की छात्रा की आत्महत्या का मामला गरमा गया है। बुधवार को पिता ने आत्महत्या के लिए स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए एसएसपी से जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने कथित रूप से उनकी बेटी को परीक्षा में कम नंबर दिए, जिस कारण उसकी रैंक नहीं आई और उसने आत्महत्या कर ली। टनकपुर रोड निवासी श्याम नाथ गोस्वामी ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी शिक्षा टनकपुर रोड स्थित द्रोण पब्लिक स्कूल में आठवीं…

Read More

युवती को बहलाफुसलाकर पहुंचाया हरियाणा

भीमताल। धारी तहसील क्षेत्र के एक गांव में की युवती को बहला फुसलाकर हरियाणा तक ले जाने का मामला सामने आया है। युवती किसी तरह जान बचाकर गांव तक पहुंची है। ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़े इस मामले को युवती ने एसडीएम के सामने रखा। एसडीएम ने पटवारी को जांच के आदेश दिए हैं। उपजिलधिकारी चंद्र सिंह इमलाल ने बताया कि ओखलकांडा ब्लाक के एक गांव में रहने वाली युवती मंगलवार को तहसील पहुंची। युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ बाहरी लोग उसे उसके परिजनों के साथ घुमाने के…

Read More

कार दुर्घटना में चालक की मौत

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-टनकपुर मार्ग पर मीना बाजार के पास मंगलवार की रात इनोवा कार दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। कार में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को रात में ही जिला अस्पताल लाया गया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक घाट चौकी के कांस्टेबल जितेंद्र तिवारी ने रात में सूचना दी कि इनोवा कार खाई में गिर गई है। कोतवाल जीपी बौंठियाल, फायर सर्विस के प्रभारी नैन सिंह बोरा रात में रेस्क्यू टीम और 108 वाहन को लेकर मौके को रवाना हुए। कार सड़क से पलटकर एक चट्टान पर…

Read More

अतिक्रमण पर प्रशासन का रुख सख्त

कोटद्वार। शहर में स्टेशन रोड और झंडाचौक बाजार को अतिक्रमणमुक्त करने के एक दिन बाद बुधवार को तहसील प्रशासन और नगर पालिका ने नजीबाबाद रोड और देवीरोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान का असर यह रहा कि सड़कें खुली-खुली नजर आ रही हैं। पिछले तीन दिन से शहर में जाम लगने की नौबत नहीं आई। स्थानीय नागरिकों ने सरकारी मशीनरी की इस कवायद का स्वागत किया है। कहा कि अब लोग सड़कों पर अच्छी तरह से आवाजाही कर पा रहे हैं। बुधवार को तहसीलदार वेदपाल सिंह, नायब तहसीलदार…

Read More

अवैध खनन करते दो श्रमिक गिरफ्तार

कोटद्वार। वन विभाग ने मालन नदी में अवैध खनन करते हुए दो श्रमिकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कर्मचारियों ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं। लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में वन विभाग की टीम ने बुधवार दिन में मालन और सुखरों नदियों में अवैध खनन के खिलाफ छापा मारा। इस दौरान टीम ने दो लोगों खजान सिंह और अजय निवासी जिला एटा उत्तर प्रदेश हाल निवासी सिंबलचौड़ पदमपुर कोटद्वार को अवैध खनन करते हुए…

Read More

जल निगम में गुम हो गई आगणन की फाइल!

बागेश्वर। गुरना और कांडे के ग्रामीणों ने पूर्व में मुख्यमंत्री की ओर से घोषित पेयजल योजना का काम शुरू नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की है। 15 जनवरी तक काम शुरू नहीं होने की दशा में ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने कहा है कि विभागीय कार्यालयों में इस योजना से संबंधित फाइल खो गई है। ग्रामीणों ने यहां अपर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिसमें कहा गया है कि गत वर्ष उत्तरायणी मेले के दौरान मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने गुरना और कांडे गांव…

Read More

ब्यूटीशियन 11 लोगों के खिलाफ दी तहरीर

गरुड़। थाना क्षेत्र बैजनाथ की एक ब्यूटीशियन ने अपने मकान मालिक सहित ग्यारह अन्य लोगों पर दुकान का सामान बाहर फेंकने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने की तहरीर थानाध्यक्ष बैजनाथ को सौंपी है। एसपी के निर्देश पर सीईओ ने घटना स्थल का दौरा कर जांच शुरू कर दी है। गरुड़ बाजार में एक महिला किराये के मकान में ब्यूटी पार्लर की दुकान चलाती है। उसने मकान मालिक सहित 11 अन्य लोगाें पर अपने प्रतिष्ठान का सामान बाहर फेंकने, अभद्र व्यवहार करने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और दुकान…

Read More

सड़क किनारे चल रही हैं कक्षाएं

रुद्रप्रयाग। राजकीय जूनियर हाईस्कूल तिमली भरदार का भवन बने भले ही छह माह हो गए हैं, लेकिन छात्र सड़क किनारे पत्थरों में बैठ कर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। वर्तमान में जूनियर हाईस्कूल तिमली भरदार खाद भंडार के दो कमरों में चल रहा है। विद्यालय में नौ छात्र पंजीकृत हैं। स्कूल भवन नहीं होने की वजह से छात्र सड़क किनारे पथरीली जमीन पर बैठ रहे हैं। इससे सड़क से गुजर रहे वाहनों के शोर और धूल से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वर्ष 2009-10 में तिमली भरदार में…

Read More

जन कल्याण शिविर में 82 शिकायतें दर्ज

रुद्रप्रयाग। जीआईसी चोपता में आयोजित जन कल्याण शिविर में 82 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें 30 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में विधायक शैला रानी रावत ने विभागीय अधिकारियों को अवशेष शिकायतों का त्वरित निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि रुद्रप्रयाग-मोहनखाल मोटर मार्ग का हॉट मिक्स डामरीकरण होगा। उन्होंने ऊर्जा निगम से चोपता में स्वीकृत 33 केवी विद्युत सब स्टेशन के संबंध में जानकारी ली। निगम के ईई पवन कुमार ने बताया कि सब स्टेशन के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। निर्माण…

Read More

सारी सीमाएं लांघ रहे हैं मोदीः आजम खान

उत्तर प्रदेश के हरदोई में नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खान ने कहा कि भाजपा नेता नरेंद्र मोदी मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए सारी सीमाएं लांघ रहे हैं। मुस्लिम समाज उनके बहकावे में आने वाला नहीं। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सौहृर्द बिगाड़ना राजनैतिक और सामाजिक पाप है। राजनीतिक दलों को इस पर चिंतन करना चाहिए। पढ़ें, धोनी के भाई सपा के ‌टिकट पर लड़ेंगे चुनाव उन्होंने कहा कि इलाहाबाद में कुंभ मेले की सफलता नरेंद्र मोदी को नहीं दिखी। उन्हें मक्का मदीना दिखता है। अमेरिका में भारतीय राजनयिक देवयानी के साथ…

Read More