दिलशान को धक्का देने पर शहजाद पर जुर्माना

दिलशान को धक्का देने पर शहजाद पर जुर्माना

दुबई: पाकिस्तानी ओपनर अहमद शहजाद पर श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वन डे के दौरान तिलकरत्ने दिलशान को धक्का देने के आरोप में आईसीसी ने 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि शहजाद को श्रीलंकाई ओपनर दिलशान को मैच के दौरान धक्का देने का दोषी पाया गया है। इसके लिए उन पर जुर्माना लगाया जाता है। आईसीसी ने कहा ‘पाकिस्तानी ओपनर को आईसीसी के नियम का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। इस नियम के तहत वह गलत…

Read More

टेस्ट रैंकिंग में विराट ने लगाई नौ स्थान की छलांग

टेस्ट रैंकिंग में विराट ने लगाई नौ स्थान की छलांग

दुबई: भारत के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानसबर्ग टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के दम पर ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नौ स्थान की छलांग के साथ अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 11वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। विराट ने मैच की पहली पारी में 119 और दूसरी पारी में 96 रन बनाए थे और वह ‘मैन आफ द मैच’ रहे थे। विराट के 748 रेटिंग अंक हैं। इस मैच की दूसरी पारी में शानदार 153 रन बनाने वाले भारत के नए श्रीमान भरोसेमंद चेतेश्वर पुजारा अपने सातवें…

Read More

अंधाधुंध गोलियों के बीच चश्मे ने बचाई लड़की की जान

अंधाधुंध गोलियों के बीच चश्मे ने बचाई लड़की की जान

ओलंपिया: आम तौर पर धूप और तेज रौशनी से आंखों को बचाने वाले चश्मे ने अमेरिका में गोलीबारी के दौरान एक लड़की की जान बचाई। सीटल में अपने घर में काउच पर सो रही एक 16 साल की लड़की के चश्मे से टकराकर गोली की दिशा बदल गई और उसे बस मामूली चोट आई है। पुलिस ने बताया कि भारतीय समयानुसार कल पूर्वाह्न 11 बजकर 10 मिनट पर एक कार में आए हमलावर उसके घर पर अंधाधुंध गोलियां बरसाते हुए निकल गए। कुछ गोलियां दीवारों से टकराईं, लेकिन एक खिड़की से…

Read More

श्रीलंका ने सामूहिक कब्रगाहों की जांच शुरू की

श्रीलंका ने सामूहिक कब्रगाहों की जांच शुरू की

कोलम्बो: श्रीलंका सरकार ने देश के उत्तरी क्षेत्र में जहां सेना की तमिल टाइगर्स के विद्रोहियों के साथ लडाई हुर्इ थी। सामूहिक कब्रगाह पाए जाने की जांच शुर कर दी है। श्रीलंका के उत्तर पूर्व जिला मन्नार में जहां तमिल विद्रोहियों के विरद्ध चार वर्ष पूर्व लडाई खतम हुर्इ थी।  पहली सामूहिक कब्रगाह मिली थी। रविवार को यहां चार और खोपडियां पार्इ गर्इ थी और इसके बाद ही सरकार ने मजिस्ट्रेट से जांच कराने का आदेश दिया था। पुलिस प्रवक्ता अजीत रोहाना ने बताया कि मन्नार में सड़क के किनारे पेयजल…

Read More

हाईकोर्ट ने मुशर्रफ को सरकार से संपर्क की सलाह दी

हाईकोर्ट ने मुशर्रफ को सरकार से संपर्क की सलाह दी

कराची: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट ने आज पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ को अपने ऊपर विदेश जाने पर लगी रोक को हटाने के लिए सरकार से सम्पर्क करने की सलाह दी। हाईकोर्ट ने इस रोक को स्वयं हटाने का आदेश देने से इनकार कर दिया। मुशर्रफ का नाम सरकार की उस सूची में शामिल है।   जिन्हें विदेश जाने की मनाही है। भूतपूर्व राष्ट्रपति ने अदालत से अपील की थी कि वह उनका नाम इस सूची से हटाने का आदेश दे। हाईकोर्ट ने कहा कि यह मामला न्यायालय के अधिकार क्षेत्र…

Read More

गृहयुद्ध की कगार पर पहुंचा दक्षिण सूडान

गृहयुद्ध की कगार पर पहुंचा दक्षिण सूडान

जुबा: दशकों तक चले गृहयुद्ध के बाद सूडान से अलग होकर 2011 में अस्तित्व में आये नए देश दक्षिण सूडान में नेतृत्व को लेकर जारी तनातनी के कारण स्थिति दिन ब दिन बिगडती जा रही है जिससे यहां गृहयुद्ध की आशंका प्रबल हो गई है। तेल के अकूत भंडार दक्षिण सूडान में यह सारा विवाद तब शुरू हुआ जब डिंका समुदाय से संबद्ध राष्ट्रपति सल्वा कीर ने न्यूएर कबीले से संबद्ध पूर्व राष्ट्रपति रीक माशर पर षडयंत्र करके तख्तापलट करने की कोशिश का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों के समर्थकों के…

Read More

आस्ट्रेलिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 मरे

आस्ट्रेलिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 मरे

सिडनी: आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में दुर्घटनाग्रस्त हुए छोटे हेलीकॉप्टर के दो यात्रियों का शव रविवार को मिला। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विक्टोरिया पुलिस की प्रवक्ता ने बताया कि दो लोगों का शव किंगलेक नेशनल पार्क में सुबह आठ बजे मिला। डिक्सन क्रीक शहर के यारा वैली कॉनफेरेंस सेंटर से दो लोगों ने  शनिवार शाम 15 मिनट की यात्रा के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन यह विमान वापस नहीं लौट पाया।

Read More

लोकसभा चुनाव में भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस ने किया ‘आप’ से गठबंधन

लोकसभा चुनाव में भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस ने किया ‘आप’ से गठबंधन

नई दिल्ली: भाजपा नेताओं का मानना है कि कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में मुख्य विपक्षी दल की संभावनाएं कम करने के प्रयास में दिल्ली में ‘आप’ से गठबंधन किया है। भाजपा नेताओं ने स्वीकार किया कि ‘आप’ लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ शहरी चुनाव क्षेत्रों में भाजपा की संभावनाओं को कमजोर कर सकती है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपना नाम उजागर नहीं करने के आग्रह पर कहा कि भ्रष्टाचार और घोटालों के चलते संप्रग सरकार की साख गिरने के चलते…

Read More

अब दिल्ली में ‘आप’ और ‘सांप’ मिलकर चलाएंगे सरकार: विजय गोयल

अब दिल्ली में ‘आप’ और ‘सांप’ मिलकर चलाएंगे सरकार: विजय गोयल

नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने बयान देते हुए कहा कि अब दिल्ली में ‘आप’ और ‘सांप’ मिलकर चलाएंगे सरकार। बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने का फैसला किया है। इस बाबत पार्टी के नेताओं ने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात कर सरकार बनाने की पेशकश की। गोयल ने कहा, ‘आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को सांप कहा था। अब आप और सांप मिलकर चलाएंगे सरकार।’ गौरतलब है कि कांग्रेस ने सरकार बनाते ही आप के…

Read More

गांगुली की शिकायत : उनका पक्ष ठीक से नहीं लिया गया

गांगुली की शिकायत : उनका पक्ष ठीक से नहीं लिया गया

नई दिल्ली:  उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ए के गांगुली ने किसी इंटर्न का उत्पीडऩ या उसके प्रति कोई अवांछित आचरण करने के प्रयास से इनकार करते हुए आज भारत के प्रधान न्यायाधीश पी सदाशिवम से शिकायत की कि अदालत ने उनके पक्ष पर ठीक ढंग से ध्यान नहीं दिया।  न्यायमूर्ति गांगुली ने प्रधान न्यायाधीश को लिखे आठ पृष्ठों के पत्र में कहा है कि वह इस पत्र की एक प्रति राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी भेज रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं हाल के कुछ घटनाक्रमों को लेकर व्यथित हूं।…

Read More