घिरथोली में दोमंजिला मकान में भड़की आग

बैजनाथ (कांगड़ा)। समीपवर्ती गांव घिरथोली निवासी ब्रह्म दास के घर की ऊपरी मंजिल आग की भेंट चढ़ गई। आग की सूचना लगते ही आसपास के घरों के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने कूहल में चल रहे पानी की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग का कारण बिजली तारों का शॉर्ट होना बताया जा रहा है। एसडीएम संदीप सूद ने मौके का दौरा कर हालात का जायजा लिया है। विधायक किशोरी लाल ने प्रभावितों की उचित सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। घटना का…

Read More

बारिश ने लगाया सूखे पर मरहम

नूरपुर (कांगड़ा)। मौसम के अचानक करवट बदलते ही किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। पिछले करीब डेढ़ माह से गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए बारिश के इंतजार में आसमान की तरफ टकटकी लगाए बैठे किसानों की मुराद पूरी हो गई है। यह बारिश रबी सीजन की फसलों खासकर गेहूं के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। इससे पहले कांगड़ा जिले के निचले मैदानी इलाकों में ड्राई स्पेल के चलते असिंचित क्षेत्रों में गेहूं की बिजाई में पिछड़े किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें झलकने लग पड़ी…

Read More

खराब मौसम में बिजली भी दे गई दगा

धर्मशाला। एक तरफ कांगड़ा की ऊपरी पहाड़ियाें में बर्फबारी से जिला भर में शीतलहर का प्रकोप रहा, वहीं रविवार को दिन भर बिजली की आंखमिचौनी ने लोगों और सैलानियों को मुश्किल में डाले रखा। मैकलोडगंज में बिजली गुल होने से बाहरी राज्यों से आए पर्यटक होटलों में ठंड से ठिठुरते रहे। बाजारों में भी दुकानदार बिजली गुल होने के बाद आग सेंककर समय पास करते दिखे। विद्युत बोर्ड के अनुसार गज पावर हाउस में बिजली की वोल्टेज बढ़ने से लोड बढ़ गया। इससे बार-बार लाइट बंद करनी पड़ रही थी।…

Read More

जलोड़ी दर्रा खोलने में जुटा लोनिवि

कुल्लू। भारी बर्फबारी से बंद औट-लुहरी राज्य मार्ग को खोलने के लिए लोनिवि बंजार और आनी ने कमर कस ली है। लोनिवि बंजार और आनी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र से मार्ग को बहाल करने में जुट गया है। सोमवार को विभाग ने 60 मजदूर, दो जेसीबी तथा दो डोजर की तैनाती कर बर्फ को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। घियागी सेे चैहणी तक बर्फ से ढका औट-लुहरी राज्य मार्ग के करीब बीस किलोमीटर के हिस्से से बर्फ को हटाना होगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अगर मौसम ने…

Read More

ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, एक घायल

मणिकर्ण (कुल्लू)। मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनोें को सौंप दिया है। घायल का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो व्यक्ति ट्रैक्टर में सवार होकर बरशैणी की तरफ काम करने के लिए जा रहे थे। अचानक ट्रैक्टर चालक एनएचपीसी चैकपोस्ट बरशैणी के पास नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में…

Read More

काईस के सोयल में तीन मकान राख

काईस (कुल्लू)। खराहल घाटी के काईस स्थित सोयल में शनिवार रात तीन ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से भड़की। प्रशासन ने प्रभावितों को पांच-पांच हजार रुपये, कंबल, खाद्य सामग्री फौरी राहत के रूप में दे दी है। अग्निकांड में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। खराहल घाटी के सोयल में ढाई मंजिला तीन मकान जलकर आग की भेंट चढ़ गए। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब बुधराम, पूने राम और भाग चंद के मकान देखते ही देखते…

Read More

पहाड़ों सहित रिहायशी इलाके भी लकदक

कुल्लू। करीब दो माह के लंबे सूखे से परेशान घाटी के लोग बारिश की गुहार के लिए कई बार अपने आराध्य देवी-देवताओं की शरण में पहुंचे। लेकिन, शनिवार देर शाम को अचानक मेघ बरसने से हुई बारिश तथा बर्फबारी ने लोग झूम उठे। जिला की पहाड़ियाें पर गिरे बर्फ के फाहे के बाद देखते ही देखते कुल्लू घाटी के रिहायशी इलाके भी बर्फ की सफेद चादर में लिपट गए। बर्फ इतनी दूर तक जा गिरी कि दूर-दूर तक बर्फ ही बर्फ नजर आने लगी। बंजार घाटी की तीन कोठी पूरी…

Read More

बर्फ के फाहों में लिपटी पर्यटन नगरी

मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में जाड़े का पहला हिमपात हुआ। रविवार दोपहर तक मनाली में करीब बारह इंच ताजा बर्फबारी रिकार्ड की गई। बर्फ की सफेद चादर से चमकी मनाली नगरी के व्यवसायियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। खास कर मंदी की मार झेल रहे मनाली के पर्यटन कारोबार के लिए सुखद संकेत है। ऐसे में मनाली में क्रिसमस और नए साल का जश्न दोगुणा हो गया है। रविवार सुबह पूरी मनाली बर्फ की चादर से लिपटी होने से यहां आए सैलानी भी हैरान रह गए और बर्फ…

Read More

लाहौल घाटी के लिए हेलीकाप्टर की मांग

केलांग। ताजा बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रा बंद जाने से जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी का सड़क संपर्क शेष दुनिया से कट गया है। यातायात सुविधा ठप हो जाने के बाद अब हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। लाहौल पंचायत प्रधान संघ ने राज्य सरकार और विधायक एवं उपाध्यक्ष नेशनल एसटी कमीशन रवि ठाकुर को दूरभाष और ज्ञापन भेजकर लाहौल स्पीति के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने की मांग की है। प्रधान संघ के अध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि शनिवार रात को हुई बर्फबारी के…

Read More

नहीं लगा लापता युवक का सुराग

नंगल (रूपनगर)। ऊना से लापता युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। नंगल बस स्टैंड के नजदीक हाइडल कैनाल चैनल नहर के निकट कुछ दिन पहले लावारिस कार मिली थी। इसमें से सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया था। लेकिन ऊना के युवक का कु छ पता न चल पाने के बाद आज तक पुलिस हवा में ही तीर चला रही है। करीब दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद नंगल से लापता हुए ऊना के पुलवाला बाजार निवासी 21 वर्षीय रमन कुमार का अभी तक सुराग…

Read More