ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, एक घायल

मणिकर्ण (कुल्लू)। मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनोें को सौंप दिया है। घायल का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो व्यक्ति ट्रैक्टर में सवार होकर बरशैणी की तरफ काम करने के लिए जा रहे थे। अचानक ट्रैक्टर चालक एनएचपीसी चैकपोस्ट बरशैणी के पास नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक चहला चंबा निवासी शरीफ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, थोरू कांगड़ा निवासी निर्देश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में किया जा रहा है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच मणिकर्ण चौकी इंचार्ज राज कुमार कर रहे हैं।

Related posts