नेरचौक (मंडी)। बैंक से जाली लेटर पैड बनाकर लाखों की गाड़ी खरीदने का मामला सामने आया है। गाड़ी विक्रेता कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार गत बुधवार को एसबीआई नेरचौक ब्रांच के जाली डीओ नोट से शिवांश मोटर से सुंदरनगर निवासी जुबीन ने करीब 10 लाख की हुंडई गाड़ी खरीद ली। शिवांश मोटर के आरएम राम चंद्र शर्मा ने जब एसबीआई नेरचौक से पेमेंट के बारे में पूछा तो जालसाजी का मामला सामने आया। एसबीआई बैंक प्रबंधक…
Read MoreYear: 2013
बीमा कंपनी को देना होगा ढाई लाख मुआवजा
मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम ने बीमा कंपनी को उपभोक्ता के पक्ष में 2,51,187 रुपये की मुआवजा राशि ब्याज सहित अदा करने के आदेश दिए। इसके अलावा कंपनी की सेवाओं में कमी के कारण उपभोक्ता को हुई मानसिक यंत्रणा और परेशानी के बदले 6000 रुपये हर्जाना और 3000 रुपये शिकायत व्यय अदा करने के आदेश दिए। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्यों रमा वर्मा एवं लाल सिंह ने जोगिंद्रनगर सर्किट बेंच में सुनाए फैसले में शानन गांव निवासी सुरेश कुमार पुत्र मस्त राम की शिकायत को उचित मानते…
Read Moreखच्चरों पर लदे देवदार के 14 स्लीपर पकड़े
गोहर (मंडी)। वन विभाग ने नाचन वन मंडल के अंतर्गत कमरूनाग मंदिर के समीप खुंडे के पास सात खच्चरों पर तस्करी कर ले जाए जा रहे देवदार के 14 स्लीपर बरामद करके तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार देर रात वन विभाग नाचन की टीम को यह सफलता हाथ लगी। विभागीय टीम ने अवैध लकड़ी, खच्चरों और तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। वन विभाग ने पुलिस को भी सूचित कर दिया है। आरोपियों की पहचान…
Read Moreबसों की कमी को लेकर एससीए का प्रदर्शन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में बसों की कमी और एचआरटीसी का डिपो खोलने की मांग को लेकर जोगिंद्रनगर कॉलेज एससीए ने प्रदर्शन किया। महाविद्यालय परिसर से बस अड्डे तक एससीए के बैनर तले सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। वहीं, एचआरटीसी प्रबंधन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। एससीए के प्रधान रविंद्र सिंह, उपप्रधान अनिल कुमार, सह सचिव दीपा पूर्व एससीए प्रधान गुरमीत भारद्वाज ने कहा कि जोगिंद्रनगर में एचआरटीसी का डिपो खोलने एवं बसों की कमी को लेकर लंबे समय से माकपा, एसएफआई, नौजवान सभा और कई युवक मंडलों की…
Read Moreसोलो डांस में अव्वल रहा शिवम
बिलासपुर। के डांस कंपीटिशन ‘श्रिया-2013’ में भाग लेने पहुंचे स्कूली बच्चों का उत्साह देखते ही बना। किसान भवन में बुधवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में अव्वल रहने के लिए प्रतिभागियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बच्चों के बीच हुई कांटे की टक्कर के चलते विजेताओं के चयन के लिए निर्णायक मंडल को भी काफी सोचने को विवश कर दिया। बुधवार को किसान भवन में आयोजित के डांस कंपीटिशन में सरस्वती विद्या मंदिर, डीएवी, राधे गोविंद, कन्या पाठशाला, ग्लोरी, आर्यन, माउंट केलेवरी व क्रिसेंट पब्लिक स्कूल…
Read Moreनवरात्र: नयना देवी जाना है तो जरूर पढ़ें ये खबर
आगामी नवरात्र मेला में मां श्री नयनादेवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालु बेफिक्र होकर नयनादेवी पहुंचें। नयनादेवी में नवरात्र मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। इस बार मेले के लिए ट्रक, ट्रैक्टर और टैंपो से सवारियां ढोने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नयना देवी में प्रदेश के अलावा पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में आगामी माह से शुरू हो रहे नवरात्र मेला में ट्रक, टैंपों, ट्रैक्टर से सवारियां ढोने पर प्रतिबंध रहेगा। मेला के दौरान नयनादेवी क्षेत्र…
Read Moreमैच फिक्सिंग’ की तर्ज पर हो रही थी नकल!
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्थानीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला में गत बुधवार को पकड़े गए नकल के मामलों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे न केवल परीक्षा केंद्र में तैनात स्टाफ, बल्कि स्कूल शिक्षा बोर्ड के उड़नदस्ते की कार्यप्रणाली पर भी उंगलियां उठ रही हैं। बहरहाल, घुमारवीं के एसडीएम ने वीरवार को इसकी रिपोर्ट स्कूल शिक्षा बोर्ड को भेज दी है। इस रिपोर्ट के आधार पर कइयों पर गाज गिर सकती है। घुमारवीं छात्र पाठशाला में गत बुधवार को नकल के कई मामले पकड़े गए थे। एसडीएम राजीव कुमार ने…
Read Moreकॉलेज कैंटीन से नहीं हट सका ताला
चंबा। जिले के एकमात्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा की कैंटीन पर दो माह से ताला लटका हुआ है। इसके चलते कॉलेज के करीब 2100 विद्यार्थियों और स्टाफ को कैंटीन की सुविधा नहीं मिल रही है। विद्यार्थियों को मजबूरन बाजार के होटलों से खाद्य वस्तुएं लेनी पड़ रही हैं। शैक्षणिक सत्र 2013-14 के लिए कॉलेज प्रशासन ने कैंटीन के टेंडर 25 जुलाई को रखे थे। विभागीय कारणों के चलते टेंडर की तारीख 10 अगस्त को तय की गई। 10 अगस्त को टेंडर प्रक्रिया में आधा दर्जन पार्टियों ने भाग लिया और उन्होंने…
Read Moreकहीं गुरुजी, कहीं चपरासी नहीं
तेलका (चंबा)। केंद्रीय पाठशाला पण्ताह के अधीन आने वाले चार स्कूलों में शिक्षकों की कमी चल रही है। इन स्कूलों में वर्तमान में कुल 306 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्राथमिक स्कूल करवाल में जेबीटी के दो पद खाली चल रहे हैं। छत्रेल स्कूल में 27 बच्चों का भविष्य एक ही अध्यापक के हाथ में है। यहां जेबीटी का पद पिछले दो वर्षों से खाली चल रहा है। अंद्राल तथा नगाली स्कूल में जेबीटी का एक-एक पद लंबे समय से रिक्त पड़ा हुआ। मंडाई स्कूल में चपरासी का पद…
Read Moreगर्मी गई पर नहीं गया जल संकट
पुखरी (चंबा)। ग्राम पंचायत चकलू के चीणू गांव में जल संकट खड़ा हो गया है। दस दिन से पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से गांव में पानी की समस्या से 150 लोगों की आबादी त्रस्त है। उपमंडल कोटी में विभागीय अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। गांव में खेतीबाड़ी का कार्य जोरों से चला हुआ है। नलों में पानी न आने से ग्रामीणों में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष है। मनजीत सिंह,…
Read More