हैरत : काबुली चने को खा गए कीड़े सोलन। जिले के डिपुओं में सस्ती कीमतों पर मिल रहे काबुली चने की गुणवत्ता पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। अधिकांश स्थानों से खराब चना होने की शिकायतें आ रही हैं। लोगों का दावा है कि चने कीडे़ लगे हैं, हालांकि पैकेट बाहर से देखने में साफ दिखता है। स्वास्थ्य विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग से जांच की मांग की है। स्थानीय उपभोक्ता गणेश दत्त, केडी शर्मा, पंकज, देवराज शर्मा, सारिका शर्मा, ज्योति, तारा देवी, नरेंद्र कुमार, विवेक शर्मा और बीके…
Read MoreYear: 2013
बैंक कर्मचारी की लापरवाही से हुई चोरी
बैंक कर्मचारी की लापरवाही से हुई चोरी बद्दी (सोलन)। बैंक कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बद्दी में स्थित बैंक में चोरी हुई है। कैशियर खुला पैसा नोट गिनने वाली मशीन पर रखने के बाद काउंटर छोड़ देता है जिससे चोर को पैसा उड़ाने में कोई भी दिक्कत नहीं हुई। सभी कर्मचारी अपने-अपने काम में व्यस्त होने से किसी ने भी उसे जाते हुए नहीं देखा। वहीं पुलिस को चोरी होने के 40 मिनट के बाद सूचित किया तब तक आरोपी हरियाणा राज्य की सीमा पार कर गया था। चोरी का…
Read Moreहिमाचल में भी हाई अलर्ट
शिमला। पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस पर आतंकी हमले के दृष्टिगत हिमाचल में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इसके तहत चप्पे-चप्पे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जम्मू-कश्मीर से लगती चंबा की 226 किमी की सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए वहां तैनात पुलिस जवानों को सतर्क किया गया है। मंदिरों की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए भी तीन श्रेणियां बनाई गई हैं। पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने सभी आईजी रेंज और जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के आदेश जारी…
Read Moreऔद्योगिक निगम कर्मियों को आठ प्रतिशत महंगाई भत्ता
शिमला। एचपीएसआईडीसी कर्मियों को आठ प्रतिशत महंगाई भत्ते की मंजूरी दी गई है। यह मंजूरी वीरवार को निदेशक मंडल की बैठक मे दी गई है। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (एचपीएसआईडीसी) के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए वित्त वर्ष 2012-13 में लगभग चार करोड़ रुपये का कुल लाभ अर्जित करने के लिए निगम के प्रबंधन वर्ग के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि एचपीएसआईडीसी ने अपनी कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि…
Read Moreबहाल होगी दूध गंगा योजना
शिमला। हिमाचल में दूध गंगा योजना को जल्द बहाल किया जाएगा। अब इस योजना के तहत नाबार्ड की नई शर्तों पर ही सब्सिडी मिलेगी। इसके लिए 30 फीसदी महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित किया जाएगा। यह स्कीम 15 जुलाई को सस्पेंड कर दी गई थी। राज्य पशुपालन विभाग के सूत्रों ने बताया है कि हिमाचल सहित कई प्रदेशों में निलंबित की गई दूध गंगा योजना को बहाल करने के लिए केंद्र सरकार सहमत हो गई है। नाबार्ड अब इस योजना के लिए आवश्यक उपदान देने को तैयार हो गया है।…
Read Moreचार विधायकों की पुरानी सीटों पर घमासान
शिमला। चार जिला परिषद सदस्यों के विधायक बनने के बाद हिमाचल में इनकी पुरानी सीटों पर घमासान छिड़ गया है। लगभग तीन साल पहले अनिरुद्ध सिंह, पवन काजल, विक्रम सिंह जरियाल और हंसराज जिला परिषद सदस्यों के रूप में चुनकर आए थे। बाद में ये चारों विधायक बन गए, तो ये सीटें खाली हो गईं। छह अक्तूबर को इन सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदवार अनिरुद्ध सिंह के मशोबरा वार्ड से हैं। हिमाचल में जिला परिषद के उपचुनाव तीन जिलों शिमला, कांगड़ा और चंबा में चार…
Read Moreमंडी में पांच लाख को मिलेगा सस्ता राशन
मंडी। जिले में अक्तूबर 2013 से पांच लाख 36 हजार 750 पात्र व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सस्ती दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जाएगा। उपायुक्त मंडी देवेश कुमार ने वीरवार को प्रधान सचिव खाद्य आपूर्ति विभाग संजय मूर्ति तथा निदेशक प्रियतु मंडल के साथ प्रदेश में खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू करने के बारे में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात की। बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बीपीएल, पीडीएस परिवार, अंत्योदय तथा अन्नपूर्णा योजना के तहत लिए गए परिवारों को शामिल किया गया है। वहीं,…
Read Moreडेढ़ सौ की छात्रवृत्ति को तीन सौ रुपये खर्चा
कोटली (मंडी)। आईआरडीपी परिवार से संबंधित छात्रों के अभिभावकों को सरकार की ओर से मिलने वाली सालाना डेढ़ सौ रुपये छात्रवृत्ति पाने के लिए अपने जेब से दो से तीन गुना अधिक खर्च करना पड़ रहा है। औपचारिकताएं पूरी करने में पेरेंट्स का 300 से 400 रुपये खर्च हो रहा है। सरकार की ओर से प्राथमिक पाठशालाओं में पढ़ने वाले आईआरडीपी वर्ग से संबंधित विद्यार्थियों को सालाना 150 रुपये सालाना छात्रवृत्ति दी जाती है। छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से पात्र छात्रों से औपचारिकताएं पूरी करवाई…
Read Moreदो भाइयों की रंजिश किरायेदारों पर पड़ी भारी
लडभड़ोल (मंडी)। जटेहड़ गांव में दो भाइयों की रंजिश किरायेदारों पर भारी पड़ गई। छोटे भाई ने किरायेदारों और भाभी की बेरहमी से पिटाई कर डाली। महिला बैजनाथ अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जटेहड़ निवासी जगदीश की अपने भाई राम सिंह के साथ अनबन थी। वीरवार को रंजिश के चलते जगदीश ने राम सिंह की किराये पर दी गई दुकान में फोटोग्राफी की दुकान चला रहे राजेश कुमार और सुदेश कुमार की पिटाई कर दी।…
Read Moreदो भाइयों की रंजिश किरायेदारों पर पड़ी भारी
लडभड़ोल (मंडी)। जटेहड़ गांव में दो भाइयों की रंजिश किरायेदारों पर भारी पड़ गई। छोटे भाई ने किरायेदाराें और भाभी की बेरहमी से पिटाई कर डाली। महिला बैजनाथ अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जटेहड़ निवासी जगदीश की अपने भाई राम सिंह के साथ अनबन थी। वीरवार को रंजिश के चलते जगदीश ने राम सिंह की किराये पर दी गई दुकान में फोटोग्राफी की दुकान चला रहे राजेश कुमार और सुदेश कुमार की पिटाई कर दी।…
Read More