ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समूर कलां में मंगलवार को बंगाणा उपमंडल के बाल विज्ञान सम्मेलन-2013 का समापन समारोह आयोजित किया गया। सम्मेलन में निजी एवं सरकारी संस्थानों के लगभग 150 विद्यार्थियों ने पांच स्पर्धाओं में भाग लिया। सोमवार को शुरू हुए इस कार्यक्रम का आगाज आरंभिक शिक्षा उपनिदेशक निर्मल रानी ने किया था। समापन समारोह के दौरान स्थानीय विद्यालय प्रधानाचार्य संतोष सैणी ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। सम्मेलन के दौरान सीनियर सेकेंडरी स्तर की क्विज स्पर्धा में डीएवी लठियाणी की प्राक्षी शर्मा और शिवानी शर्मा प्रथम रही।…
Read MoreYear: 2013
आजादी के पैंसठ साल बाद मिलेगा ट्यूबवेल
दुलैहड़/टाहलीवाल/पंजावर(ऊना)। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के कुठारबीत, ठाकरां और पंडोगा में 2.93 करोड़ की सिंचाई एवं जलापूर्ति योजनाओं के शिलान्यास किए। सुबह कुठारबीत और ठाकरां के लिए 1.57 करोड़ की सिंचाई योजना का शिलान्यास किया गया। उद्योग मंत्री को लड्डुओं से भी तोला। आजादी के 65 साल बाद गांव में लगने जा रहे पहले ट्यूबवेल को लेकर लोगों में प्रसन्नता दिखी। इन नलकूपों से कुठारबीत बस्ती में 32 हेक्टेयर और ठाकरां में 33 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। उद्योग मंत्री ने ठाकरां गांव के…
Read More18 को मैहतपुर में गरजेंगे मजदूर नेता
मैहतपुर (ऊना)। प्रदेश भर में मजदूरों के साथ हो रही अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने के मकसद से इस महीने की 18 अक्तूबर को स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के सेवा सदन में भारतीय मजदूर संघ के कई बड़े नेता मजदूरों के शोषण के खिलाफ गरजेंगे। अखिल भारतीय डिस्टिलरी मजदूर संघ का दो दिवसीय छठा त्रिवार्षिक अधिवेशन औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर के सेवा सदन में 18 अक्तूबर को आयोजित होगा। अधिवेशन अखिल भारतीय डिस्टिलरी मजदूर संघ के अध्यक्ष हुकम सिंह की अध्यक्षता में किया जाएगा। मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष गुरमेल सिंह…
Read More79 वाहनों के चालान, 25 हजार जुर्माना
ऊना। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई निरंतर चली हुई है। सोमवार रात को पुलिस ने रात्रि गश्त एवं नाकेबंदी के दौरान 79 वाहनों के चालान काटकर 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि बिना लाइसैंस के 8 चालान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर नौ चालान, तेज रफ्तारी से वाहन चलाने पर 15 वाहनों के चालान काटे गए। इसके अलावा ओवरलोडिंग का एक, बिना हेल्मेट के 12 चालान, ट्रिप्पल राइडिंग के 5 चालान, सेफ्टी बेल्ट के बिना…
Read Moreमैहतपुर किसान मंडी की बदलेगी सूरत
मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड दो में पेयजल टैंक के निकट सप्ताह में दो दफा लगने वाले किसान सब्जी मंडी की तस्वीर बदलने वाली है। बेहद गंदी एवं कीचड़युक्त जगह पर मजबूरी में बैठकर सब्जी बेचने वाले किसानों तथा आसपास के अनेक गांवों से आकर सब्जी की खरीददारी करने वालों ग्राहकों की इस अहम समस्या पर बेशक स्थानीय नगर पंचायत के पदाधिकारियों ने कोई गौर न किया हो लेकिन मौजूदा विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने इस समस्या का कड़ा संज्ञान लेते हुए मंडी स्थल में…
Read Moreरायपुर और मैहतपुर में मारपीट
ऊना/मैहतपुर। जिला के रायपुर मरवाड़ी और मैहतपुर में मारपीट और हुड़दंग मचाने के आरोप में आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर सायं दौलतपुर चौक पुलिस को सूचना मिली कि सुशील कुमार निवासी रायपुर मरवाड़ी तहसील अंब जिला ऊना अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा है। इसके अतिरिक्त वह आम जनता की शांति में बाधा उत्पन्न कर रहा है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच आरोपी को…
Read Moreमथुरा से पहुंचे 4 हजार श्रद्धालु
चिंतपूर्णी (ऊना)। छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा से लगभग चार हजार श्रद्धालुओं का दल चिंतपूर्णी माता के दरबार पर नतमस्तक होने पहुंचा। दल की अगुवाई कर रहे भक्त हंसराज ने बताया कि अश्विन नवरात्रों के दौरान मथुरा में आयोजित किए गए कार्यक्रमों से निवृत्त होकर सभी लोग माता के दर्शनों को पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि सभी श्रद्धालु लगभग 80 बसों के एक बेड़े में सवार होकर आए हैं। इस दौरान वह चिंतपूर्णी के अतिरिक्त कांगड़ा जिला के विभिन्न शक्तिपीठों और धार्मिक स्थलों भी हाजिरी…
Read Moreमहंगाई पर भाजपा का हल्ला बोल
रामपुर बुशहर। आनी भाजपा मंडल ने महंगाई और बस के किराये में तीस प्रतिशत बढ़ोतरी के विरोध में निरमंड में सरकार के विरुद्ध हल्ला बोला। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार में रोष रैली निकाली और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आनी भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निरमंड में महंगाई और किराया बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सरकार का महंगाई पर कोई अंकुश नहीं है। रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल और अन्य खाद्य वस्तुओं…
Read More‘नहीं दी लाल मस्जिद ऑपरेशन की इजाजत’
इ्स्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने लाल मस्जिद ऑपरेशन के संबंध में पूछताछ दौरान ऑपरेशन में दी इजाजत की बात से इंकार किया है। उनके अनुसार, यह ऑपरेशन संघीय प्रशासन के दिशा निर्देशों के तहत किया गया था। तीन सदस्यीय जांच दल ने पूर्व सैन्यशासक से चक शहजाद फार्म हाउस में पूछताछ के द्वारा मामले की जांच की, जहां उन्हें कैद में रखा गया है। वर्ष 2007 में हुए लाल मस्जिद के इस ऑपरेशन में 10 सैनिकों और एक रेंजर्स सहित 100 से अधिक लोग मारे गए थे।…
Read Moreरतनगढ़ हादसे में जांच आयोग का गठन मंगलवार को: शिवराज
दतिया: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रतनगढ़ हादसे को दुखद बताते हुए कहा कि राज्य द्वारा हादसे की जांच के लिए न्यायिक जांच की घोषणा कर दी गई है, और मंगलवार को जांच आयोग का गठन कर दिया जाएगा। वहीं प्रथमदृष्टया जिम्मेदार पाए गए अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग से अनुमति ली जाएगी। हादसे के दूसरे दिन मंगलवार को चौहान दतिया जिला चिकित्सालय पहुंचकर रतनगढ़ भगदड़ में घायल हुए लोगों का हाल जाना। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ है। चुनाव आचार…
Read More