बैजनाथ (कांगड़ा)। विद्युत बोर्ड की छह मेगावाट की उतराला स्थित विद्युत परियोजना में पिछले दो माह से अधिक समय से उत्पादन ठप है। तीस वर्षों से चल रहे प्रोजेक्ट में तीन टरबाइनोें के माध्यम से करीब एक लाख 40 हजार यूनिट बिजली का उत्पादन होता था। यह ठप पड़ा है। रोजाना विभाग को करीब साढे़ पांच लाख रुपये की चपत लग रही है। प्रोजेक्ट के कार्यों की देखरेख के लिए एक अधिशाषी अभियंता, दो सहायक अभियंता, पांच कनिष्ठ अभियंता तथा एक दर्जन तकनीकी कर्मचारियों सहित कार्यालय का कामकाज देखने के…
Read MoreYear: 2013
शक्तियों के दुरुपयोग पर पंचायत प्रधान सस्पेंड
धर्मशाला। विकास खंड नगरोटा सूरियां की एक ग्राम पंचायत के प्रधान को पंचायती राज विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। प्रधान पर गैर कानूनी तरीके से अपनी पत्नी और भाई को नौकरी दिलाने के आरोप लगे हैं। पंचायत के निवासी जयकरण ने नियुक्तियों पर आपत्ति जताते हुए पंचायत प्रधान की शिकायत विभाग को लिखित रूप में सौंपी थी। इसके बाद पहली अक्तूबर 2013 को पंचायती राज विभाग ने प्रधान को कारण बताओ नोटिस भेजा। इसका विभाग ने दस दिनों के भीतर जबाव मांगा था। प्रधान तमाम आरोपों को लेकर स्थिति…
Read Moreसर्किट बैंच पर भड़की बार एसोसिएशन
धर्मशाला। जिला बार एसोसिएशन ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय के सर्किट बैंच खोले जाने का कड़ा संज्ञान लिया है। मंगलवार को जिला अध्यक्ष अधिवक्ता टेक चंद राणा की अध्यक्षता में बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की गई। बैठक में हाईकोर्ट के 14 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक पालमपुर, देहरा और नूरपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र के सर्किट बैंच लगाने पर नाराजगी जाहिर की गई। राणा ने कहा कि हाईकोर्ट ने जिले के उपमंडलों में अतिरिक्त जिला एवं सत्र कोर्ट के सर्किट बैंच के टूअर तो लगा…
Read Moreपिस्तौल के बल पर युवती का अपहरण
जवाली (कांगड़ा)। कांग्रेस के एक आला नेता के रिश्तेदार ने पिस्तौल के बल पर युवती का अपहरण कर लिया। दिनदहाड़े युवती के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया गया। व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ घर में दाखिल हुआ और अंदर सो रही युवती को जबरदस्ती उठाकर ले गए। वारदात के बाद यहां सनसनी फैल गई है। पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर अपहरण का केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवती जीएनएम (नर्सिंग) का कोर्स कर रही है और करड़ियाल…
Read More222 देवी-देवताओं के मंदिरों में सूनापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए जिला भर से आए 222 देवी-देवता अपने मूल देवालयों को छोड़कर ढालपुर स्थित अपने अस्थायी शिविरों में पहुंच गए हैं। देवताओं के दशहरा प्रवास के चलते गांवों में स्थित उनके मंदिर सूने पड़ गए हैं। आने वाले 15 दिन के लिए जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप भी खामोश हो गई है। खास यह रहता है कि इस दौरान ग्रामीण इलाकों में देवताओ के सम्मान में न तो कोई मेला होगा और न ही धार्मिक आयोजन।…
Read Moreतपस्वियों की तरह रह रहे हैं देवलू
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा में पहुंचे 222 देवी देवताओं के साथ आए हजारों देवलू और कारकून उत्सव के समापन तक तपस्वियों की तरह रहेंगे। वे सात दिन देवता के साथ अस्थायी टेंटों में रहेंगे और जमीन पर ही सोएंगे। इस दौरान वे भोजन भी खुद की पकाएंगे और अपने घरों में भी नहीं जाते हैं। वे पारंपरिक तरीके से रोजाना सुबह-शाम देवता की पूजा करेंगे और दूर-दूर से आए भक्तों की समस्याओं का निवारण भी करते हैं। यही नहीं देवलू रात दिन देवता के पहरे में भी तैनात रहते हैं। दशहरा…
Read Moreदूध और मक्खन से रघुनाथजी का स्नान
कुल्लू। दशहरा उत्सव में भगवान रघुनाथ की पूजा-अर्चना विशेष विधि से की जा रही है। मंगलवार को पुजारी अनिल शर्मा ने उनका स्नान दूध, मक्खन और उसके बाद पानी के साथ किया गया। जबकि घुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने पूजा के दौरान मंत्रोच्चारण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों की जहां भीड़ लगी रही, वहीं कई देवी देवताओं ने भी हाजिरी भरी। मंगलवार को रघुनाथजी के अस्थायी शिविर में हजारों की संख्या में लोगों ने जाकर माथा टेका और उनका आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के दौरान रघुनाथ के सभी पुजारी व…
Read Moreदेव धुनों में खोए विदेशी पर्यटक
कुल्लू। देव धुनों में विदेशी पर्यटक खो गए हैं। देव धुनों से विदेशियों को अजब सा सुकून मिल रहा है। विदेशी पर्यटक अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में देव समागम की धुनें वीडियो कैमरों में कैद कर रहे हैं। विदेशी पर्यटक दशहरा उत्सव के पल-पल को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में देवी-देवताओं के भव्य मिलन के बारे में विदेशी पर्यटक गहन जानकारी हासिल कर रहे हैं। देव कारकूनों उन्हें पूरी जानकारी दे रहे हैं। भव्य देव समागम में जहां भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में हाजिरी…
Read Moreबीटन में फंदे पर झूला युवक
दुलैहड़ (ऊना)। क्षेत्र के तहत पड़ती ग्राम पंचायत बीटन में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। घटना के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है। बताया जा रहा है कि युवक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसे पुलिस अधिकारियों ने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के…
Read Moreअंदौरा में स्कूटर चुराते दो लोग धरे
अंब (ऊना)। क्षेत्र के अपर अंदौरा में दो लोगों ने एक कारोबारी का स्कूटर चुरा लिया। हालांकि बाद में स्कूटर को पास की झाड़ियों में छुपाते समय दोनों आरोपी धर लिए गए हैं। पुलिस ने दोनाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक कुमार पुत्र करतार चंद निवासी लोअर अंदौरा तहसील अंब ऊना-अंब रोड पर दुकान चलाते हैं। सोमवार देर सायं वह अपने स्कूटर नंबर एचपी 19ए 0366 बजाज चेतक को दुकान के बाहर खड़ा करके दुकान के…
Read More