बल्ब के साथ जलाना पड़ रहा दीया

तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत सेईकोठी के तीन गांवों में लो वोल्टेज की समस्या चल रही है। इस कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। नवराड़ एक और दो तथा राख गांवों में पिछले 15 दिन से लो वोल्टेज की समस्या चल रही है। इन गांवों में बिजली की रोशनी इतनी कम होती है कि ग्रामीणों को बिजली के साथ-साथ दीया भी जलाना पड़ रहा है। इस कारण लगभग 15 परिवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी हरि सिंह, परस राम, सोभिया राम,…

Read More

पर्यटक निगम के होटलों में 35 फीसदी छूट

चंबा। फेस्टिवल सीजन के चलते पर्यटन निगम के होटल इरावती और चंपक में ग्राहकों के लिए विशेष छूट दी गई है। पर्यटन निगम के वरिष्ठ प्रबंधक हेमराज शर्मा ने बताया कि त्योहारी सीजन में होटल चंपक एवं इरावती में 35 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। स्थानीय निवासी इस विशेष छूट का लाभ शादी विवाह जैसे खास आयोजनों के लिए लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन निगम का कार्य हमेशा ग्राहक फ्रेंडली होता है। इसके अलावा गुणवत्ता में भी निजी इकाई से जमीन आसमान का फ र्क…

Read More

दो महिलाओं के पर्स से उड़ाई नकदी

भरमौर (चंबा)। उपमंडल भरमौर में दिन-प्रतिदिन चोरी की वारदातों में इजाफा हो रहा है। शातिर क्षेत्र की महिलाओं को अपना निशाना बना रहे हैं। इस कारण क्षेत्र की महिलाएं चोरों से सहम गई हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को खणी गांव की एक महिला करवाचौथ व अन्य जरूरी सामान खरीदने तहसील मुख्यालय भरमौर गई थी। उसने खडली स्थित वर्षाशालिका के पास अपना पर्स रखा हुआ था और अपने बच्चे को कुछ खरीदने दुकान पर गई। इतने में चोर उसका पर्स ले उड़े। महिला ने इस बारे में अपने रिश्तेदारों…

Read More

बीड में 24 से शुरू होगा प्री वर्ल्ड कप

बैजनाथ (कांगड़ा)। कांगड़ा की बिलिंग घाटी में 24 अक्तूबर से पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप में भाग्य आजमाने वाले देशी विदेशी पायलट बिलिंग से उड़ान भर कर अभ्यास में जुुट गए हैं। रविवार को 20 महिला पायलटों सहित 130 पायलटों ने उड़ान भरी। पीडब्ल्यूसीए के दिशा-निर्देशों के तहत पांच वर्ष के बाद होने वाले प्री वर्ल्ड कप के आयोजन में प्रदेश का नंबर एक समाचार पत्र अमर उजाला मीडिया प्रायोजक की भूमिका निभा रहा है। प्रतियोगिता के लिए अब तक 175 पायलटों ने आवेदन किया है और ट्रायल के बाद 110…

Read More

मिठाइयों को भी महंगाई मार गई

धर्मशाला। मिठाइयों पर भी महंगाई की मार पड़ रही है। त्योहारी सीजन में इनकी बिक्री में कमी देखने को मिल रही है। करवाचौथ व्रत को दो दिन शेष हैं, लेकिन मिठाइयों की दुकानों में कुछ खास रौनक नहीं है। त्योहारों में मिठाइयों की ज्यादा खपत रहती है, बावजूद इसके इस मर्तबा मिठाइयों के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। लोगों का चॉकलेट, ड्राई फ्रूूट और स्नैक्स पैक की ओर ज्यादा रुझान देखने को मिल रहा है। मिठाइयों के दाम की बात करें तो जलेबी 120 रुपये प्रति किलो के…

Read More

500 बड़े घरानों के हाथ देश की 75 प्रतिशत संपदा

बैजनाथ (कांगड़ा)। भारत विकास परिषद शाखा की ओर से राज्यस्तरीय समूहगान प्रतियोगिता का शुभारंभ चामुंडा हाल में कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजन सुशांत ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. सुशांत ने कहा कि वह राजनीतिक पृष्ठभूमि से नहीं हैं, लेकिन बचपन के संस्कारों के कारण इस क्षेत्र में पिछले 38 साल से सक्रिय हैं। सच बोलने पर शाबाशी नहीं मिलती बल्कि उस व्यक्ति को अनुशासनहीन करार दिया जाता है। देश की सीमाओं पर खतरा है और देश के 545 जिलों में से 450 जिलों में आतंकवाद है। आज के नेताओं…

Read More

त्योहारी सीजन में सो गया सेहत महकमा

धर्मशाला। त्योहारी सीजन के बावजूद स्वास्थ्य विभाग अभी तक प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में खाद्य वस्तुओं का एक भी सैंपल नहीं भर पाया है। इस सीजन में जहां मिठाई, दूध, पनीर में मिलावट की आशंका रहती है, लेकिन इसे रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की कोई मुहिम शुरू नहीं हो पाई है। एक के बाद एक त्योहार आने पर भी स्वास्थ्य विभाग गहरी नींद सोया हुआ है। नवरात्र और दशहरा पर्व के चलते भी विभाग की ओर से कोई सैंपल नहीं भरे गए हैं। सैंपल न भरे जाने…

Read More

करवाचौथ पर महंगाई की मार

धर्मशाला। दिन-ब-दिन बढ़ रही महंगाई का असर करवाचौथ व्रत पर भी दिख रहा है। महिलाओं के सजने-संवरने का सामान महंगा हो गया है। चांद की पूजा के लिए खरीदी जाने वाली सामग्री की कीमत भी बढ़ गई है। चूड़ियों से लेकर कॉस्मेटिक तक के दामाें में इजाफा हुआ है। हर सामान में एक रुपये से लेकर आठ रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे। वहीं, सोने के दाम बढ़ने से सुनाराें की दुकानों में भी ग्राहक कम ही खरीददारी करने आ रहे हैं। महंगाई बढ़ने से महिलाओं के व्रत का सारा बजट बिगड़ता…

Read More

सलियाणा से लापता महिला बरोटीवाला में मिली

पालमपुर/पंचरुखी (कांगड़ा)। सलियाणा गांव से पिछले दिनों बच्चों समेत लापता हुई महिला बरोटीवाला में मिल गई है। पति ने 9 अक्तूबर को पंचरुखी पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें कहा था कि घर में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। जिसके बाद महिला अपने बच्चों को लेने स्कूल चली गई थी। उसके बाद न तो बच्चे और न ही वह घर आई थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज करते ही अपने स्तर पर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने महिला को…

Read More

कलाकेंद्र में सजेगी कवियों की महफिल

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में अब कविता पाठ और नाटकों को दौर शुरू होगा। दशहरा समिति की ओर से कलाकेंद्र में 21 से 23 अक्तूबर तक शाम को शास्त्राीय संगीत, कविता पाठ व नाटकों के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन, ब्लूू वर्ड सोसायटी, साहित्य एवं कला परिषद कुल्लू, ऑथर्ज गिल्ड, गुरुकुल, भास्कर संगीत महाविद्यालय कुल्लू, अखिल भारतीय साहित्य परिषद कुल्लू तथा बहस नाट्य मंच आदि संस्थाओं के कलाकार, कवि और गायक प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के समन्वयक केहर…

Read More