शिमला। लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) मीरा कुमार रविवार को कालका-शिमला हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर चलने वाली हाली डे स्पेशल गाड़ी से शाम साढ़े पांच बजे शिमला पहुंची। रेवले स्टेशन शिमला पर विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, आईपीएच एवं बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, परिवहन मंत्री जीएस बाली और रेलवे स्टेशन अधीक्षक जीएस राजपूत ने उनका स्वागत किया। मीरा कुमार विधानसभा की गोल्डन जुबली पर आयोजित होने वाले विशेष सत्र को संबोधित करने शिमला पहुंची हैं।
Read MoreYear: 2013
फ्रेंड्स और रमण एकादश की शानदार जीत
मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में खेली जा रही प्रथम देवेंद्र बर्की क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। फ्रेंड्स एकादश तथा रमन एकादश ने जीत दर्जकर अगले दौर में प्रवेश किया। पहला मैच फ्रेंड्स एकादश तथा ओटा गुटकर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर फ्रेंड्स एकादश ने पहले शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवराें में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन की विशाल चुनौती पेश की। इसमें राकेश ने शानदार 58 जबकि गगन ने 50 रन की पारी खेली। जवाब में ओटा गुटकर 8 विकेट खोकर 124…
Read Moreवकीलों ने किया अदालत का बहिष्कार
मंडी। उपमंडल स्तर पर जिला एवं सत्र न्यायालय के सर्किट कोर्ट लगाने के विरोध में शनिवार को जिला बार एसोसिएशन ने सांकेतिक हड़ताल करके अदालतों का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने सर्किट कोर्ट का विरोध करते हुए मूलभूत सुविधाएं जुटाने तक इन्हें बंद करने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने विरोध स्वरूप अदालतों के कामकाज में भाग नहीं लिया। इससे प्रौक्सी अधिवक्ताओं के माध्यम से अदालतों के कार्य का निपटारा किया गया। अधिवक्ताओं ने शनिवार सुबह से ही न्यायालय परिसर में सर्किट कोर्ट के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। परिसर…
Read Moreटिहरा में कम वजन के गैस सिलेंडरों की आपूर्ति
टिहरा (मंडी)। डेढ़ माह बाद टिहरा क्षेत्र में हुई घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडरों का वजन एक से दो किलोग्राम कम है। स्थानीय निवासी जगजीवन, बबलू, ओमकार, इंद्र सिंह, केहर सिंह और सतपाल आदि ने बताया कि अधिकतर गैस सिलेंडरों का वजन कम पाया गया। पंचायत प्रधान प्रवीण बंधू ने कहा कि मामले की पुष्टि होने पर उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर न लेने की सलाह दी गई। वहीं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक पंकज कुमार का…
Read Moreकरसोग में आया ‘वायरल’
करसोग (मंडी)। मौसम बदलते ही बीमारियों ने दस्तक दे दी है। खांसी, जुकाम, वायरल फीवर ने लोगों को जकड़ना शुरू कर दिया है। मरीज उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंच रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की सेहत पर शुष्क मौसम का ज्यादा असर पड़ रहा है। चिकित्सकों ने भी लोगों को विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी है। स्वास्थ्य केंद्रों में वायरल फीवर, खांसी, जुकाम से पीड़ितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। करसोग के केलोधार, नराश, महावन, पोखी, सरत्यौला, भंथल, शंकर देहरा, पुन्नी, कलाशन, चुराग में वायरल…
Read Moreशतक के करीब प्याज, मटर अस्सी पर अड़ा
मंडी। प्याज ने फिर रुला दिया है। रविवार को यह 80 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गया। सब्जियों के दामों में भी उछाल आया है। एक हफ्ते से प्याज 60 और 70 रुपये के बीच बिक रहा था। रविवार को फिर से दाम बढ़ गए। प्याज स्लॉद से तो गायब ही था अब तड़का भी नहीं लग रहा है। सब्जियों का स्वाद भी लोग भूल चुके हैं। रविवार को प्याज के दाम बढ़े तो उपभोक्ता किलो नहीं पाव के हिसाब से खरीदारी करते नजर आए। लोग अनुमान लगा रहे थे कि प्याज…
Read Moreद्रंग के नमक से फिर होगी चांदी
पधर (मंडी)। पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी द्रंग और गुम्मा खान को फिर से शुरू करने की कवायद से लोगों को रोजगार की उम्मीद जगी है। प्रदेश सरकार के आग्रह पर केंद्र सरकार ने फिर नमक खानों को चालू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रियासत काल से लेकर मंडी-पठानकोट पर स्थित दोनों नमक खानों में नमक उत्पादन होता रहा है। अस्सी के दशक में द्रंग नमक खान में खनन कार्य किन्हीं कारणों से बंद हो गया। इसके बार भारत सरकार के उपक्रम हिंदुस्तान साल्ट माइन लिमिटेड ने…
Read Moreसड़कें दे दी, बसें बंद कर दी
संधोल (मंडी)। क्षेत्र के विभिन्न रूटों पर निगम की बसों की कमी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। पिछले तीन माह में क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन रूटों पर बसें बंद हैं। निगम की तीन बसें हमीरपुर तथा मंडी जिले की सीमा पर बने बक्कर खड्ड पुल से लौट जाती हैं। वहीं, चार बसें कांगड़ा तथा मंडी जिले के बीच बने हारसीपतन पुल से वापस हो जाती हैं। जबकि मनाली-धर्मपुर-संधोल, पठानकोट-संधोल-धर्मपुर, चंबा-संधोल-धर्मपुर, हरिद्वार-संधोल-मढ़ी, कटड़ा-धर्मपुर-संधोल, पालमपुर-संधोल-नेरवा, मंडी-धर्मपुर-संधोल तथा फरीदाबाद-कक्कड़-संधोल बस सेवाआें को बंद कर दिया गया है। क्षेत्र के…
Read Moreजंगल में तबदील आईपीएच का पार्क
भराड़ी (बिलासपुर)। हमीरपुर-शिमला नेशनल हाइवे पर घुमारवीं से महज चार किलोमीटर दूर देलग में बना पार्क अव्यवस्था की वाट जोह रहा है। उचित रखरखाव के अभाव में पार्क जंगल में तबदील हो गया है। पार्क में झाड़ियां उगी हुई है। जिसे काटने की जहमत नहीं उठाई जा रही। पानी की समस्या के समाधान के लिए लगे हैंडपंप में मटमैला पानी आ रहा है। आईपीएच ने पार्क निर्माण पर लाखों रुपये खर्च किए हैं। लेकिन, उचित रखरखाव नहीं होेने के कारण सब बेकर हो गया। आईपीएच की लापरवाही से लाखों की…
Read Moreबस स्टैंड में नहीं आती बसें
बिलासपुर। स्टेशन पर पहुंचने की जल्दबाजी में आम यात्रियों की दिक्कतें बढ़ रही है। सवारियों बस स्टैंडों पर इंतजार करती रहती है और बस बाहर से ही अगले स्टेशन को रवाना हो रही है। बिलासपुर, घुमारवीं और सुंदरनगर में अकसर ऐसा ही देखने को मिलता है। हरियाणा, पंजाब रोडवेज की बसों के अलावा एचआरटीसी की अधिकतर बसें बस स्टैंड न जाकर सीधा रवाना हो रही है। राज्य सरकार ने विभिन्न स्थानों पर बस स्टैंड बना रखे हैं। जहां एचआरटीसी की बसों की एंट्री होती है। बस स्टैंड में पहुंचने का…
Read More