दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए ग्रामीणों ने अपने चुनावी मुद्दे तैयार किए हैं। उन्होंने वर्षों से छाए पेयजल संकट के साथ मेट्रो और लचर बस सेवा को चुनाव मुद्दा बनाया है। अगले माह गांवों में वोट मांगने के लिए आने वाले उम्मीदवारों के सामने वे अपनी मांग पूरी करने की शर्त रखेंगे। दिल्ली के नरेला, बवाना, मुंडका, किराड़ी विकासपुरी, मटियाला, नजफगढ़, पालम, बिजवासन आदि विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस, भाजपा, आप और अन्य दलों के मुद्दों से मतदाताओं को खास लेना-देना नहीं होगा। ग्रामीणों ने इन सब बातों से खुद को…
Read MoreYear: 2013
भाजपा में सीएम पद पर सस्पेंस बरकरार
मुख्यमंत्री का उम्मीदवार कौन होगा, इसे लेकर दिल्ली भाजपा में घमासान जारी है। इस बीच रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भी कोई फैसला नहीं हुआ। प्रदेश भाजपा में मुख्यमंत्री पद के ऐलान को लेकर रविवार को दिनभर अटकलों का दौर चलता रहा। शाम को पार्टी मुख्यालय में जैसे ही राष्ट्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हुई, डॉ. हर्षवर्धन के समर्थन में बाहर नारेबाजी शुरू हो गई। माहौल तब और गर्म हो गया, जब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल बाहर निकले। कहा जाने लगा कि गोयल नाराज होकर…
Read Moreआम आदमी पार्टी ने पदयात्रा अभियान शुरू किया
नई दिल्ली मे आम आदमी पार्टी ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क साध रहे हैं। रविवार को बल्लीमारान इलाके में पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल के साथ विधानसभा के प्रत्याशी शकीला अंजुम, फरहान अंजुम, विक्रम बदवार समेत कई समर्थकों ने पदयात्रा की। उधर नरेला में भी बड़ी जनसभा आयोजित की गई। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सत्ता में आने के बाद उनकी पार्टी सभी तरह की समस्याओं से निजात दिलाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बिजली की दर कम होगी, पानी की…
Read Moreहमीरपुर कॉलेज में आया भूकंप
हमीरपुर। हमीरपुर कॉलेज में सायरन की आवाज आई और बचाव कार्य शुरू हो गया। दरअसल सायरन भूकंप से बचाव के लिए बजाया गया। एनडीआरएफ के जवानों ने प्राकृतिक आपदा की अवस्था में बचाव के तरीके बताए। हमीरपुर कॉलेज में प्राकृतिक आपदाएं, संवेदनशीलता, तैयारियां विषय पर राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। सेमीनार के दूसरे दिन कॉलेज परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जैसे ही हमीरपुर कॉलेज में भूकंप आया, विशेष उपकरणों से लैस एनडीआरएफ टीम के जवानों ने भूकंप के कारण भवन में फंसे लोगों और…
Read Moreअब सड़कों पर बिछने लगी तारकोल
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर पंचायत की सड़कों की मरम्मत अब तारकोल से होना शुरू हो गई है। पहले नपं ने सड़कों में पड़े गड्ढों को मिट्टी से भर दिया था। मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से छापा। इसके चलते नपं ने हरकत में आकर गड्ढों से मिट्टी को हटाकर तारकोल से भरना शुरू कर दिया है। बरसात के कारण सड़कों की हालत दयनीय हो गई थी। 27 अक्तूबर को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सुजानपुर दौरे पर आ रहे हैं। इस कारण नपं ने सड़कों को आनन-फानन में नालियों की गंदी मिट्टी…
Read Moreप्याज की मार से सहमे उपभोक्ता
हमीरपुर। प्याज की मार से उपभोक्ता सहम गए हैं। नवरात्रों के दौरान प्याज के दामों में हल्की सी गिरावट आई थी लेकिन फिर से दाम आसमान छूने लगे हैं। जिले में वर्तमान में प्याज की कीमतें बढ़ कर 75 रुपये हो गई हैं। हफ्ता भर पहले प्याज की कीमत 60 रुपये थी। यही नहीं अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। इससे उपभोक्ताओं की थाली से हरी सब्जियां भी गायब होने लगी हैं। ऊपर से डिपुओं में राशन नहीं मिल रहा है। इससे परेशानी और भी बढ़ गई है।…
Read Moreअब गुरु काटेंगे लाइसेंस के चक्कर
हमीरपुर। स्कूलों में मिड डे मील के लिए अब फूड लाइसेंस का होना अनिवार्य है। बिना फूड लाइसेंस कोई भी स्कूल मिड डे मील नहीं पका सकता है। अब लाइसेंस बनाने के लिए गुरुओं को भी विभागों के चक्कर काटने पड़ेंगे। पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों पर अतिरिक्त बोझ बढे़गा। इसका सीधा प्रभाव बच्चों की पढ़ाई पर पढ़ेगा। फूड लाइसेंस के लिए एसएमसी कमेटी के अध्यक्ष, मुख्याध्यापक या प्रधानाचार्य ही फूड लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीएमओ या खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पास…
Read Moreजल्द सुलझाया जाएगा वेतन विवाद
शिमला। प्रदेश के स्कूलों में वोकेशनल कोर्सों के शिक्षकों के वेतन विवाद को शीघ्र सुलझाने की तैयारी चल रही है। प्रधान सचिव शिक्षा की अध्यक्षता में इस मसले पर शीघ्र बैठक प्रस्तावित है। सरकार ने पांच कंपनियों को इन कोर्सों को चलाने का जिम्मा सौंपा है। कंपनियों की ओर से शिक्षकों को दिए जा रहे वेतन में कई विसंगतियां सामने आ रही थीं। कई जगह शिक्षकों को आठ तो कई स्कूलों में चौदह हजार रुपये तक वेतन का भुगतान किया जा रहा है। विभाग के पास शिक्षकों की ओर से…
Read Moreसीसीटीवी कैमरे के पहरे में काम करेगी पुलिस
शिमला। अब थाने में पुलिस आपकी शिकायत को लेकर टाल मटोल नहीं कर पाएगी। थाने जाने वाले व्यक्ति के साथ पुलिस को व्यवहार भी सामान्य रखना होगा। थानों की गतिविधियों को कैद करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर काम होगा। थाने में स्टाफ क्या कर रहा है, इसकी पूरी जानकारी रिकार्ड होगी। जरूरत पड़ने पर आला अफसर सीसीटीवी में मौजूद फुटेज को खंगाल पाएंगे। इसका सीधा फायदा शिकायतकर्ता के साथ पुलिस को भी होगा। अमूमन थाने के कर्मचारियों से आम जनता की शिकायत रहती है कि इनका…
Read Moreकांग्रेस चार्जशीट की जांच में अब अफसर
शिमला। कांग्रेस चार्जशीट आधार पर जांच की आंच में अब अफसर भी आएंगे। चार्जशीट में पुलिस और राजस्व विभाग के र्कई आला अफसरों को लपेटा है। अब इनके खिलाफ जांच पूरी कर केस दर्ज करने की बारी है। प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही विजिलेंस को भ्रष्टाचार से संबंधित 50 मामलों की सूची वाली चार्जशीट जांच को सौंपी थी। इनमें 18 मामलों में सरकार ने पहले चरण में प्राथमिकता के आधार पर जांच करने के निर्देश दिए हैं। इन्हीं 18 मामलों में से उक्त तीन मामलों में बिंदल, किशन…
Read More