कुल्लू। 22 अक्तूबर से निरमंड में शुरू हो रही राजामाता शांति देवी राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर वॉलीबाल एसोसिएशन की बैठक हुई। दशनामी जूना अखाड़ा परिसर में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि 15वीं अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के आयोजन और इस मौके पर निरमंड आ रहे मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि 22 से 24 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक आनी खूब राम आनंद करेंगे।…
Read MoreYear: 2013
देवता लौटे, ढालपुर में पड़ा सूना
कुल्लू। लंका दहन की रस्में पूरी होने के बाद जिला से आए देवी-देवता अपने देवालयों को वापस लौट गए हैं। उत्सव की शोभा बढ़ाने आए जिला के देवी-देवताओं ने रविवार को लंका पर चढ़ाई कर रघुनाथ यात्रा में भाग लेने के बाद देवालयों की ओर कूच कर दिया। लिहाजा, सात दिन तक तपोवन में तबदील रहने वाली कुल्लूत प्रदेश की नगरी देवी-देवताओं के बिना सूनी पड़ गई है। सात दिन तक खुले आसमान तले तपस्वी की जिंदगी बिताकर देवता के कारकून और देवलुओं ने अपने अधिष्ठाता के साथ घर वापसी…
Read More1300 से 3000 करो वेतन
कुल्लू। जिला जलवाहक कम सेवादार संघ कुल्लू ने सरवरी स्थित भूतनाथ में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान संघ ने सीएम को लंबित पड़ी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। मांगपत्र में नौ साल के बाद जलवाहकों को जलवाहक कम सेवादार बनाया गया है, उन्हें नियमित करने, छुट्टियों का वेतन देने, ग्रामीण जलवाहकों को 1300 रुपये से बढ़ाकर 3 हजार रुपये मासिक वेतन देने और अन्य विभागों की तरह जलवाहक कम सेवादारों को अन्य भत्ते देने का भी आग्रह किया है। इसके बाद संघ की बैठक राज्य के महासचिव…
Read Moreहरिपुर कॉलेज में विज्ञान कक्षाएं अगले सत्र से
हरिपुर (कुल्लू)। वाम तट पर मुख्यमंत्री ने हरिपुर महाविद्यालय के पौने नौ करोड़ की लागत से बने भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में उन्होंने कॉलेज में आगामी सत्र से विज्ञान की कक्षाएं शुरू की घोषणा की। इससे मनाली विधानसभा के अलावा लाहौल के छात्र भी यहां पर शिक्षा ग्रहण कर सकें गे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान हरिपुर कॉलेज का नाम राजकीय जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर रखा। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू को मनाली से बहुत लगाव था। यहां के…
Read Moreजाटों ने मांगों पर बुलंद की आवाज
मैहतपुर (ऊना)। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष रिटायर्ड कैप्टन मदन लाल हीर ने कहा है कि सियासी दलों अथवा नेताओं की आपसी जंग महज कुर्सी पाने तक सीमित हो गई है। जबकि आम जनता के हितों और समस्याओं की अनदेखी हो रही है। रविवार को देहलां में आयोजित बैठक में कैप्टन हीर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के जाट आरक्षण के लिए एक अर्से से मांग उठा रहे हैं, लेकिन न तो सूबे की सरकार ने उनके हक में केंद्र के समक्ष उनका पक्ष रखा है, न ही…
Read More80 रुपये किलो प्याज से तौबा
ऊना। फेस्टिवल सीजन में महंगाई ने रिकार्ड तोड़ दिया है। बाजार में 80 रुपये किलो बिक रहे प्याज ने लोगों के आंसू निकाल दिए हैं। रविवार को प्याज की कीमतों में एकाएक उछाल आ गया। पिछले दो-तीन दिन प्याज 60 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा था। जबकि, शिमला मिर्च और मटर रविवार को बाजार में 100 रुपये किलो तथा फ्रेंचबीन 80 रुपये किलो के हिसाब से बिके। कमर तोड़ महंगाई के इस दौर में महंगी सब्जियों ने लोगों की रसोई का जायका छीनने के साथ साथ घरेलू बजट…
Read Moreहादसे में भाई-बहन समेत तीन घायल
ऊना। जिला के रोड़ा में रविवार सुबह पेश आए सड़क हादसे में बाइक पर सवार भाई-बहन समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें हरोली अस्पताल ले जाया गया है। जबकि पुलिस ने एक अन्य बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार गुरचरण सिंह पुत्र रत्न चंद निवासी रोड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार सुबह वह अपने घर से सत्संग सुनने के लिए जा रहा था। एक मोटरसाइकिल नंबर एचपी 20डी 4372 के चालक बलविंद्र…
Read Moreजंगली सूअर के हमले में महिला की मौत
नंगड़ा (ऊना)। क्षेत्र के फतेहपुर में रविवार दोपहर खेतों में घास काटने जा रही एक महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। उपचार को क्षेत्रीय अस्पताल लाए जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना से फतेहपुर और आसपास के गांवों में भी दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय दलूंभी देवी पत्नी केवल कृष्ण निवासी…
Read Moreदो सगी बहनों से दुराचार
ऊना/टाहलीवाल। जिला के टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के एक ही गांव में दो नाबालिग सगी बहनों से दुराचार की सनसनीखेज वारदातें सामने आई हैं। पुलिस ने घटनाओं के संदर्भ में केस दर्ज कर लिए हैं। दोनों वारदातों के आरोपी फरार हैं। पुलिस ने दोनों की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है। वारदात का शिकार छात्राओं का पुलिस ने मेडिकल कराया है। पुलिस जानकारी के अनुसार टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के एक गांव की दसवीं और जमा एक में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ दो युवकों ने दुराचार किया। हालांकि दोनों घटनाएं…
Read Moreमिशन 2014 की तैयारी पर मंथन
ऊना। जिला कांग्रेस कमेटी की रविवार को स्थानीय विश्रामगृह में हुई बैठक में मिशन 2014 की तैयारी पर मंथन किया गया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी की मौजूदगी में आयोजित बैठक में उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष रूप से शिरकत की। धर्माणी ने फूड सिक्योरिटी बिल, स्वां चैनेलाइजेशन प्रोजेक्ट समेत प्रदेश एवं केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाने की नसीहत दी। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर होने वाली बैठकों की सूचना अपने ब्लॉक प्रभारियों को…
Read More