शिमला। आप पटाखे जलाते हैं? हां, तो पटाखे में आग लगाने के बाद आप अपनी सुरक्षा के लिए दूर भागकर आंख-कान बंद कर लेते हैं। लेकिन प्रशासन ने पटाखे फूटने से पहले ही आंख-कान बंद कर लिए हैं। आपकी सुरक्षा दाव पर लगा दी गई है। राजधानी का अति संवेदनशील और भीड़भाड़ वाला लोअर बाजार पटाखों से पटने लगा है। भगवान न करे, लेकिन यहां कोई हादसा हो गया तो भारी तबाही मचेगी। व्यवस्था बनाए रखने का दावा करने वाला जिला प्रशासन फिलहाल लापता है। लोअर बाजार में पटाखा व्यवसाय…
Read MoreYear: 2013
सौ करोड़ के लिए पांच शर्तों का पेंच
शिमला। प्रदेश को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) में करोड़ों की राशि लेने के लिए दस दिन में पांच शर्तें पूरी करनी होंगी। इन शर्तों को पूरा करने के बाद ही पैसा बरसेगा। प्रदेश विवि को करीब 100 करोड़ रुपये रूसा के मिलने हैं। 31 अक्तूबर तक इन शर्तों को पूरा कर रूसा का विस्तृत प्लान हिमाचल को केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजना है। केंद्र सरकार ने रूसा के प्रारूप को अब मंजूर कर दिया है। इसमें जो भी शर्तें हैं, राज्यों को उन शर्तों को पूरा…
Read Moreबस में महिला के लाखों के जेवर चोरी
शिमला। एक निजी बस में महिला के पर्स से शातिर जेवरात और सत्तर हजार नगद उड़ा कर ले गए। महिला को बस से उतरने के बाद चोरी का पता चला। महिला गहनों को बैंक के लॉकर में जमा करवाने के लिए ले जा रही थी। बस में भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरों ने वारदात को अंजाम दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला अंजू भोटका नार्थ आक संजौली की रहने वाली हैं। सुबह करीब ग्यारह बजे यह संजौली से एक निजी…
Read Moreलाखों रुपये की चोरी के खुलेंगे राज?
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के विभिन्न इलाकों में हुई चोरी की घटनाओं से क्या कभी पर्दा उठेगा? क्या चोर कानून के शिकंजे में आएंगे? हमीरपुर में हाल ही में चोरी के आरोप में दबोचे गए युवक और युवती के साथ घुमारवीं इलाके में हुई चोरी की घटनाओं के तार जुडे़ होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने भी इस पर कार्य करते हुए जांच आगे बढ़ाई है। गिरफ्तार किए युवक-युवती बिलासपुर जिले से संबंधित हैं। लिहाजा, पूछताछ के लिए घुमारवीं से पुलिस की एक टीम पूछताछ के लिए…
Read Moreबिलासपुर में डाक्टरों की अदली-बदली
बिलासपुर। सरकारी अस्पतालों में चल रही चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डेपुटेशन पर डाक्चर भेजने का का फार्मूला अपनाया है। मरीजों की कम ओपीडी वाले अस्पतालों से चिकित्सक ऐसे जगह भेजे जा रहे हैं, जहां पर मरीजों की संख्या अधिक हो रही है। मारकंड अस्पताल के बाद अब घवांडल को भी स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सक भेज दिया है। यहां से स्थानांतरित हुए डा. राकेश की जगह अब डा. आलोक कार्य करेंगे। सिंगल इससे पहले पीएचसी टोभा में तैनात थे। स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों की…
Read Moreकरवाचौथ पर महंगाई का असर
बिलासपुर। कमरतोड़ महंगाई का असर करवाचौथ पर्व पर भी देखने को मिल रहा है। चांद का दीदार करने से पहले की रस्मों को निभाने के लिए जरूरी सामान से लेकर चूड़ियां, बिंदियां और कास्मेटिक तक का सामान महंगा हो गया है। हर वस्तु में 25 से 40 प्रतिशत तक महंगी हो गई है। पिछले वर्ष 50 से 70 रुपये में मिलने वाला चूड़ियों का सैट इस बार सौ रुपये तक पहुंच गया है। जबकि कास्मेटिक के दामों में भी इस तरह का इजाफा हुआ है। नामी कंपनियों के कॉजल, बिंदियां…
Read Moreदुकानदारों पर नप के 42 लाख बकाया
चंबा। नगर परिषद की ओर से लीज पर दी गई दुकानों का दुकानदार किराया जमा नहीं करवा रहे हैं। इस कारण नगर परिषद के लगभग 42 लाख रुपये दुकानदारों के पास फंसे हुए हैं। नगर परिषद की ओर से शहर में करीब 469 दुकानें लीज पर दी हुई हैं। इसमें कुछ खोखे भी शामिल हैं। इन दुकानों और खोखों का नगर परिषद को लगभग 31 लाख रुपये सालाना किराया बनता है, लेकिन कुछ दुकानदार समय पर दुकानों का किराया अदा नहीं कर रहे हैं। इस कारण बीते दो सालों से…
Read Moreफ्रॉग रेस में आर्यन और ऐश्वर्य अव्वल
चंबा। स्थानीय चौगान मैदान में भारतीय पब्लिक स्कूल की 17वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक जगत राम चौहान ने किया। इस प्रतियोगिता में भारतीय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंबा, भारतीय पब्लिक हाई स्कूल सुलतानपुर, सरोल व बीपीएस मुगला के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का आगाज मार्च पास्ट से किया गया। इसके बाद स्कूल के अध्यक्ष धर्म मल्होत्रा, प्रबंधक परमेश पुरी और प्रधानाचार्य भुवन शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि एसपी चंबा जगत राम चौहान ने कहा कि देश व प्रदेश को…
Read Moreसर्किट न्यायालयों के खिलाफ ठप रखा कामकाज
चंबा। जिला बार एसोसिएशन चंबा की आपात बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष जय सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर त्वरित न्याय दिलाने के लिए विभिन्न उपमंडलों में सर्किट न्यायालयों की स्थापना को लेकर चरचा हुई। इस दौरान बार एसोसिएशन के सदस्यों ने उपमंडलों में सर्किट न्यायालय स्थापित करने के निर्णय का विरोध करने का फैसला लिया है। विरोधस्वरूप एसोसिएशन ने सोमवार से दो दिन के लिए कोर्ट का कामकाज भी ठप करने का निर्णय लिया। इसके चलते सोमवार को वकीलों ने कोर्ट में कामकाज नहीं किया। जिला बार एसोसिएशन…
Read Moreडलहौजी इलेवन ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी के सहारा संगठन की ओर से आयोजित गोपाल सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में डलहौजी इलेवन ने बकरोटा क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराया। सोमवार को प्रतियोगिता के समापन समारोह में बाथरी पंचायत के पूर्व प्रधान तथा हिमाचल प्रदेश गद्दी कल्याण बोर्ड के सदस्य हेमराज बैरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थिति हुए। हेमराज ने कहा कि स्व. गोपाल सिंह समाजसेवी और परोपकारी व्यक्ति थे, जिन्होंने बेहतर समाज निर्माण में अपना अविस्मरणीय योगदान दिया। उनके द्वारा स्थापित सहारा संगठन उनके आदर्शों पर चलकर समाज को जोड़ने…
Read More