बिखरी नजर आ रही है भाजपा

दिल्ली चुनाव में महज 43 दिन बाकी हैं, लेकिन मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा बिखरी हुई नजर आ रही है। सीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर चल रहे विवाद के कारण ज्यादातर नेताओं ने पार्टी कार्यालय से दूरी बना ली है। यहां तक कि वे अपने क्षेत्र में भी चुनाव प्रचार को लेकर कम नजर आ रहे हैं। दिल्ली भाजपा में सीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर चल रहे घमासान के कारण पार्टी में कई धड़े दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश टीम पूरी तरह बिखरी नजर आ रही है। प्रदेश अध्यक्ष…

Read More

भाजपा में घमासान जारी, सीएम पद के प्रत्याशी की घोषणा नहीं

भाजपा में सीएम पद के उम्मीदवार को लेकर घमासान बदस्तूर जारी है। पार्टी ने सोमवार को भी आधिकारिक तौर पर न तो प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल और न ही डॉ. हर्षवर्धन के नाम का ऐलान किया। इसे लेकर दिनभर राजनीतिक सरगर्मी तेज रही। कार्यकर्ताओं के बीच भी मुख्यमंत्री के उम्मीदवार को लेकर चर्चा होती रही। भाजपा सूत्रों की मानें तो पार्टी ने अंदरखाने यह तय कर लिया है कि डॉ. हर्षवर्धन को ही सीएम के रूप में प्रोजेक्ट किया जाएगा। इसका फैसला भी अगले दो दिनों में होने की उम्मीद…

Read More

वोल्टेज बढ़ने से जले विद्युत उपकरण

नादौन (हमीरपुर)। नादौन क्षेत्र में रविवार देर शाम अचानक बिजली की वोल्टेज बढ़ने के कारण घरों में कई उपकरण खराब हो गए। लोगों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने विद्युत बोर्ड से मुआवजा देने की मांग की। लोगों ने चेताया कि अगर मुआवजा नहीं दिया गया तो वे उपभोक्ता अदालत का सहारा लेंगे। नादौन के वार्ड नंबर चार और आस पास के क्षेत्र में घरों में नुकसान हुआ है। वार्ड चार निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उसके घर में लगी एलसीडी सहित अन्य विद्युत उपकरण अचानक…

Read More

एबीवीपी ने कॉलेज में बोला हल्ला

हमीरपुर। एबीवीपी की हमीरपुर इकाई ने कॉलेज गेट पर धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इकाई सचिव शुभम पठानिया ने कहा कि कॉलेज में जर्नलिज्म प्रवक्ता का पद रिक्त चल रहा है। बीसीए की लैब में कंप्यूटर काफी समय से खराब पड़े हुए हैं। ब्याज हॉस्टल को शुरू नहीं किया जा रहा है। हालांकि निर्माण कार्य हुए काफी समय हो चुका है। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज कैंटीन में खाने की उचित व्यवस्था करने को लेकर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की है।…

Read More

लोअर हड़ेटा के मेधावी नवाजे

गलोड़ (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोअर हडे़टा में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एसडीएम नादौन बलवीर ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि ने 101 मेधावी छात्रों, 70 सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों तथा 60 दानी सज्जनों को सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रोशन लाल शर्मा ने की। रोशन लाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हरियाणवी नृत्य, पहाड़ी नाटी, भंगडा, गिद्दा और नाटक…

Read More

क्रशर बंद करने के लिए अल्टीमेटम

हमीरपुर। ग्राम बचाओ संघर्ष समिति भुहाणा ने प्रशासन को 15 दिन के भीतर क्रशर मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोई कार्रवाई नहीं होती है तो संघर्ष समिति ग्रामीणों सहित सभी क्षेत्रीय विभागों के कार्यालयों में धरना-प्रदर्शन करेगी। संघर्ष समिति की महासचिव मीना गुलेरिया ने बताया कि दिनरात चल रहे क्रशर से स्थानीय बाशिंदों का जीना दूभर हो गया है। अवैध खनन से गांव की मुख्य सड़क को काफी नुकसान पहुुंचा है। इससे बस गांव तक नहीं पहुंच पा रही है। इस कारण स्कूली बच्चों को दिक्कतों का…

Read More

जागरूकता का अभाव बन रहा जानलेवा

जागरूकता का अभाव बन रहा जानलेवा बद्दी (सोलन)। जागरूकता के अभाव में अभी भी ग्रामीण लोग सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले रहे हैं। जिसका उदाहरण बरोटीवाला पंचायत की कोटला गांव में देखने को मिला। गरीब परिवार से संबंध रखने वाली महिला ने घर पर ही प्रसव करवाया। प्रसव के एक घंटे के बाद ही महिला ने दम तोड़ दिया। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत जननी सुरक्षा योजना तथा जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम देश भर में चलाए हैं। प्रदेश में इन योजनाओं की प्रचार व प्रसार का जिम्मा आईईसी…

Read More

निजी लैबों में बिना मान्यता हो रहे डेंगू के टेस्ट

निजी लैबों में बिना मान्यता हो रहे डेंगू के टेस्ट सोलन। जिला में स्वास्थ्य विभाग ने निजी लैबों में हो रहे डेंगू के टेस्ट को चुनौती दी है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार यह टेस्ट नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे हैं। बिना एनएबीओ (नेशनल एफ्लिेशन बोर्ड ओर्गेनाइजेशन) के कई लैबों में इस खतरनाक बीमारी के टेस्ट हो रहे हैं। एक मामले की जांच के बाद विभाग ने यह खुलासा किया है। जिसमें निजी लैब में टेस्ट पाजिटिव यानी रोगी डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं और सरकारी टेस्ट…

Read More

कन्या स्कूल में जिला स्तरीय विज्ञान सम्मेलन शुरू

नाहन (सिरमौर)। राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के तत्वावधान में सोमवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का आयोजन हुआ। वरिष्ठ कन्या पाठशाला में आयोजित इस सम्मेलन में उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक विभाग एवं राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं संचार परिषद ने विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम मनमोहन शर्मा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से किया गया। बाद में कन्या वरिष्ठ स्कूल की प्रधानाचार्य विजय चौहान ने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान साइंस सुपरवाइजर हरदेव सिंह ने…

Read More

हिमाचल में बढे़गी जेबीटी कोर्स की फीस!

शिमला। सूबे में जेबीटी कोर्स करना महंगा हो सकता है। दस से बीस फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। अब तक करीब 25 हजार में यह कोर्स हो जाता है। निजी जेबीटी संस्थानों ने प्रस्ताव तैयार किया है। इसे सरकार को भेजा गया है। सरकार ने कमेटी का गठन किया है। संयुक्त निदेशक एलीमेंटरी शिक्षा आशीष कोहली इसके अध्यक्ष होंगे। कमेटी में इनके अलावा विभाग के अधिकारियों और सचिवालय के अधिकारी भी शामिल किए हैं। कमेटी शीघ्र ही निजी जेबीटी संस्थानों का दौराकर अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपेगी। विभाग कमेटी की…

Read More