दवा देने को भी नहीं है फार्मेसिस्ट

चंपावत। विकासखंड ही नहीं पाटी तहसील मुख्यालय भी है। लेकिन यहां की स्वास्थ्य सेवा लड़खड़ाई हुई है। अस्पताल में स्थाई चिकित्सक तो पहले से नहीं है और अब फार्मेसिस्ट का रिलीवर के बगैर तबादला करने से हालत बिगड़ी है। अब 15 किमी दूर देवीधुरा के फार्मेसिस्ट से यहां का काम चलाया जा रहा है। पाटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक भी स्थाई डॉक्टर नहीं है। चिकित्सकाें के दोनों पद रिक्त है। अलबत्ता एक संविदा के डॉक्टर के जरिए किसी तरह काम चलाया जा रहा है। वहीं यहां तैनात फार्मेसिस्ट का…

Read More

कलाकारों के संग देर तक थिरके दर्शक

बनबसा। लायंस क्लब का दो दिनी दीपावली मेला संपन्न हो गया। बरेली के बॉबी म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति पर दर्शक देर तक थिरके। क्लब अध्यक्ष जगदीश श्रीवास्तव ने क्लब द्वारा प्रस्तावित भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। लायंस क्लब का दसवां दीपावली मेला रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। बॉबी म्यूजिकल ग्रुप ने फिल्मी गीत और शानदार डांस पेश कर दर्शकों को बांधे रखा। मेरा नाम जोकर फिल्म के गीत जीना यहां मरना यहां इसके सिवा जाना कहां और पटियाला के कलाकार द्वार प्रस्तुत किए गए फायर डांस ने…

Read More

हिंदूवादी संगठन सरकार पर भड़के

रुद्रपुर। विधायक समेत अन्य को दंगे का आरोपी बनाकर मुकदमे दर्ज करने व गिरफ्तारी के विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने कलक्ट्रेट पर सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। साथ ही राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर निर्दोष लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। सोमवार को हिंदूवादी संगठनों समेत अन्य संगठनों ने कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दो अक्टूबर 2011 को शहर में हुए दंगों में जिन लोगों ने शहर को बचाया उन्हीं लोगों पर प्रदेश सरकार मुकदमा चलाने की अनुमति दे रही है।…

Read More

सगी बहनों में डंडे चले, छह घायल

गदरपुर। बरसी में शामिल दो सगी बहिनों की तू-तू मैं-मैं से बवाल हो गया। रिश्तेदारों में हुई मारपीट के दौरान जमकर लाठी-डंडे, पत्थर चले। मारपीट में एक महिला सहित आधा दर्जन से अधिक घायल हो गये। घायलों को सीएचसी लाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फिर मारपीट की आशंका के मद्देनजर दोनों पक्षों को तितर-बितर कर दिया। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर सायं सिनेमा कालोनी निवासी रईस अहमद के आवास पर बरसी में तमाम रिश्तेदार शामिल हुये। इस दौरान लखनऊ कालोनी निवासी नसीम जहां और उसकी बहन दिलवरी में…

Read More

सड़क पर आया जिंदल परिवार का विवाद

काशीपुर। पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर प्रतिष्ठित परिवारों के आपसी विवाद ने तूल पकड़ लिया। एक पक्ष के लोग रामनगर रोड स्थित गलबलिया परिवार के निवास के सामने धरने पर बैठने की खबर आग की तरह शहर में फैल गई। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट के एक फैसले के बाद बीती 17 अगस्त को जिंदल फिनकैप लिमिटेड की दीवार को पीछे हटाकर बनाने का काम चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान केवीएस ग्रुप से जुड़े हथियारबंद लोगों ने वहां काम रोकने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस ने…

Read More

सजना है मुझे ‘सजना’ के लिए

अल्मोड़ा। पर्वतीय क्षेत्र में भी अब करवा चौथ का पर्व मनाने की परंपरा बढ़ती जा रही है। करवा चौथ से एक दिन पूर्व महिलाओं ने बाजार से पूजा सामग्री की खरीददारी की। पूरे दिन बाजार में काफी भीड़ रही। करवाचौथ को देखते हुए बाजार में नई डिजाइनों में अलग-अलग क्वालिटी की चूड़ियां सजी हुई हैं। महिलाएं करवा चौथ पर विशेष श्रृंगार करती हैं। वह सौंदर्य में किसी से कम न रह जाएं इसलिए जमकर खरीदारी कर रही हैं। करवा चौथ मंगलवार को मनाया जा रहा है। करवा चौथ के एक…

Read More

डिपो को 20 छोटी और 20 बड़ी नई बसें दी जाएं

अल्मोड़ा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में वक्ताओं ने संविदा चालक परिचालकों को नियमित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि डिपो को 20 छोटी और 20 बड़ी नई बसें दी जाएं। उन्होंने कहा कि डग्गामारी को रोकने के लिए एआरटीओ के साथ मिल कर संयुक्त चेकिंग की जाए। पर्वतीय मार्गों में परिवहन निगम की बसों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि देहरादून मार्ग में चलनेे वाले सभी वाहनों को सड़क ठीक होने पर रामनगर से चलाया जाए। बरेली-बागेश्वर मार्ग के सभी वाहनों को ऑन रोड किया जाए।…

Read More

आरडब्ल्यूए का अभियान वोट फॉर दिल्ली

दिल्ली चुनाव में सही उम्मीदवार चुनने और पसंद नहीं आने पर राइट टू रिजेक्ट के इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक करने के लिए दिल्ली के आरडब्ल्यूए एसोशिएशन ने सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान शुरू किया है। जल्द ही यह अभियान डोर टू डोर कैंपेन में तब्दील होगा। ईस्ट दिल्ली आरडब्ल्यूए ज्वाइंट फ्रंट के अध्यक्ष वीएस वोहरा ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर वोट फॉर दिल्ली के नाम से पेज बनाकर इस अभियान को शुरू किया है। उन्होंने बताया कि वे लोगों से सिर्फ वोट करने की अपील करने के साथ…

Read More

भाजपा की अंतर्कलह को भुनाने की कोशिश में ‘आप’

आम आदमी पार्टी (आप) ने नई दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भाजपा में चल रही अंदरूनी जंग को भुनाने की कोशिश शुरू कर दी है। पार्टी के नेता इसे अपने लिए फायदे का सौदा मान रहे हैं। ‘आप’ जहां सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए मामले को जमकर उछाल रहा है, वहीं अनौपचारिक बातचीत में पार्टी के एक नेता ने कहा कि अगर विजय गोयल बनाम हर्षवर्द्धन की लड़ाई लंबी खिंचती है तो हमारी रणनीति कारगर होगी। ‘आप’ का मानना है कि भाजपा में अंतर्कलह जितनी बढ़ेगी, उतना ही…

Read More

इंडिया गेट से उठेगी मतदान करो की आवाज

मतदान बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग इंडिया गेट पर एक बड़ा आयोजन कर वोट की अपील करेगा। इसमें ह्यूमन चेन बनाने के साथ साइकिल रैली और म्यूजिक कंसर्ट का भी आयोजन किया जाएगा। दिल्ली चुनाव में पहली बार सिस्टमैटिक वोटर एजूकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टीशिपेशन (स्वीप) के तहत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इससे पहले कर्नाटक और गुजरात चुनाव में इसे आजमाया गया था। उन राज्यों में मतदान में 10 फीसदी तक का इजाफा हुआ था। स्वीप के तहत दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी मतदान बढ़ाने की कवायद में…

Read More