नई दिल्ली: पतंजलि योगपीठ में काम करने वाले युवक ने योगगुरु बाबा रामदेव के भाई रामभरत पर अपहरण और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में रामभरत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि मैं रामदेव के यहां काम करता था और थोड़े देर बाद मैंने रामदेव के यहां से काम छोड़कर कहीं और काम करना शुरु कर दिया था। बस इसी बात से नाराज होकर रामदेव के भाई ने अपने गार्डों की मदद से उसका अपहरण किया और फिर पतंजलि…
Read MoreYear: 2013
मैंने सीबीआई से एक शब्द भी नहीं छिपाया: बाबूलाल नागर
जयपुर: महिला से दुष्कर्म के आरोप में अपनी कुर्सी गंवाने वाले राजस्थान के तत्कालीन डेयरी एवं खादी ग्रामाद्योग राज्य मंत्री बाबू लाल नागर ने कहा कि मैंने सीबीआई से एक शब्द भी नहीं छिपाया। राजस्थान पुलिस ने पूर्व खादी और ग्रामीण उद्योग मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। उनके खिलाफ 11 सितंबर को महिला के साथ कथित दुष्कर्म करने, उसे धमकाने और पिटाई करने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद राज्य की अपराध शाखा-सीआईडी को…
Read Moreजम्मू: सांबा पहुंचे गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे
श्रीनगर: गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे जम्मू पहुंच गए हैं। शिंदे की सुरक्षा व्यवस्था के लिए यहां काफी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुशील शिंदे ने जम्मू में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। हमें जानकारी मिली है कि कई आतंकी सीमा पर घुसपैठ की फिराक में हैं। जिनमें से हाफिज सईद पहले से ही वांटेड है। हाफिज के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी है और हाल के घुसपैठ में उसका हाथ होने की आशंका हैं। गृहमंत्री सुशील शिंदे ने कहा कि…
Read Moreहत्या में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया जाए
बागेश्वर। खड़लेख गांव में कथित रूप से कार्डधारक की मौत के लिए जिम्मेदार सस्ता गल्ला विक्रेता की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। पीयूसीएल के पदाधिकारियों ने कहा कि कथित हमलावर कांग्रेस की न्याय पंचायत इकाई का अध्यक्ष होने के कारण सरकार उसे बचा रही है। कपकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत भनार गांव निवासी जसपाल सिंह की ओर से थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार छह अक्तूबर को उनके बड़े भाई जोहार सिंह के साथ खड़लेख में सस्ता गल्ला विक्रेता श्याम सिंह ने मारपीट की। अत्यधिक…
Read Moreसड़कों पर उतरे संयुक्त मोर्चा कर्मचारी
बागेश्वर। लंबित सात सूत्रीय मांग पूरी नहीं होने पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। गुस्साए कर्मियों ने सोमवार को जिला मुख्यालय की सड़कों पर प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में आंदोलन तेज करने की धमकी दी। हड़ताल के चलते लोगों को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, रसायन, बीज वितरण आदि सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सभा के बाद कर्मचारियों ने सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। सोमवार को मत्स्य, पशुपालन, कृषि, सिंचाई, बाल विकास, ग्राम्य विकास विभाग आदि के फील्ड कर्मचारी यहां विकास…
Read Moreसीएम जी सड़क, शिक्षक, बैंक की भी घोषणा कर देना
बागेश्वर। नव सृजित दुग नाकुरी तहसील के शिलान्यास को बनलेख में आ रहे मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से क्षेत्र के लोगों को बड़ी उम्मीद है। लोगों ने बालीघाट-धरमघर मार्ग की कायाकल्प करने, शिक्षकों की तैनाती होने, रोजगारपरक उद्योग लगाने और क्षेत्र में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने का सपना संजोया है। दुग नाकुरी तहसील 62 ग्राम पंचायतों वाली तहसील है। जिसके भवन का शिलान्यास करने मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा मंगलवार को बनलेख आ रहे हैं। सीएम के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोग काफी खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि सीएम क्षेत्र…
Read Moreसरकार के ढर्रे से भंडारी नाराज
भीमताल। प्रदेश सरकार द्वारा भीमताल विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की दशा न सुधारे जाने और अधिकांश विद्यालयों के शिक्षक विहीन होने पर विधायक दान सिंह भंडारी ने आक्रोश जताया है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि महीनेभर में समस्याएं हल नहीं हुई तो भीमताल में चक्काजाम करेंगे। सोमवार को यहां मंदिर मार्ग स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भीमताल-रानीबाग, भीमताल बाईपास, भीमताल मंदिर मार्ग, खुटानी-पदमपुरी-धानाचूली, भीमताल-नौकुचियाताल रोड समेत आसपास के क्षेत्रों की अधिकांश सड़कें जर्जर स्थिति में हैं। जिस कारण…
Read Moreयुवा व्यवसायी में डेंगू की पुष्टि
लालकुआं। एक माह के भीतर नगर में डेंगू का दूसरा रोगी रिपोर्ट हुआ है। नगर के वार्ड संख्या तीन निवासी दिनेश कुमार गोयल के 24 वर्षीय पुत्र सौरभ को सप्ताहभर पूर्व बुखार होने पर हल्द्वानी ले जाया गया। जहां रक्त जांच में डेंगू रोग की पुष्टि हुई है। परिजनों ने सौरभ को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया प्लेटलेट्स की कमी पर उसे बरेली ले जाया गया। सौरभ व्यवसायी है। एक माह में डेंगू का दूसरा रोगी रिपोर्ट होने के बावजूद नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं रखी गई…
Read Moreपहले कांग्रेसी सीएम के दौरे का इंतजार
चंपावत। सीएम का लोहाघाट दौरा संपन्न हुआ। चार घंटे के प्रवास वाला यह दौरा कई सवाल भी छोड़ गया। कुर्सी में काबिज होने के 19 माह बाद विजय बहुगुणा ने जिले का पहला दौरा किया, लेकिन दौरे से जिला मुख्यालय को अलग रखा गया। वैसे भी कांग्रेस की सरकार का कोई भी सीएम अभी तक जिला मुख्यालय के दौरे पर नहीं आया। एनडी तिवारी ने जिले का अक्तूबर 2003 और दिसंबर 2005 में दौरा किया। दोनों बार वे टनकपुर से आगे नहीं बढ़ सके। दूसरे कांग्रेसी सीएम श्री बहुगुणा का…
Read Moreमुख्यमंत्री आए तो योजनाएं जमीन पर उतरीं
लोहाघाट/धारचूला। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के दौरे से तमाम पुरानी योजनाएं जो सालों से फाइलों में कैद थी और नई योजनाएं जमीन पर उतरती दिखने लगी। मुख्यमंत्री ने लोहाघाट और धारचूला की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। लोहाघाट में 21 कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ। वहीं धारचूला में 30.34 करोड़ रुपए की लागत से कई योजनाओं का शिलान्यास हुआ। मुख्यमंत्री ने लोहाघाट में आरईएस, पीएमजीएसवाई, सिंचाई निर्माण खंड, लोनिवि, जलनिगम निर्माण विंग विभागों के 71.88 करोड़ रुपये लागत के 21 कार्यों और धारचूला में 30.34 करोड़ रुपये…
Read More